'मासी' करीना कपूर ने भांजे कियान को विश किया बर्थडे, तैमूर के साथ पिज्जा खाते हुए तस्वीर की शेयर

एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर के 12वें जन्मदिन पर 'मासी' करीना कपूर ने तैमूर के साथ उनकी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

'मासी' करीना कपूर ने भांजे कियान को विश किया बर्थडे, तैमूर के साथ पिज्जा खाते हुए तस्वीर की शेयर

बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) साल 2003 में दिल्ली के एक बिजनेसमैन संजय कपूर के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। करिश्मा और संजय ने दो बच्चों समायरा कपूर व कियान राज कपूर के जन्म ​के बाद साल 2016 में अपने रास्ते अलग कर लिए थे। करिश्मा ने अपने अकेले के दम पर दोनों बच्चों की परवरिश की है। करिश्मा की बहन करीना कपूर भी अपने भांजे-भांजी पर प्यार लुटाती हैं। 

Karisma Kapoor, Samaira Kapoor and Kiaan Raj Kapoor

12 मार्च 2022 को कियान राज कपूर 12 साल के हो गए और उनकी प्यारी मासी करीना कपूर खान ने उनके लिए एक प्यारा नोट लिखा है। करीना ने अपने इंस्टा हैंडल से बेटे तैमूर अली खान के साथ उनके मौसेरे भाई कियान की एक अनदेखी तस्वीर साझा की, जिसमें दोनों अपने बिस्तर पर बैठे हुए पिज्जा का आनंद लेते दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर के साथ करीना ने लिखा है, "हम हमेशा बिस्तर में पिज़्ज़ा खायें, इस बड़े भाई से ज्यादा मजेदार कुछ नहीं, हम हमारे अनमोल लड़के कियान से बहुत प्यार करते हैं। जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग हार्ट @therealkarismakapoor #lolo ka Beta #birthday boy।"

Kareena

(ये भी पढ़ें- BF राकेश बापट को मुंबई शिफ्ट करवाना चाहती हैं शमिता शेट्टी! बातचीत हुई बंद)

इसके पहले, मौसी करीना कपूर खान ने 11 मार्च 2022 को अपनी भांजी समायरा के 17वें बर्थडे पर उनको खास अंदाज में बर्थडे विश किया था। करीना ने करिश्मा और समायरा की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जो समायरा के बचपन की थी। फोटो में मां-बेटी एक-दूसरे को हग किए हुए नजर आ रही थीं। इसके साथ करीना ने कैप्शन में लिखा था, “मम्मा की बच्ची ... हमारे लड़कों की शानदार बड़ी बहन ... दयालु, सौम्य और सुंदर ... सभी 17। हमारी समायरा को जन्मदिन की शुभकामनाएं, आपको बहुत प्यार, @therealkarismakapoor #लोलो की बेटी सैम 17 साल की हैं।”

Karisma Kapoor with daughter Samaira

2021 में करिश्मा कपूर के बेटे कियान राज कपूर के ग्यारहवें जन्मदिन को चिह्नित करने के लिए करीना कपूर खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर 'अपने बच्चों के बड़े भाई' के लिए एक प्यारा सा नोट शेयर किया था। करीना ने कियान की एक मनमोहक तस्वीर पोस्ट की थी। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, “जन्मदिन मुबारक हो हमारे कीमती बच्चे। मेरे बच्चों के सबसे बड़े भाई... आई लव यू...।"

Kiaan Raj Kapoor

(ये भी पढ़ें- होने वाली दुल्हन शमा सिकंदर ने जेम्स मिलिरॉन संग शादी की तैयारी के बारे में की बात)

फिलहाल, हम भी कियान राज कपूर को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाई देते हैं। तो आपको मौसी करीना कपूर द्वारा शेयर की गई फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.