ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो

क्या आप जानते हैं कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम करियर के शुरुआत से लेकर शादी के बाद तक कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा, तो आइए आपको बताते हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार के 7 अफेयर्स के बारे में...

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

ट्विंकल खन्ना से पहले इन 7 हिरोइनों से अफेयर में रह चुके हैं अक्षय कुमार, यहां जानें आखिर कौन थीं वो

बहुत ही कम लोग ये जानते होंगे कि 28 साल पहले साल 1991 में 'सौगंध' फिल्म से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाले हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भारतीय नागरिक नहीं हैं और न ही उनका ये असली नाम है। अक्षय कुमार का नाम राजीव हरिओम भाटिया (Rajiv Hariom Bhatia) है, इनके पास कनाडाई नागरिकता है और यही कारण है कि उनकी देशभक्ति की फिल्मों के लेकर कभी-कभी कॉन्ट्रोवर्सी हो जाती है। अक्षय का नाम करियर के शुरुआत से लेकर शादी के बाद तक कई एक्ट्रेसेस से जुड़ा, तो आइए आपको बताते हैं सुपरस्टार अक्षय कुमार के 7 अफेयर्स के बारे में...

(1.) अक्षय कुमार और रेखा:

अक्षय कुमार और रेखा का रिश्ता बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक रहा है। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी इसे नहीं माना, लेकिन उस समय अक्षय की गर्लफ्रेंड रहीं रवीना टंडन ने मीडिया के सामने कहा था कि रेखा को अपनी हद पता होनी चाहिए। रवीना का ये बयान कई दिनों तक सुर्खियों में रहा था। ऐसा कहा जाता था कि रेखा को अक्षय से उनकी फिल्म 'खिलाड़ियों के खिलाड़ी' के दौरान प्यार हो गया था। उस समय रवीना ने कथित तौर पर रेखा को अक्षय से दूरियां बनाने को भी कहा था। रवीना के मुताबिक इसमें अक्षय की कोई गलती नहीं थी बल्कि रेखा उनसे करीबी रिश्ते बढ़ाने की कोशिश कर रही थीं। (ये भी पढ़ें: विराट कोहली के बाल पकड़कर ये क्या कर रही हैं अनुष्का शर्मा, जरा आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो)

(2.) अक्षय कुमार और आयशा जुल्का:

एक समय में इस अफेयर की चर्चा भी खूब रही। लेकिन दोनों ही ने इसके बारे में कुछ खास नहीं कहा। ये दोनों अपनी पहली हिट फिल्म 'खिलाड़ी' देने के बाद रातों-रात फेमस हो गए थे और फिर इनकी ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री को देखकर ये अफवाह आम हो गई कि ये दोनों कपल हैं। कई दिनों तक ये सब चलता रहा और उसके बाद फिल्मी जोड़ी के साथ अपने आप ये अफवाह भी बंद हो गई।

(3.) अक्षय कुमार और रवीना टंडन:

अक्षय और रवीना टंडन 90 के दशक के सबसे चर्चित सितारों में से एक थे। इन दोनों को पहली नजर का प्यार नहीं था बल्कि ये दोनों फिल्म 'मोहरा' के दौरान मिले, फिर दोस्त बने और फिर दोनों एक साल बाद डेट करने लगे। इसके बाद इनका रिश्ता तीन साल तक चला। लोग इनकी शादी की घोषणा का इंतज़ार कर रहे थे। यहां तक कि 1999 के स्टारडस्ट के इंटरव्यू में रवीना ने ये भी कहा था कि अक्षय कुमार ने उनसे शादी करने का वादा किया है। तब ये अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों ने मंदिर में सगाई कर ली है। इसके बाद अक्षय और रवीना अलग हो गए। इसका कारण माना गया अक्षय कुमार के कैसिनोवा वाले बर्ताव को। रवीना के लिए प्यार में वफादारी बहुत जरूरी थी, लेकिन अक्षय हर हिरोइन के साथ फ्लर्ट करते थे और उनके साथ अफेयर की खबरें आम हो गई थीं। बस इसी लिए रवीना ने अक्षय से अपनी राहें अलग कर लीं। (ये भी पढ़ें: टेलीविजन एक्ट्रेस चारु आसोपा ने पति राजीव सेन के साथ मनाया पहला गणगौर का त्यौहार, यहां देखें फोटोज)

(4.) अक्षय कुमार और पूजा बत्रा:

अक्षय कुमार और पूजा बत्रा ने अक्षय के फिल्मों में आने से पहले ही रिश्ता जोड़ लिया था। उस समय पूजा एक प्रसिद्ध मॉडल थीं और अक्षय कुमार की कोई खास पहचान भी नहीं थी। शुरुआत में पूजा बत्रा ने अक्षय की काफी मदद भी की थी। लेकिन फिर दोनों ने अपनी अलग राहें चुन लीं। 

(5.) अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी:

अक्षय कुमार और शिल्पा शेट्टी का अफेयर आम था। ये हमेशा सुर्खियों का हिस्सा बना रहता था, लेकिन खबरों की मानें तो अक्षय शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना के साथ एक ही समय पर डेट कर रहे थे। अक्षय और शिल्पा की फिल्म धड़कन भी दोनों के ब्रेकअप के बाद रिलीज हुई थी। अक्षय कुमार ने शिल्पा के साथ डेटिंग की और उसके बाद ट्विंकल खन्ना से शादी कर ली। अक्षय के इस धोखे के बाद शिल्पा कई महीनों तक डिप्रेशन में रही थीं और उन्होंने मीडिया में अक्षय के खिलाफ कई बयान दिए थे। शिल्पा को लेकर अक्षय ने कहा था कि उन्हें मीडिया में रिश्ते सार्वजनिक नहीं करने चाहिए, लेकिन शिल्पा ने इसका जवाब दिया था कि ऐसी अक्षय की सोच है, अगर उन्होंने कुछ गलत किया है तो वो सबके सामने आना चाहिए। इसके बाद शिल्पा शेट्टी और ट्विंकल खन्ना की दोस्ती भी टूट गई। 

(6.) अक्षय कुमार और कटरीना कैफ:

नमस्ते लंडन, सिंह इज किंग, हमको दीवाना कर गए, वेलकम जैसी फिल्मों को करने के बाद अक्षय कुमार का नाम कैटरीना कैफ से भी जुड़ गया। हालांकि, दोनों ने बाद में इसे कोरी अफवाह बताया गया। (ये भी पढ़ें: जब एक्टर शाहिद कपूर अपनी पत्नी मीरा राजपूत के लिए बने शेफ, बनाया ये स्वादिष्ट व्यंजन)

(7.) अक्षय कुमार और प्रियंका चोपड़ा:

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी के बाद ऐसा लगा था कि अब उनके अफेयर की चर्चा खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अक्षय कुमार का शादी के कुछ साल बाद ही प्रियंका चोपड़ा से नाम जुड़ गया। प्रियंका और अक्षय की ऑन स्क्रीन केमेस्ट्री के पीछे कहीं न कहीं उनकी ऑफ स्क्रीन केमेस्ट्री भी थी। दोनों में से किसी ने इस पर कुछ नहीं बोला, लेकिन ये अफवाह भी सामने आई कि अक्षय कुमार को प्रियंका चोपड़ा के साथ काम करने से ट्विंकल खन्ना ने मना कर दिया। उसके बाद दोनों की कोई फिल्म साथ नहीं आई।

फिलहाल, अक्षय कुमार इन दिनों ट्विंकल खन्ना के साथ शादी करके खुशी से अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इनके एक बेटा आरव कुमार और एक बेटी नितारा कुमार हैं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार अभी हाल ही में फिल्म सूर्यवंशी में नजर आए। इस फिल्म में एक्टर कैटरीना कैफ के साथ मुख्य भूमिका अदा करते नजर आए। इसके अलावा अक्षय कुमार लक्ष्मी बम में भी दिखाई देंगे, जो इसी साल ईद पर रिलीज होगी।

आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी हमें कमेंट करके बताना न भूलें, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.