Kratika Sengar ने बेटी देविका संग रेड ड्रेस में की ट्विनिंग, लाडली के 'मुंडन' की झलकियां कीं शेयर

टीवी एक्ट्रेस कृतिका सेंगर ने अपने लेटेस्ट वीडियो में अपनी बेटी देविका के 'मुंडन' समारोह की झलकियां साझा कीं हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Kratika Sengar ने बेटी देविका संग रेड ड्रेस में की ट्विनिंग, लाडली के 'मुंडन' की झलकियां कीं शेयर

टेलीविजन अभिनेत्री कृतिका सेंगर (Kratika Sengar) ने ट्रेडिशनल आउटफिट में अपनी बेटी देविका धीर की मनमोहक झलकियां साझा की हैं। अभिनेत्री एक बिंदास मां हैं और अपने इंस्टा हैंडल पर अपनी बच्ची की झलकियां साझा करना पसंद करती हैं। सेलिब्रिटी कपल कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने 12 मई 2022 को अपनी बेटी का स्वागत किया था।

kratika

8 फरवरी 2023 को कृतिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी बेटी के साथ एक प्यारा वीडियो पोस्ट किया। वीडियो के शुरुआत में कृतिका अपनी बच्ची के साथ ट्विनिंग करती नजर आ रही हैं। लविंग मॉम ने फ्लेयर्ड स्लीव्स कुर्ते के साथ लाल रंग का पलाज़ो सेट पहना हुआ था। उनकी बेटी भी मैचिंग सेट में ट्विनिंग करती हुई काफी क्यूट लग रही थीं। मां-बेटी की जोड़ी निकितिन के साथ भी पोज देती नजर आई।

kratika

वीडियो में कृतिका ने बेटी देविका के मुंडन समारोह के बाद की भी एक झलक साझा की। वह सफेद रंग के एथनिक आउटफिट में प्यारी लग रही थीं। इसके साथ ही कृतिका ने हिंदू संस्कृति में मुंडन के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "सनातन धर्म में, मुंडन 16 शुद्धिकरण अनुष्ठानों में से एक है, जिसे षोडश संस्कार के रूप में जाना जाता है। माना जाता है कि यह समारोह मानसिक और आत्मा की शक्ति को बढ़ावा देते हुए बच्चे को उनके पिछले जीवन से किसी भी नकारात्मकता से छुटकारा दिलाता है।"

kratika

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

जब कृतिका सेंगर ने दिखाया बेटी देविका का चेहरा

4 फरवरी 2023 को कृतिका सेंगर और निकितिन धीर ने अपनी नन्ही राजकुमारी के चेहरे का खुलासा किया था। एक जॉइंट पोस्ट में कपल ने दादू पंकज धीर के साथ देविका की एक तस्वीर पोस्ट की थी। फोटो में एक स्वेटर और एक प्यारा हेडबैंड पहने देविका बेहद क्यूट लग रही थीं। कृतिका सेंगर ने 8 महीने की बेटी देविका का छिदवाया है कान, गोल्ड स्टड पहने लाडली की फोटो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

kratika

12 अगस्त 2022 को कृतिका की बेटी तीन महीने की हुई थी और उनकी प्यारी मां ने उनके लिए दिन को खास बनाना सुनिश्चित किया था। अभिनेत्री ने अपनी इंस्टा स्टोरी से बेटी के छोटे हाथ और पैरों के कास्टिंग फ्रेम की एक प्यारी सी झलक पोस्ट की थी। उसके बीच में कृतिका की बेटी का नाम और उसकी जन्म तिथि लिखी थी।

kratika

फिलहाल, हमें कृतिका और उनकी बेटी की लेटेस्ट झलक बहुत पसंद आई। तो आपको ये कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.