प्रत्युषा बनर्जी के BF राहुल राज एक्ट्रेस काम्या पंजाबी व विकास गुप्ता पर करेंगे केस, कही ये बात

दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी के बॉयफ्रेंड व एक्टर राहुल राज ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि, वह एक्ट्रेस काम्या पंजाबी व विकास गुप्ता पर मानहानि का केस करेंगे।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

प्रत्युषा बनर्जी के BF राहुल राज एक्ट्रेस काम्या पंजाबी व विकास गुप्ता पर करेंगे केस, कही ये बात

टीवी इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी (Pratyusha Banerjee) की मौत को पांच साल से भी ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन उनका नाम अक्सर खबरों में आता रहता है। प्रत्युषा बनर्जी ने 1 अप्रैल 2016 को अपने मुंबई वाले घर में आत्महत्या कर ली थी। उनके इस कदम से टीवी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। प्रत्युषा बनर्जी की दोस्त व एक्ट्रेस काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) और विकास गुप्ता (Vikas Gupta) ने एक्ट्रेस की मौत का जिम्मेदार उनके बॉयफ्रेंड राहुल राज (Rahul Raj) को ठहराया था। हाल ही में, एक्टर राहुल राज ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि, वह जल्द ही विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी पर मानहानि का केस करने वाले हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

rahul raj

पहले आप ये जान लीजिए कि, बीते दिनों, विकास गुप्ता ने एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें उन्होंने कबूल किया था कि, वह प्रत्युषा बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं। उन्होंने कहा था कि, ‘वह दो लड़कियों के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं, जिसमें से एक प्रत्युषा बनर्जी थीं।’ इसके बाद जब एक्टर से पूछा गया था कि, क्या प्रत्युषा आपके बाइसेक्लुअल होने के बारे में जानती थीं? इस पर उन्होंने कहा था कि, ‘हमारे ब्रेकअप के बाद प्रत्युषा को इस बारे में पता चला। हम थोड़े समय के लिए साथ थे। ब्रेकअप की वजह यह होगी कि, कुछ लोगों ने मेरे बारे में प्रत्युषा से बुरा कहा था। लेकिन मैं डीटेल में नहीं जाना चाहता, क्योंकि वह अब नहीं रहीं।’ विकास के इस स्टेटमेंट के बाद से ही प्रत्युषा बनर्जी का नाम चर्चा में आ गया है।

(ये भी पढ़ें: राहुल वैद्य जल्द अनाउंस करेंगे अपनी शादी की तारीख, इंटरव्यू में कही ये बात)

vikas gupta

आइए अब आपको राहुल राज के इंटरव्यू के बारे में बताते हैं। दरअसल, राहुल राज ने ‘स्पॉटबॉय’ को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने प्रत्युषा बनर्जी की मौत और उन पर लगे आरोपों पर खुलकर बात की है। राहुल ने कहा कि, ‘कोविड महामारी ने मामले को जितना लंबा होना चाहिए था, उससे कहीं अधिक लंबा कर दिया है। मैं उस दिन का इंतजार कर रहा हूं, जब अदालत मुझे क्लीन चिट देगा। मुझे पता है कि, मैं दोषी नहीं हूं। मैंने प्रत्युषा को नहीं मारा, बल्कि उसके माता-पिता के लालच ने उसे मार डाला है। वह उनकी कभी खत्म न होने वाली डिमांड को पूरा करने में असमर्थ थीं। मैंने उसे बचाने की कोशिश की, मारने की नहीं।’

(ये भी पढ़ें: 'साथ निभाना साथिया' फेम लवी सासन दूसरी बार मां बनने के बाद करेंगी काम पर वापसी)

Pratyusha Banerjee

इसके आगे राहुल राज ने कहा कि, ‘मैं उस दिन को कभी नहीं भूल सकता हूं। यह मेरे दिल और दिमाग में छप गया है। और जिस तरह प्रत्युषा के सो-कॉल्ड दोस्त विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी ने मुझ पर प्रत्युषा की मौत का आरोप लगाने की कोशिश की... उन्हें भगवान जवाब देगा। वे जानते हैं कि, मैं दोषी नहीं हूं। वे यह भी जानते हैं कि, उन्होंने सारा तमाशा सिर्फ पब्लिसिटी के लिए किया है। उन लोगों ने बिना किसी सबूत के मुझे बदनाम किया है। प्रत्युषा ने आखिरी कॉल मुझे किया था, लेकिन उससे मैं दोषी साबित नहीं होता हूं। प्रत्युषा ने कभी भी मुझ पर कोई इल्जाम नहीं लगाया है। उसका सारा दुख और गुस्सा अपने पेरेंट्स की वजह से था। यहां तक कि, मुझे जमानत भी उसी लास्ट कॉल की वजह से मिली है।’

(ये भी पढ़ें: 'दिव्य दृष्टि' फेम सना सैयद जल्द करने वाली हैं शादी, एक्ट्रेस ने बताई अपनी वेडिंग डेट)

Pratyusha Banerjee and Rahul Raj

इसके आगे राहुल राज ने बताया कि, प्रत्युषा के केस से नाम साफ होते ही, वह विकास गुप्ता और काम्या पंजाबी पर आपराधिक मानहानि का केस करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि, ‘उन्होंने मेरी लाइफ और मेरे करियर को बहुत नुकसान पहुंचाया है। कोई भी कार्यवाही मुझे मेरे पांच साल नहीं दे सकती है। मुझे प्रत्युषा की मौत का जिम्मेदार ठहराया गया है, जिस वजह से मेरा सारा काम खत्म हो गया है। प्रत्युषा की मौत से पहले मैंने जो भी हासिल किया था, वो सब भुला दिया गया है। मेरी लाइफ रुक गई है। मैं इन दोनों (विकास व काम्या) पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा करूंगा और मुआवजे के रूप में 1 रुपये का दावा करूंगा।’ अपनी बात को जारी रखते हुए राहुल ने कहा कि, ‘मैं उन्हें जेल में देखना चाहता हूं, जो उन्होंने मेरे साथ किया है।’

rahul raj interview

राहुल राज ने विकास गुप्ता के स्टेंटमेंट पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें विकास ने दावा किया था कि, वह और प्रत्युषा रिलेशनशिप में थे। राहुल ने कहा कि, ‘वह एक मरे हुए इंसान को इस्तेमाल कर रहे हैं। वह कितना नीचे गिर सकते हैं? प्रत्युषा की मौत के पांच साल बाद अचानक उन्हें इस रिश्ते की क्यों याद आ गई है? एक रिश्ता जो कभी नहीं था। वह यहां इस रिश्ते के दावे का खंडन करने के लिए नहीं हैं। अगर रिश्ता होता, तो मुझे पता होता, क्योंकि प्रत्युषा ने मुझे सब कुछ बताया है। विकास को शर्म आनी चाहिए। वह पब्लिसिटी के लिए किसी मृत लड़की के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं।’

rahul raj reaction on vikas gupta

फिलहाल, इस बात में कोई शक नहीं है कि, प्रत्युषा बनर्जी अपनी मौत के पीछे कई सारे सवाल छोड़कर गई हैं, जिसके जवाब कोई नहीं जानता है। तो राहुल राज के इस इंटरव्यू पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।  

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.