'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह ने कबूला अपना प्यार, रूमर्ड BF अभिषेक कपूर के लिए कही ये बात

एक्ट्रेस अंजुम फकीह ने हाल ही में सोशल मीडिया पर सवाल-जवाब का एक सेशन किया, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

'कुंडली भाग्य' फेम अंजुम फकीह ने कबूला अपना प्यार, रूमर्ड BF अभिषेक कपूर के लिए कही ये बात

टीवी इंडस्ट्री में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं, जो बेशक सीरियल्स में लीड रोल में नजर नहीं आती हैं, लेकिन उनकी डिमांड फैंस के बीच हमेशा रहती है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस अंजुम फकीह (Anjum Fakih) का नाम भी शामिल है। लंबे समय से अंजुम पॉपुलर टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में सृष्टि अरोड़ा के किरदार में अपने फैंस को एंटरटेन कर रही हैं। अंजुम अपनी पर्सनल लाइफ को सीक्रेट बनाकर रखना पसंद करती हैं, तभी तो उन्होंने आज तक अपने बॉयफ्रेंड की जानकारी भी फैंस को नहीं दी थी। लेकिन अब अंजुम ने फैंस के एक सवाल का जवाब देते हुए अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बताया है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

anjum fakih

पहले आप ये जान लीजिए कि, अंजुम फकीह टीवी इंडस्ट्री की सबसे लंबी अभिनेत्रियों में एक हैं। उनकी हाइट 180 सेंटीमीटर है। वह पेशे से एक अभिनेत्री हैं, लेकिन अंजुम हमेशा से एक मॉडल बनना चाहती थीं। इसी वजह से उन्होंने बहुत छोटी उम्र में अपना घर भी छोड़ दिया था। अंजुम ने ‘फोर्ड सुपर मॉडल’ का खिताब भी अपने नाम किया था। एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत सीरियल ‘तेरे शहर में’ से की थी। इसके बाद वह ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘टाइम मशीन’, ‘कुमकुम भाग्य’ जैसे सीरियल्स में नजर आईं। वहीं, अब अंजुम टीवी सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में चुलबुली लड़की सृष्टि अरोड़ा के किरदार में नजर आ रही हैं। इस किरदार ने अंजुम को टीवी इंडस्ट्री की सबसे क्यूट एक्ट्रेस साबित किया है।

(ये भी पढ़ें: पद्मिनी कोल्हापुरे ने शाजा मोरानी को विश किया बर्थडे, शेयर कीं बेटे-बहू की अनदेखी वेडिंग फोटोज)

anjum faikh

आइए अब आपको अंजुम के बॉयफ्रेंड के बारे में बताते हैं। दरअसल, अंजुम फकीह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस संग सवाल-जवाब का एक सेशन किया, जिसमें फैंस ने अंजुम से उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई मजेदार सवाल किए। इसी दौरान एक यूजर ने एक्ट्रेस से उनके प्यार के बारे में सवाल किया। फैन ने अंजुम से पूछा कि, ‘क्या आप प्यार में हैं?’ इसका सवाल एक्ट्रेस ने महज चंद शब्दों में देते हुए लिखा, ‘हां, मैं हूं।’ इसके साथ अंजुम ने एक शर्माने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

(ये भी पढ़ें: वृंदा दौड़ा ने बेबी बॉय को दिया जन्म, एक्ट्रेस ने वीडियो के जरिए शेयर की गुड न्यूज)

anjum faikh bf

अंजुम के इस जवाब के बाद फैंस के बीच उनके बॉयफ्रेंड के बारे में जानने की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। इसी वजह से एक यूजर ने अंजुम से पूछा कि, ‘आपका प्यार कौन है, मेरा मतलब आपका बॉयफ्रेंड?’ इस सवाल पर एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘यह एक सीक्रेट है, जो मैं आपको नहीं बता सकती हूं। आपको पता है कि, आप मुझसे प्यार करते हैं। XOXO’

(ये भी पढ़ें: टीना अंबानी ने फैमिली की अनदेखी फोटोज से बना वीडियो किया शेयर, सास-ससुर भी आए नजर)

anjum faikh bf details

कई रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि, अंजुम फकीह अपने को-एक्टर अभिषेक कपूर को डेट कर रही हैं। हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को दोस्ती का नाम दिया है, लेकिन सेशन में भी एक फैन ने अभिषेक से जुड़ा एक सवाल अंजुम से किया। यूजर ने एक्ट्रेस ने पूछा कि, ‘आपका और अभिषेक का रिश्ता?’ इस सवाल का जवाब देते हुए अंजुम फकीह ने कहा कि, ‘दोस्ती से ज्यादा और प्यार से थोड़ा कम।’ एक्ट्रेस से इस जवाब पर एक दूसरे फैन ने पूछा कि, ‘दोस्ती से ज्यादा और प्यार से कम वाले रिश्ते को क्या बोलते हैं?’ इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘फ्रेंड जोन।’ इसक साथ अंजुम ने कई फनी इमोजी भी लगाई हैं।

anjum faikh and abhishek

anjum faikh and abhishek kapur ralation

वहीं, एक फैन ने अंजुम से ये भी पूछा कि, ‘आपको कुंडली भाग्य में सृष्टि का रोल कैसे मिला?’ इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मैंने प्रीता और सृष्टि दोनों रोल के लिए ऑडिशन दिए थे। दोनों का लुक टेस्ट भी दिया, लेकिन आखिर में मैंने सृष्टि का रोल हासिल किया।' एक फैन ने एक्ट्रेस ने उनकी व्हाट्सएप डीपी के बारे में पूछा, इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘मेरी व्हाट्सएप डीपी शायरी है, जिसे पढ़ते हैं, गालिब ने ये सोचकर तोड़ दी माला, गिन कर क्यों मान लूं उसका जो बेहिसाब देता है।’ इसके साथ ही एक्ट्रेस ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी शेयर किया है।

anjum career

anjum tv serals

फिलहाल, अंजुम फकीह के इस जवाब से ये तो साफ हो गया है कि, एक्ट्रेस किसी के प्यार में दीवानी हैं, लेकिन वो कौन है, अंजुम इस बारे में अभी फैंस को नहीं बताना चाहती हैं। तो आपको अंजुम फकीह का ये जवाब कैसा लगा? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.