कृतिका सेंगर ने बेटी देविका के प्लेरूम की दिखाई झलक, एनिमल पेंटिंग्स और खिलौनों से भरा है कमरा

हाल ही में, टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपनी बेटी देविका धीर के प्लेरूम की एक प्यारी सी झलक साझा की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

कृतिका सेंगर ने बेटी देविका के प्लेरूम की दिखाई झलक, एनिमल पेंटिंग्स और खिलौनों से भरा है कमरा

टीवी के पॉपुलर कपल कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) और निकितिन धीर (Nikitin Dheer) इन दिनों पैरेंटहुड जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। हालांकि, नए-नवेले मम्मा-पापा ने अभी तक अपनी छोटी राजकुमारी देविका के चेहरे का खुलासा नहीं किया है, लेकिन वह अपने लाखों फैंस के साथ अक्सर उसकी झलकियां साझा करते रहते हैं। इस बार, कृतिका हमें अपनी बेटी के प्लेरूम में ले गईं, जो बहुत प्यारा है।

kritika senger

दरअसल, 23 नवंबर 2022 को कृतिका सेंगर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर देविका के प्लेरूम की एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने अपने घर का एक आरामदायक कोना चुना और उसे रंगीन खिलौनों से सजाया, जहां उनकी बच्ची आराम कर सके और अच्छा समय बिता सके। कमरे में एक क्यूट रॉकिंग चेयर, एक प्ले मैट, जानवरों की कई पेंटिंग, कहानी की किताबें और कई अच्छे खिलौने रखे थे। फोटो के ऊपर उन्होंने एक स्टिकर जोड़ा, जिसे इस प्रकार पढ़ा जा सकता है, "मातृत्व की खुशियां।" कृतिका सेंगर-निकितिन धीर ने बेटी देविका संग मनाई थी पहली गणेश चतुर्थी, तस्वीरें देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kratika

इससे पहले, अपनी गर्भावस्था के दौरान कृतिका को उनके अचानक वजन बढ़ने के लिए नेटिजंस द्वारा बेरहमी से ट्रोल किया गया था। 'फ्री प्रेस जर्नल' के साथ एक साक्षात्कार में कृतिका सेंगर ने बताया था कि वह उन ऑनलाइन ट्रोलर्स के लिए बुरा महसूस करती हैं, जो गर्भावस्था के दौरान एक महिला को शारीरिक परिवर्तन से गुजरने के लिए उन्हें शर्मिंदा करते हैं, जो काफी स्वाभाविक है। आगे ट्रोलर्स को ब्रेनलेस बताते हुए उन्होंने कहा था, "मैंने प्रेग्नेंसी के दौरान वजन बढ़ने के लिए सोशल मीडिया पर कई लोगों को अभिनेत्रियों को ट्रोल करते हुए देखा है। मुझे लगता है कि वे बुद्धिहीन हैं। आपके अंदर एक जीवन पनप रहा है। इसलिए, यह उम्मीद करना मूर्खता है कि यह आपके शरीर को प्रभावित नहीं करेगा। इसके बजाय भावना का जश्न मनाते हुए, लोग उंगलियां उठाने और मजाक बनाने में अपना समय बर्बाद करते हैं।"

kratika

आगे उसी बातचीत में कृतिका ने खुलासा किया था कि कुछ लोगों ने यहां तक ​​कमेंट किया था कि उन्होंने सरोगेसी का विकल्प चुना होगा, क्योंकि वह तस्वीरों में प्रेग्नेंट नहीं दिख रही थीं। कृतिका ने कहा था, "इंटरनेट पर लोगों को हर चीज से समस्या है। जब मैं गर्भवती नहीं थी, तो उन्होंने कमेंट किया कि मैं 'गर्भवती दिख रही हूं।' हालांकि, अब जब मैंने गर्भधारण कर लिया है, तो मुझे मैसेज मिलते हैं कि मैं गर्भवती नहीं लगती। कुछ लोग यह भी टिप्पणी करते हैं कि हम सरोगेसी के माध्यम से हमारे बच्चे का स्वागत कर रहे हैं, क्योंकि मैं उनके अनुसार पर्याप्त गर्भवती नहीं दिखती।"

kratika

खैर! अब कृतिका सेंगर और निकितिन धीर अपने जीवन के सबसे अच्छे फेज का आनंद ले रहे हैं। फिलहाल, हमें तो देविका का रंगीन प्लेरूम बहुत पसंद आया। आप क्या कहते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.