मदालसा शर्मा ने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को विश किया बर्थडे, शेयर की जवानी के दिनों की तस्वीर

एक्ट्रेस मदालसा शर्मा ने अपने ससुर व एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

img

By Kavita Gosainwal Last Updated:

मदालसा शर्मा ने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को विश किया बर्थडे, शेयर की जवानी के दिनों की तस्वीर

हिंदी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) फैंस के बीच अपनी दमदार एक्टिंग और एक्शन के साथ-साथ डांसिंग की वजह से भी चर्चाओं में रहते हैं। एक्टर ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी हैं, जिसमें ‘दाता’, ‘जाल’, ‘किक’, ‘स्वर्ग से सुंदर’, ‘डिस्को डांसर’ समेत कई फिल्में शामिल हैं। आज यानी 16 जून 2021 को मिथुन चक्रवर्ती अपना 71वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को बॉलीवुड स्टार्स के साथ-साथ उनके फैंस भी खास अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं। मिथुन चक्रवर्ती की बहू व एक्ट्रेस मदालसा शर्मा (Madalsa Sharma) ने भी अपने ससुर को बर्थडे विश करते हुए सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो तस्वीर।

Madalsa sharma

पहले आप ये जान लीजिए कि, मिथुन चक्रवर्ती का जन्म 16 जून 1950 को हुआ था। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से की थी। उनका शुरू से ही एक्टिंग में इंट्रेस्ट था। इसी वजह से उन्होंने एक्टिंग की पढ़ाई करने के लिए ‘पुणे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ में एडमिशन लिया। इसके बाद वह साल 1976 में मृणाल सेन की बंगाली फिल्म 'मृगया' में नजर आए थे। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्टर का ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड’ भी मिला था। मिथुन चक्रवर्ती ने फिल्म ‘दो अंजाने’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनका बहुत छोटा रोल था। इसके बाद आज तक उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

(ये भी पढ़ें: जैस्मिन भसीन ने फ्लॉन्ट किया 2 लाख से भी महंगा बैग, बॉयफ्रेंड अली गोनी ने किया था गिफ्ट)

mithun

आइए अब आपको मदालसा का पोस्ट दिखाते हैं। दरअसल, मदालसा शर्मा ने 16 जून 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है, जो मिथुन चक्रवर्ती की है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में देखा जा सकता है कि, मिथुन चक्रवर्ती कैमरे की ओर देखकर स्माइल कर रहे हैं, जो उनके पुराने दिनों को याद दिला रही है। इस तस्वीर के साथ मदालसा ने लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे... हम आपसे प्यार करते हैं।’ इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने कई सारी हार्ट इमोजी भी लगाई हैं।

(ये भी पढ़ें: चारु असोपा ने सेकेंड वेडिंग एनिवर्सरी पर शादी की अनदेखी फोटो की शेयर, परी जैसी लग रहीं एक्ट्रेस)

mithun chakraborty

मदालसा शर्मा अपने ससुर व एक्टर मिथुन चक्रवर्ती के साथ स्पेशल बॉन्ड शेयर करती हैं, जिसकी झलक उनकी तस्वीरों में देखने को मिलती है। साल 2020 में भी मदालसा ने अपने ससुर मिथुन चक्रवर्ती को स्पेशल अंदाज में बर्थडे विश किया था। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसमें मदालसा और मिथुन दोनों नजर आ रहे थे। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, मदालसा ने अपने ससुर मिथुन को साइड से हग किया हुआ है और दोनों कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। इस दौरान दोनों के चेहरे पर प्यारी स्माइल है। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं पिताजी। हम आपसे प्यार करते हैं।’ मदालसा और मिथुन चक्रवर्ती की इस खूबसूरत तस्वीर को फैंस ने खूब पसंद किया था।

(ये भी पढ़ें: अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इशारों-इशारों में अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर! शेयर किया सेम पोस्ट)

mithun chakraborty house

जानकारी के लिए बता दें कि, मदालसा एक्ट्रेस शीला शर्मा की बेटी हैं। मदालसा ने साउथ इंडस्ट्री की कई फिल्मों में काम किया है और इन दिनों वह पॉपुलर टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। इस सीरियल में वह काव्या का किरदार कर रही हैं। एक्ट्रेस की शादी 10 जुलाई 2018 को मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती (मिमोह) से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही मदालसा और मिमोह के बीच तनाव की खबरें आने लगी थीं, लेकिन धीरे-धीरे दोनों के बीच सब कुछ ठीक हो गया है। आज के समय में एक्ट्रेस अपने हसबैंड के साथ मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं। वह अक्सर अपने पति मिमोह के साथ तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

madalsa wife

फिलहाल, हम भी मिथुन चक्रवर्ती को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको एक्टर की ये थ्रोबैक तस्वीर कैसी लगी? हमें कमेंट बॉक्स में बताएं और अगर आप हमें कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो जरूर दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.