Krishna Mukherjee ने शादी के लिए अपनी और मंगेतर चिराग के डांस प्रैक्टिस की​ दिखाई झलक

टेलीविजन अभिनेत्री कृष्णा मुखर्जी और उनके मंगेतर चिराग बाटलीवाला अपनी शादी की तैयारियां शुरू कर चुके हैं। हाल ही में कपल के डांस प्रैक्टिस की झलकियां सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Krishna Mukherjee ने शादी के लिए अपनी और मंगेतर चिराग के डांस प्रैक्टिस की​ दिखाई झलक

टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' में 'आलिया राघव' और 'कुछ तो है' में 'प्रिया रेहान सिंघानिया' की भूमिका के लिए घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) वर्तमान में अपने जीवन के सबसे अच्छे दौर को जी रही हैं। एक्ट्रेस जल्द ही अपने नेवी मंगेतर चिराग बाटलीवाला से शादी करने जा रही हैं। लवबर्ड्स ने 8 सितंबर 2022 को सगाई की थी और अब जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंधने के लिए तैयार हैं। उनकी शादी की तैयारियां डांस रिहर्सल के साथ शुरू हो गई हैं। आइए आपको इसकी झलकियां दिखाते हैं।

Krishna Mukherjee

कृष्णा मुखर्जी और चिराग ने शुरू की अपनी शादी की तैयारी 

5 मार्च 2023 को कृष्णा मुखर्जी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बूमरैंग्स की एक सीरीज साझा की, जिसमें हमें उनकी शादी की तैयारियों की एक झलक मिली। तस्वीरों में से एक में हम दुल्हन-कृष्णा और उनके प्यारे मंगेतर चिराग बाटलीवाला को अपने संगीत नाइट मं परफॉर्मेंस के लिए रिहर्सल करते हुए देख सकते हैं। अपने डांस प्रैक्टिस सेशन के लिए दोनों ने कम्फर्टेबल आउटफिट्स चुने थे। कृष्णा ने चॉकलेट ब्राउन रंग का कुर्ता सेट पहना था, जिसमें गोटा-पट्टी वर्क था। दूसरी ओर, उनके मंगेतर चिराग मैरून कलर की टी-शर्ट में डैपर लग रहे थे, जिसे उन्होंने बेज पैंट के साथ पेयर किया था।

Krishna Mukherjee

Krishna Mukherjee

एक अन्य तस्वीर में कृष्णा के मंगेतर चिराग को अपनी होने वाली दुल्हन के गैंग के साथ डांस करते हुए दिखाया गया है। अगली तस्वीर में हम दुल्हन कृष्णा को अपने दोस्तों के साथ शानदार डांस मूव्स करते हुए देख सकते हैं। कृष्णा और चिराग की सपनों की संगीत नाइट के लिए अभ्यास करते हुए सभी दोस्त खुश दिख रहे थे।

Krishna Mukherjee

Krishna Mukherjee

वीडियो देखने ​के लिए यहां क्लिक करें।

कृष्णा मुखर्जी की बैचलर पार्टी

15 फरवरी 2023 को कृष्णा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बैचलरेट बैश से एक वीडियो पोस्ट किया था। उसी की एक झलक साझा करते हुए अभिनेत्री ने खुलासा किया था कि उनके सबसे अच्छे दोस्तों ने फुकेत में पार्टी करके उन्हें सरप्राइज दिया। होने वाली दुल्हन को दिल खोलकर डांस करते, अपनी गर्लगैंग के साथ मदहोश होते और क्रेज़ी तस्वीरें क्लिक करवाते देखा गया था। कृष्णा ने समुद्र के किनारे एक स्वादिष्ट केक भी काटा था। हालांकि, उनके आउटफिट ने हमारा ध्यान खींच लिया था। उन्होंने एक सिल्वर शिमरी ड्रेस पहनी थी, जिसमें एक यूनिक कट-आउट वर्क और थाई-हाई स्लिट थी।

Krishna Mukherjee

Krishna Mukherjee

वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

कृष्णा मुखर्जी की सगाई की तस्वीरें

8 सितंबर 2022 को कृष्णा और चिराग ने रिंग एक्सचेंज की थी। उनकी सगाई किसी फेयरीटेल से कम नहीं थी। अपने खास दिन के लिए अभिनेत्री ने एक व्हाइट ऑफ-शोल्डर गाउन चुना था। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत नेकलेस और मैचिंग इयररिंग्स से कंप्लीट किया था। उनके लुक को सटल मेकअप और हाफ-टाइड वेवी कर्ल्स के साथ पूरा किया गया था। दूसरी ओर, उनके बॉयफ्रेंड चिराग बाटलीवाला ने नेवी यूनिफॉर्म में सबका दिल जीत लिया था। तस्वीरें और वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें।

Krishna Mukherjee

खैर, हम कृष्णा और चिराग की शादी का और इंतजार नहीं कर सकते। तो आपका इस बारे में क्या कहना है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.