क्रुणाल पांड्या बने पिता: पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को दिया जन्म, फोटो शेयर कर बताया बेबी का नाम

हाल ही में, इंडियन क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा पहली बार माता-पिता बने हैं। क्रिकेटर ने इसकी जानकारी देते हुए एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

क्रुणाल पांड्या बने पिता: पत्नी पंखुड़ी ने बेटे को दिया जन्म, फोटो शेयर कर बताया बेबी का नाम

पांड्या परिवार में इस वक्त खुशियों का माहौल है। इंडियन क्रिकेटर क्रुणाल पांड्या (Krunal Pandya) और उनकी पत्नी पंखुड़ी शर्मा पहली बार माता-पिता बन गए हैं। कपल ने अपनी जिंदगी में एक बेबी बॉय का स्वागत किया है। क्रिकेटर ने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की है और पहली फैमिली फोटो भी शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

Krunal Pandya with wife

पहले ये जान लीजिए कि, क्रुणाल 27 दिसंबर 2017 को पंखुड़ी के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। पांच साल तक शादीशुदा जीवन को एंजॉय करने के बाद अब दोनों आखिरकार पैरेंटहुड की जर्नी शुरू कर चुके हैं। हालांकि, क्रुणाल या उनकी पत्नी पंखुड़ी ने अपनी प्रेग्नेंसी की भनक किसी को भी लगने नहीं दी थी।

Krunal Pandya with Wife Pankhudi

24 जुलाई 2022 को क्रुणाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने बेटे के आने की घोषणा की। उन्होंने अस्पताल के कमरे से अपनी पत्नी और अपने नवजात बच्चे के साथ तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में हम देख सकते हैं कि, पंखुड़ी अपने बेटे को पकड़े हुए हैं और क्रुणाल उन्हें प्यार से देख रहे हैं।

Krunal Pandya with Wife Pankhudi with kid

वहीं, दूसरी तस्वीर में प्यारे डैडी क्रुणाल अपने बेटे को चूम रहे थे। तस्वीरों के साथ क्रुणाल ने अपने बच्चे का अनोखा नाम बताया है। कपल ने अपने बच्चे का नाम ‘कवीर क्रुणाल पांड्या’ (Kavir Krunal Pandya) रखा है।

Krunal Pandya with Wife Pankhudi with kid

क्रुणाल और पंखुड़ी के माता-पिता बनते ही नए चाचू हार्दिक पांड्या ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर दोनों को बधाई दिया। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लव यू बेबीज।”

Krunal Pandya with Wife Pankhudi with kid

(ये भी पढ़ें- कुणाल खेमू की नानी का हुआ निधन, एक्टर ने बेटी इनाया संग अनदेखी फोटो शेयर कर दी जानकारी)

13 मई 2022 को क्रुणाल पांड्या ने अपनी पत्नी पंखुड़ी के साथ एक तस्वीर शेयर की थी। दोनों कैमरे के सामने खुश होकर पोज दे रहे थे। इस दौरान पंखुड़ी अपने दुपट्टे से अपना बेबी बंप छुपाते हुए नजर आई थीं।

Krunal Pandya with Wife Pankhudi

(ये भी पढ़ें- आलिया की प्रेग्नेंसी पर 'होने वाले नानू' महेश भट्ट ने दिया था ऐसा रिएक्शन, अब किया खुलासा)

फिलहाल, हम भी कपल को माता-पिता बनने की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको बेबी का नाम कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.