Krishna Mukherjee ने अपनी पारसी वेडिंग में पहनी सफेद साड़ी, स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ किया पेयर

बंगाली रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने चिराग बाटलीवाला से पारसी परंपरा के अनुसार शादी रचाई। आइए आपको इसकी फोटो दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

Krishna Mukherjee ने अपनी पारसी वेडिंग में पहनी सफेद साड़ी, स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ किया पेयर

टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी (Krishna Mukherjee) सबसे कूल ब्राइड्स में से एक हैं। बंगाली वेडिंग लुक से हमें चौंकाने के बाद अभिनेत्री ने अपनी पारसी वेडिंग में एक सुंदर सफेद साड़ी पहनी। जी हां, कृष्णा मुखर्जी और चिराग बाटलीवाला ने 13 मार्च 2023 को ही पारसी रीति-रिवाजों के अनुसार भी शादी की। बता दें कि कृष्णा ने साल 2022 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड व नेवी ऑफिसर चिराग के साथ सगाई की थी।

krishna

कृष्णा मुखर्जी बनीं पारसी दुल्हन 

बंगाली रीति-रिवाजों से शादी करने के बाद कृष्णा और चिराग पारसी परंपरा के अनुसार से शादी के बंधन में बंधे। शादी के लिए कृष्णा ने सीक्विन वर्क वाली सफेद रंग की साड़ी पहनी थी। उन्होंने अपनी साड़ी को सीधा पल्लू के साथ पहना था और इसे एक रेशमी स्ट्रैपी ब्लाउज के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को खूबसूरत डायमंड नेकलेस और चूड़ा से एक्सेसराइज किया था। सटल मेकअप और जूड़े में बंधे बाल उनके लुक को पूरा कर रहे थे। उन्होंने अपना सिंदूर भी फ्लॉन्ट किया। दूसरी ओर, चिराग ने दुगली नामक एक सफेद लबादा पहना था और इसे सफेद पतलून के साथ जोड़ा था। उन्होंने अपने सिर को एक टोपी से ढका हुआ था।

krishana

कृष्णा मुखर्जी की बंगाली वे​डिंग

13 मार्च 2023 को ही कृष्णा ने चिराग के साथ बंगाली परंपरा के अनुसार शादी की। समारोह के लिए वह लाल और सफेद लहंगा चोली में बहुत सुंदर लग रही थीं। उनके आउटफिट में सफेद रंग का लहंगा स्कर्ट और लाल रंग की चोली थी। उन्होंने अपने लुक को मुकुट के साथ स्टाइल किया था, जो बंगाली दुल्हनों के आउटफिट का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

krishna

कृष्ण ने पान के पत्तों से अपना चेहरा ढंककर ब्राइडल एंट्री की थी। इस लुक में वह अप्सरा जैसी लग रही थीं। उनके लुक को हैवी नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स, माथा पट्टी, चूड़ा और कलीरों से एक्सेसराइज़ किया गया था। दूसरी ओर, उनके दूल्हे ने क्रीम रंग की शेरवानी और टोपर पहना हुआ था।

krishna

फिलहाल, पारसी शादी के लिए कृष्णा का लुक हमें बहुत पसंद आया। तो आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.