प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने 'नानी' बनने पर जाहिर की खुशी, बेबी के नाम के बारे में भी की बात

हाल ही में, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने मीडिया संग बातचीत में नानी बनने से लेकर बेबी के नाम तक के बारे में बात की है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु ने 'नानी' बनने पर जाहिर की खुशी, बेबी के नाम के बारे में भी की बात

बी-टाउन की ग्लैमर क्वीन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विश्व में अपनी एक अलग जगह बना चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा ने 1 दिसंबर 2018 को अमेरिकी सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ शादी की थी और उसके बाद अभिनेत्री अमेरिका में ही बस गईं। हालांकि, उनकी निजी जिंदगी की अपडेट समय-समय पर आती रहती है, जिसे जानने के लिए उनके फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं।

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

22 जनवरी 2022 को वह दिन था, जब निक और प्रियंका के लाखों फैंस को एक बड़ा सरप्राइज मिला था। दरअसल, प्रियंका चोपडा और निक जोनस ने इसी दिन अनाउंस किया था कि, वे सरोगेसी के जरिए माता-पिता बन गए हैं। कपल ने स्टेटमेंट में लिखा था, “हमें यह बताते हुए बेहद खुशी है कि, हमने सरोगेसी के जरिए अपने बच्चे का स्वागत किया है। इस खास मौके पर हम सम्मान पूर्वक अपनी गोपनीयता की मांग करते हैं, क्योंकि इस समय हम अपना ध्यान अपने परिवार पर केंद्रित करना चाहते हैं। सभी का धन्यवाद।” एक रिपोर्ट के मुताबिक, कपल ने अपने घर में एक बेटी का स्वागत किया है।

(ये भी पढ़ें- बहुत आलीशान है प्रियंका चोपड़ा का यूएस वाला घर, यहां देखें अंदर की खूबसूरत तस्वीरें)

Priyanka Chopra On Her Baby

अब अभिनेत्री की मां मधु चोपड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने नानी बनने की खुशी जाहिर की है, साथ ही अपनी नातिन के नाम के बारे में भी बात की है। दरअसल, 26 फरवरी 2022 को प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने अपने कॉस्मेटिक क्लीनिक के 14 साल पूरे होने का जश्न मनाया। इस दौरान उन्होंने मीडिया संग बातचीत की और अपने नानी बनने की खुशी भी जाहिर की।

Priyanka Chopra with her mom Madhu Chopra

उन्होंने अपने नातिन के घर में आने और अपने नानी बनने की खुशी के बारे में करते हुए कहा, “नानी बनने की तो बहुत बहुत खुशी है मुझे। मैं पूरे समय बस मुस्कुराती रहती हूं। मैं बहुत खुश हूं।”

Priyanka Chopra with her mom and hubby

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अभी तक अपने बच्चे का चेहरा और उसके नाम की घोषणा नहीं की है। जब मधु चोपड़ा से उनके नातिन का नाम पूछा गया तो, एक्ट्रेस की मां ने कहा, “अभी नाम नहीं रखा गया है। जब पंडित नाम निकालेंगे, तब होगा। अभी नहीं।”

Priyanka Chopra with her mom and hubby Nick Jonas

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की सालाना कमाई है करोड़ों में, कुल संपत्ति जानकर हो जाएंगे हैरान)

प्रियंका ने 24 फरवरी 2022 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। इनमें कुछ फोटोज एक्ट्रेस की सोलो थीं, जबकि एक फोटो उनके पति निक जोनस के साथ थी। वहीं, उनके डॉगीज और लंच डेट की भी झलक तस्वीरों में देखी जा सकती है। हालांकि, हमारा ध्यान अभिनेत्री की उस तस्वीर पर गई थी, जिसमें कई सारे टेडी वियर्स रखे हुए थे। इससे लगता है कि, ये तस्वीर उनके न्यू बॉर्न बेबी के नर्सरी की है। प्रियंका ने इन फोटोज को ‘फोटो बंप’ कैप्शन दिया था।

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra with hubby Nick Jonas

Priyanka Chopra

Priyanka Chopra's baby nursery glimpse

Priyanka Chopra's doggies

(ये भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की पांच सबसे महंगी चीजें, आलीशान बंगले से 5.25 करोड़ की कार तक है शामिल)

फिलहाल, हम भी प्रियंका और निक जोनस के बच्चे का नाम जानने और उसका चेहरा देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वैसे, प्रियंका और निक के सरोगेसी के जरिए पेरेंट्स बनने पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.