मेकअप आर्टिस्ट कृति धीर ने अपनी शादी में किया खुद का मेकअप, पहने यूनिक आउटफिट्स, देखें फोटोज-वीडियोज

मेकअप आर्टिस्ट कृति धीर ने अपनी शादी की सेरेमनी में खुद ही अपना मेकअप किया है, जिसकी कुछ तस्वीरें व वीडियोज सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं वो फोटोज व वीडियोज।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

मेकअप आर्टिस्ट कृति धीर ने अपनी शादी में किया खुद का मेकअप, पहने यूनिक आउटफिट्स, देखें फोटोज-वीडियोज

एक महिला के लिए अपने सपनों का लहंगा पहनने और अपने हसबैंड के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए फूलों की चादर के नीचे चलने की तुलना से बड़ी कोई फीलिंग नहीं होती है। हालांकि, मिस से मिसेज बनने की जर्नी इतनी आसान भी नहीं है, लेकिन वाकई ये एक महिला के लिए उसके जिंदगी के खूबसूरत पलों में से एक जरूर होता है। वेडिंग डेकोरेशन से लेकर खाने तक, एक दुल्हन अपनी शादी की हर छोटी से छोटी डीटेल को भी परफेक्ट तरीके से चाहती है।

जब हम भारतीय दुल्हनों की बात करते हैं तो, दिमाग में सबसे पहली तस्वीर रेड लहंगे में सजी एक गॉर्जियस महिला की आती है। लेकिन पिछले कई सालों से हमने ऐसी कई दुल्हनें देखी हैं, जिन्होंने पारंपरिक रेड लहंगे को छोड़कर अपने शादी के दिन कुछ यूनिक कलर्स पहने हैं। प्यारे पेस्टल कलर से लेकर एक्वा ब्लू और ग्रे तक, ऐसे कई कलर्स है जिनमें हमने दुल्हनों को अपने वेडिंग डे पर लहंगा फ्लॉन्ट करते हुए देखा है। तो चलिए आज हम आपको मिलवाते हैं ब्राइड ऑफ़ द वीक से जिन्होंने अपनी शादी के दिन एक यूनिक कलर का लहंगा पहना है और ख़ास बात ये कि यहां हम जिस दुल्हन की बात करने जा रहे हैं, वो एक मेकअप आर्टिस्ट हैं और उन्होंने अपनी शादी में खुद का मेकअप किया है। (ये भी पढ़ें: बुआ सबा अली खान का भतीजे तैमूर पर आया प्यार, शेयर कीं कुर्ता पहने हुए क्यूट तस्वीरें)

दरअसल, हम जिस ब्राइड ऑफ़ द वीक की बात कर रहे हैं, वो हैं मेकअप आर्टिस्ट कृति धीर। कृति ने अब तक कई दुल्हनों को ब्यूटीफुल मेकओवर दिया है और अपने बिग डे के लिए भी कृति ने खुद को ही अपना मेकअप आर्टिस्ट चुना है। शादी के दिन कृति ने एक यूनिक ब्लू और प्लम कलर का लहंगा पहना, जिसमें मारवर काउचर ने डोली और पीकॉक एम्ब्रॉयडरी की हुई थी। लहंगे के साथ कृति ने तीन चौथाई स्लीव्स की चोली पहनी है और साथ में डबल दुपट्टा कैरी किया है। अपने ऑउटफिट को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने चोकर नेकपीस, मैचिंग इयरिंग्स, एक मांग टीका और एक पासा पहना है। इसके साथ ही उन्होंने लाइट मेकअप के साथ अपने बालों में बन बांधा हुआ है।   

 

वहीं, दूसरी तरफ दूल्हे ने बीज कलर की शेरवानी पहनी है, जिस पर काफी डीटेल में एम्ब्रॉयडरी की गई है। कपल की विंटेज कार में वेडिंग एंट्री ने उनकी शादी को और भी ख़ास बना दिया है। इस दौरान दोनों सुपर क्यूट लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें: जेपी दत्ता की बेटी निधि की मेहंदी-संगीत सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, फैमिली ने मचाया धमाल)

अपनी इंगेजमेंट के लिए, कृति ने डिज़ाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन से एक ऑउटफिट चुना। उन्होंने अपनी सगाई पर एक रेड कलर का यूनिक लहंगा गाउन पहना था। कृति ने अपने इस लुक को स्टेटमेंट इयरिंग्स, ड्रामेटिक हेयरस्टाइल और फ्लोरल हेडगीयर से कंप्लीट किया था। वहीं, दूल्हे राजा ने एक क्रिस्प ब्लू कलर का टक्सीडो पहना था, जो दुल्हन को परफेक्ट तरीके से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

कृति ने सभी दुल्हनों को अपने यूनिक लहंगा चॉइस से एक इंस्पिरेशन दी है। हालांकि, वो उनका कॉकटेल लुक था जिसने सभी की उन पर निगाहें टिका दीं। इस पार्टी के लिए उन्होंने गोपिका काउचर से एक ब्लैक कलर का चमकता हुआ गाउन पहना था। इस ऑउटफिट पर उन्होंने कानों में स्टेटमेंट इयरिंग्स पहने थे। (ये भी पढ़ें: करीना कपूर ने पति सैफ के बर्थडे से लेकर प्रेग्नेंसी के दिनों तक की यादों का वीडियो किया शेयर)

मेहंदी सेरेमनी के लिए कृति ने एक और यूनिक आउटफिट डिज़ाइनर शुभिका के ‘Papa Don't Preach’ ब्रैंड से चुना था। ये आउटफिट पर्पल और येलो कलर का लहंगा था। अपने लहंगे को लहराते हुए कृति ने इसकी एक वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर की थी। इसके साथ ही उनका हेयरस्टाइल भी इस दौरान काफी यूनिक लग रहा था।

फ़िलहाल, काफी लोगों को कृति ने अपने यूनिक आउटफिट से इंस्पिरेशन देने का काम किया है। तो आपको कृति के अपनी शादी में पहने गए आउटफिट्स कैसे लगे? हमें कमेंट में जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.