श्रद्धा आर्या ने 'पहली रसोई' में बनाया हलवा, वीडियो शेयर कर न्यू फैमिली के लिए कही ये बात

हाल ही में, एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपनी 'पहली रसोई' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

श्रद्धा आर्या ने 'पहली रसोई' में बनाया हलवा, वीडियो शेयर कर न्यू फैमिली के लिए कही ये बात

16 नवंबर 2021 को नौसेना अधिकारी राहुल नागल (Rahul Nagal) के साथ शादी के बंधन में बंधी टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अभी भी शादी के उत्सव का आनंद ले रही हैं। 'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री ने हाल ही में, अपनी 'पहली रसोई' के लिए एक मीठा पकवान बनाया। आइए आपको दिखाते हैं इसका वीडियो।

Shraddha Rahul

पहले आइए एक नजर एक्ट्रेस की वेडिंग फोटो पर डाल लेते हैं। श्रद्धा आर्या ने अपनी शादी के एक दिन बाद 17 नवंबर 2021 को अपनी शादी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की थीं। इन फोटोज में श्रद्धा हैवी कढ़ाई वाले रेड कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, व्हाइट कलर के कुर्ता-पायजामा में रेड कलर के साफे के साथ राहुल नागल अपनी मोहतरमा को बराबरी की टक्कर दे रहे थे। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी पति के साथ कैमरे के लिए पोज देती हुई दिखाई दे रही हैं। अभिनेत्री ने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में "#जस्टमैरिड #श्रद्धाआर्यानागल" लिखा था।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या 8 हजार के अनारकली सूट में आईं नजर, चूड़ा और सिंदूर किया फ्लॉन्ट)

अब आइए आपको दिखाते हैं श्रद्धा आर्या की 'पहली रसोई' का वीडियो। दरअसल, 23 नवंबर 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर श्रद्धा ने शादी के बाद की रस्मों में से एक के रूप में अपने नए परिवार के लिए तैयार किए गए विशेष व्यंजन की एक झलक दिखाई। वीडियो में वह लोकप्रिय भारतीय मिठाई 'हलवा' पकाते हए दिखाई दे रही हैं, जिसे उन्होंने सूखे मेवों से सजाया है। अपनी इंस्टा स्टोरी पर वीडियो साझा करते हुए श्रद्धा ने लिखा, “मैं अक्सर खाना नहीं बनाती। लेकिन जब मैं करती हूं, तो मैं उसमें अपना दिल उडेल देती हूं... और इस बार अपने खूबसूरत नए परिवार के लिए और भी बहुत कुछ।" यहां देखिए नई दुल्हन की 'पहली रसोई' का वीडियो।

(ये भी पढ़ें- श्रद्धा आर्या ने पहनी है 3,97,620 रुपए की इंगेजमेंट रिंग, पति राहुल को पहनाई अपने नाम वाली अंगूठी)

श्रद्धा 22 नवंबर 2021 को शादी करके वापस मुंबई लौट आई हैं। अपनी भव्य शादी के बाद दिल्ली से मुंबई वापस आते ही अभिनेत्री को हवाई अड्डे पर देखा गया। इस दौरान वह सगाई की अंगूठी, मंगलसूत्र, चूड़ा और मेहंदी सहित एक नवविवाहित के रूप में अपनी खूबसूरत एक्सेसरीज को फ्लॉन्ट करती नजर आईं। पैपराज़ी से बात करते हुए श्रद्धा ने खुलासा किया कि, उनके पति राहुल नागल शादी समारोह के पूरा होने के बाद अपनी ड्यूटी पर वापस आ गए।

(ये भी पढ़ें- टीवी एक्ट्रेस सारिका ढिल्लों ने रचाई शादी, 'मेहंदी' और 'चूड़ा' फ्लॉन्ट करती आईं नजर)

फिलहाल, सोशल मीडिया पर दोनों की शादी के जश्न की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। तो आपको एक्ट्रेस की पहली रसोई कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.