डायरेक्टर लव रंजन की शादी-हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, रेड लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन अलीशा

फिल्म डायरेक्टर लव रंजन और अलीशा वैद की शादी और हल्दी की तस्वीरें सामने आई हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

डायरेक्टर लव रंजन की शादी-हल्दी की तस्वीरें आईं सामने, रेड लहंगे में सुंदर दिखीं दुल्हन अलीशा

फेमस फिल्म निर्देशक लव रंजन (Luv Ranjan) अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अलीशा वैद (Alisha Vaid) के साथ 20 फरवरी 2022 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई थी। हालांकि, अभी तक आधिकारिक रूप से उनकी कोई भी वेडिंग फोटो सामने आई थी। लेकिन अब शादी के 8 दिन बाद अभिनेता अर्जुन कपूर ने कपल की शादी और हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसके साथ ही उन्होंने लव रंजन को बधाई दी है। आइए आपको दिखाते हैं वेडिंग फोटोज।

Luv Ranjan with his wife Alisha Vaid

पहले ये जान लीजिए कि, लव रंजन ने अपनी कॉलेज फ्रेंड अलीशा वैद के साथ शादी की है। वह अलीशा को कॉलेज के दौरान से डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कला में उनकी समान रुचि ने जाहिर तौर पर उन्हें करीब लाया था। हालांकि, प्रोड्यूसर अपनी लव लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं, इसलिए उन्होंने अपनी शादी को भी काफी प्राइवेट तरीके से किया था। लव रंजन ने अलीशा वैद के साथ आगरा में 20 फरवरी 2022 को सात फेरे लिए थे। उनकी शादी में अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा, कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, नुसरत भरूचा और भूषण कुमार समेत कई सितारों ने शिरकत की थी।

Luv Ranjan and his wife Alisha Vaid

अब आइए आपको लव रंजन की शादी की तस्वीरें दिखाते हैं। दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 28 फरवरी 2022 को लव रंज और अलीशा वैद की शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में लव रंजन और अलीशा अपने-अपने वेडिंग आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रहे हैं। जहां लव रंजन क्रीम कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं, तो वहीं रेड लहंगे में अलीशा भी बेहद सुंदर दिख रही हैं। 

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

दूसरी, तीसरी और चौथी फोटो कपल के हल्दी सेरेमनी की है। इनमें अर्जुन कपूर, रणबीर कपूर और एक्टर वरुण शर्मा मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने कैप्शन में लिखा है, ''चलो अभी हमेशा वाला रिश्ता कंफर्म है, लव और अलीशा को आधिकारिक तौर पर बधाई और साथ ही मैं आगरा में अपने बीते समय से जो कुछ भी याद करता हूं, उसे पोस्ट कर सकता हूं !!!!''

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

इसके अलावा, लव रंजन और अलीशा की शादी की और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। शादी के आधिकारिक फोटोग्राफर 'हाउस ऑन द क्लाउड्स' ने भव्य शादी की झलकियां पोस्ट की हैं, इनमें कपल के ग्रैंड वेडिंग की झलकियां दिखाई गई हैं। साथ ही लव रंजन और अलीशा कैमरे के लिए पोज देते हुए भी नजर आ रहे हैं। यहां देखें तस्वीरें। 

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

Luv Ranjan Alisha Vaid Wedding Photos

वर्क फ्रंट की बात करें तो, लव रंजन ने कई फिल्मों को डायरेक्ट किया है, जिनमें ‘आकाश वाणी’, ‘प्यार का पंचनामा’ की दोनों सीरीज और ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ जैसी फिल्में शामिल हैं। डायरेक्टर जल्द ही रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की जोड़ी के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इसमें बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आएंगे।

Luv Ranjan

फिलहाल, लव रंजन और अलीशा वैद को हम भी उनकी शादी की ढेर सारी बधाई देते हैं। वैसे, आपको इनकी वेडिंग फोटोज कैसी लगीं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.