बहन उषा मंगेशकर के बर्थडे पर दीदी लता ने शेयर किया दोनों का साथ में गाया ये गाना, ऐसे दिया आशीर्वाद

मशहूर गायिका उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) के बर्थडे पर उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने उन्हें बधाई दी है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में। 

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

बहन उषा मंगेशकर के बर्थडे पर दीदी लता ने शेयर किया दोनों का साथ में गाया ये गाना, ऐसे दिया आशीर्वाद

मशहूर गायिका उषा मंगेशकर (Usha Mangeshkar) आज यानी 15 दिसंबर 2020 को 85वां जन्मदिन (Birthday) मना रही हैं। इस खास मौके पर देश-दुनिया से उनके चाहने वाले उन्हें बधाई संदेश दे रहे हैं। लेकिन सबसे खास अंदाज में अगर किसी ने उनको बर्थडे विश किया है, तो वो हैं, उनकी बहन और पॉपुलर गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar)। तो आइए आपको बताते हैं कि सिंगर ने उषा मंगेशकर को कैसे बर्थडे विश किया है? 

सबसे पहले हम आपको मंगेशकर परिवार के बारे में बता देते हैं। पंडित दीनानाथ मंगेशकर की चार बेटियां लता, आशा, मीना और उषा मंगेशकर हैं। इन चारों बहनों ने संगीत के क्षेत्र में अपनी अलग-अलग पहचान बनाई है। वहीं उनके पुत्र हदयनाथ मंगेशकर भी भारतीय संगीत के निर्देशक हैं। उषा मंगेशकर का जन्म 15 दिसम्बर 1935 को महाराष्ट्र के 'सांगली' में हुआ था। उन्होंने संगीत के क्षेत्र वाले परिवार से होने के कारण कम उम्र में ही शास्त्रीय गायन शुरू कर दिया था। बंगाली, कन्नड़, मराठी, नेपाली, भोजपुरी, गुजराती समेत कई भाषाओं में अपने गायन से लोगों का मन मोह चुकीं उषा को असली पहचान 1975 में आई फिल्म 'जय संतोषी' मां से मिली। इस फिल्म के सारे गाने सुपरहिट रहे। (ये भी पढ़ें: बच्चे होने से पहले दुनिया के सामने आएंगे राखी सावंत के पति, बोलीं- ‘मैं कोई पब्लिसिटी नहीं कर रही’)

उषा अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर के साथ ही रहकर उनकी देखभाल करती हैं। उनका कहना है कि जब हम चारों बहने मिलते हैं तो गीतों को छोड़कर और सारी बातें करते हैं। वह कहती हैं कि आज भी हम लोग संगीत का रियाज करते हैं। वह इस बात को लेकर निराश रहती हैं कि अब अच्छे गीतकार नहीं मिलते जिनके गीतों पर गाने का मन हो। तो अब आइए आपको बताते हैं कि आखिर ​लता मंगेशकर ने अपनी बहन को कैसे बर्थडे विश किया है।

दरअसल, लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर आकउंट पर अपनी बहन के साथ गाया हुआ गाने 'गोरे-गोरे ओ बांके छोरे' का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों बहनों को इस गाने को लाइव परफार्म करते हुए देखा व सुना जा सकता है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, ''नमस्कार आज मेरी छोटी बहन उषा का जन्मदिन है। उषा 1952 से गा रही है मैं उसको बहुत बधाई देती हूं, और आशीर्वाद देती हूं कि वह दीर्घायु हो, हमेशा सुखी रहे और गाती रहे।'' लता जी की इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस उषा मंगेशकर को उनके जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। (ये भी पढ़ें: वीजे चित्रा आत्महत्या मामले में पति हेमनाथ गिरफ्तार, होटल में मिली थी एक्ट्रेस की डेड बॉडी)

यहां आप उस गाने को देख सकते हैं, जिसे लता जी ने शेयर किया है।

लता मंगेशकर ने बहन आशा भोसले को भी किया था बर्थडे विश 

लता मंगेशकर ने अपनी बहन आशा को 8 सितंबर 2020 को बर्थडे विश किया था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर आशा के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा था, "नमस्कार। आज मेरी छोटी बहन आशा भोसले का जन्मदिन है। वह अपने आप में एक बहुत बड़ी गायिका है। उसका नाम सारी दुनिया जानती है। मैं उसको आशीर्वाद देती हूं कि वह ऐसे ही गाती रहे और हमेशा खुश रहे।'' आशा भोसले ने अपनी बहन के पोस्ट पर एक प्यारा सा जवाब देते हुए लिखा था,"थैंक यू दीदी! आज के दिन सिर्फ एक ही चीज चाहिए थी, आपका आशीर्वाद।" (ये भी पढ़ें: आशा भोसले ने 16 की उम्र में की थी पहली शादी, लेकिन दूसरी मैरिज ने कुछ ऐसे बदली जिंदगी)

उषा अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ बहुत खूबसूरत बॉन्ड साझा करती हैं। एक बार एक इंटरव्यू में उषा ने अपनी बहनों से रिश्ते के बारे में बात करते हुए कहा था कि, हम तीनों बहनें जब साथ होतीं तो कभी संगीत पर बात नहीं करते, जोक्स सुनाते हैं, हंसी मजाक करते हैं, खाना बनाते हैं। लता दीदी का रास्ता ऐसा है (बाईं ओर हाथ करते हुए)। आशा दीदी का रास्ता वैसा है (दाईं ओर हाथ करते हुए)। और मेरा रास्ता उस तरह का है (दोनों हाथ जोड़ते हुए)। अलग-अलग स्टाइल से हम सब गाते हैं। कोई एक दूसरे को कॉपी नहीं करती। आशा दी को कॉपी करना बड़ा मुश्किल है। लता दीदी को कॉपी करना तो किसी के लिए भी संभव नहीं है। उनकी आवाज तो ईश्वर की देन है।

फिलहाल, मंगेशकर परिवार ने देश को कई उम्दा सिंगर्स दिए हैं। ऐसे में हम यही प्रार्थना करते हैं कि इन पांचों बहन-भाइयों की जोड़ी ऐसे ही सही सलामत बनी रहे। हम भी उषा मंगेशकर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके बताना ना भूलें, साथ ही यदि हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.