विन्नी धूपर की गोद भराई का अनदेखा वीडियो: दिखा विश ट्री, 3-टियर केक, फन गेम्स और भी बहुत कुछ

हाल ही में, 'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर धीरज धूपर की प्रेग्नेंट वाइफ विन्नी अरोड़ा धूपर ने अपने बेबी शॉवर से एक अनदेखा वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

विन्नी धूपर की गोद भराई का अनदेखा वीडियो: दिखा विश ट्री, 3-टियर केक, फन गेम्स और भी बहुत कुछ

फेमस डेली सोप 'कुंडली भाग्य' फेम एक्टर धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) और उनकी वाइफ विन्नी अरोड़ा धूपर (Vinny Arora Dhoopar) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय कर रहे हैं। कुछ समय पहले विन्नी के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया था, जिसका एक अनदेखा वीडियो उन्होंने अब शेयर किया है।

dheeraj vinny

16 मई 2022 को 7 मंथ प्रेंग्नेंट विन्नी के लिए गोद भराई की रस्म का आयोजन किया गया था, जिसमें कई सेलेब्स नजर आए थे। इनमें सुरभि चंदना, श्रद्धा आर्या और शाइनी दोशी जैसे नाम शामिल थे। सभी ने मिलकर उनकी इस रस्म में जमकर मस्ती की थी।

dheeraj

दरअसल, विन्नी अरोड़ा ने 26 मई 2022 को अपने इंस्टा हैंडल से अपनी गोद भराई का एक अनदेखा वीडियो शेयर किया, जिसमें वो अपने होने वाले बेबी के आगमन का जश्न मनाते हुए दिख रही हैं। इस वीडियो में गोद भराई की रस्म की झलकियां दिख रही हैं। वीडियो की शुरुआत होती है, जहां बेबी धूपर लिखा हुआ है। साथ ही एक विश ट्री भी दिख रहा है। वीडियो में विन्नी और धीरज को केक काटते हुए भी देखा जा सकता है। इसके साथ ही वो सभी दोस्तों से भी मिलते हुए दिख रहे हैं। यहां देखें वो वीडियो।

इस समारोह के लिए विन्नी अरोड़ा ने एक सफेद रंग का शरारा पहना था। उन्होंने अपने लुक को खुले बालों और ग्लैम लुक के साथ पूरा किया था। प्रेग्नेंसी ग्लो ने उनकी सुंदरता को और बढ़ा दिया था। वहीं, धीरज धूपर भी सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा में अपनी लविंग वाइफ को ट्विन करते नजर आए थे।

vinny

(ये भी पढ़ें- करण जौहर का 50वां बर्थडे: ऐश्वर्या राय-अभिषेक से शाहिद कपूर-मीरा तक, इन कपल्स ने चुराई लाइमलाइट)

फिलहाल, हमें भी 'बेबी धूपर' के आने का बेसेब्री से इंतजार है। तो विन्नी द्वारा शेयर किया गया ये वीडियो आपको कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.