मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव गुप्ता पर लगाए कई आरोप, अब आया एक्स देवर गौतम का रिएक्शन

हाल ही में, मंदाना करीमी के पूर्व पति गौरव गुप्ता के भाई गौतम गुप्ता ने एक्ट्रेस के सभी आरोपों का खंडन किया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मंदाना करीमी ने पूर्व पति गौरव गुप्ता पर लगाए कई आरोप, अब आया एक्स देवर गौतम का रिएक्शन

एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) इन दिनों एकता कपूर के शो 'लॉक अप' में नजर आ रही हैं। वो शो में कई खुलासे कर चुकी हैं। उनका कहना है कि, उनके एक्स हसबैंड गौरव गुप्ता ने उनसे मारपीट की थी, साथ ही उनके साथ धोखा भी हुआ था। अब इन सब आरोपों पर गौरव गुप्ता के भाई व एक्टर गौतम गुप्ता का रिएक्शन आया है और उन्होंने एक्ट्रेस के सभी आरोपों का खंडन किया है।

mandana

पहले ये जान लीजिए कि, मंदाना करीमी एक ईरानी एक्ट्रेस व मॉडल हैं। उन्होंने बॉलीवुड में कुछ फिल्में भी कीं, लेकिन उन्हें असली पहचान टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 9’ से मिली थी, जहां वो सेकेंड रनर-अप थीं। इसके बाद मंदाना ने साल 2017 में गौरव गुप्ता नाम के एक शख्स के साथ शादी रचाई थी। हालांकि, ये शादी ज्यादा दिनों तक टिक नहीं पाई थी और दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए थे। इसके बाद अब मंदाना 'लॉक अप' शो में नजर आ रही हैं, जहां वो अपने जीवन से जुड़े कई सनसीखेज खुलासे कर रही हैं।

mandana

(ये भी पढ़ें- राघव जुयाल के भाई यशस्वी ने की IPS रचिता ज्वेल संग सगाई, डांसर ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

अब मंदाना के इन आरोपों पर उनके पूर्व पति गौरव गुप्ता के भाई गौतम गुप्ता ने प्रतिक्रिया देते हुए इनका खंडन किया है। उन्होंने इन आरोपों को बकवास बताया है। 'ई-टाइम्स' से बातचीत करते हुए गौतम ने कहा, ''अगर बात करें उन चीजों की, जो उन्होंने शादी के बाद मेरे भाई गौरव के साथ की हैं, तो हम अपने परिवार को ड्रामा नहीं बनाना चाहते। जब लोग केवल गाली-गलौज और आरोप-प्रत्यारोप की बात करते हैं, तो प्रतिक्रिया क्यों दें?''

gautam

गौतम से जब पूछा कि, क्या उन्होंने मंदाना को उस वक्त अपना लिया था, जब उन्होंने गौरव से शादी की थी? इसके जवाब में गौतम ने कहा, 'हां, गलतियां हो सकती हैं, लेकिन भगवान का शुक्र है कि, कुछ भी बुरा होने से पहले यह रिश्ता खत्म हो गया।' आगे उनसे कहा गया कि, मंदाना पहले भी कह रही थीं कि, वो अब भी गौरव से प्यार करती हैं, इस पर गौतम ने कहा, 'कहानी सुनोगे, तो आपको चौंका देंगी। यह सब एक आपदा थी। गौरव अब उनकी परवाह नहीं करते।'

mandana

(ये भी पढ़ें- पूजा बनर्जी की बिटिया रानी लेटेस्ट फोटो में दिखीं वॉटर बेबी की तरह, प्यारी मां ने लिखा खास नोट)

गौतम से अगला सवाल पूछा गया कि, क्या गौरव ने मंदाना के साथ धोखा किया है, तो गौतम ने एक शब्द में जवाब देते हुए कहा, 'बकवास'। अगले सवाल में गौतम से पूछा गया कि, मंदाना ने एक फिल्म निर्माता पर उन्हें गर्भवती करने और उनके बच्चे का गर्भपात कराने का आरोप लगाया है, इसके जवाब में गौतम ने कहा, 'वह बेवकूफ है। ऐसा बोलने से हमें जिंदगी में तकलीफ होगी। लोग उन पर हंसेंगे। क्या शो में कोई ऐसा गेम खेलता है? सच कहूं तो हमारे लिए वह महत्वहीन हैं।'

gauram

आखिरी सवाल उनसे गौरव की दूसरी शादी को लेकर किया गया। उनसे पूछा गया कि, क्या गौरव दोबारा शादी करके घर बसाना पसंद करेंगे? इस पर उनके भाई गौतम ने कहा, ''हां, ये हो सकता है, लेकिन हम तय करेंगे कि, समय कब सही होगा। अभी हम काम पर ध्यान दे रहे हैं।''

gautam

(ये भी पढ़ें- फिल्म निर्माता गुनीत मोंगा ने BF सनी कपूर के साथ की सगाई, रिंग फ्लॉन्ट करते हुए शेयर कीं तस्वीरें)

फिलहाल, हम उम्मीद करते हैं कि, मंदाना और गौरव अपने-अपने जीवन में खुश रहें। वैसे, आपको हमारी स्टोरी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.