माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का अपार्टमेंट, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित मौजूदा समय में रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में जज के रूप में नजर आ रही हैं। हाल ही में, उन्होंने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का अपार्टमेंट, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा

बॉलीवुड की 'धक-धक' गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) का फैन कौन नहीं है? वह अपनी खूबसूरती-एक्टिंग और डांस से लाखों दिलों पर राज करती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। माधुरी दीक्षित अब भले ही फिल्मों में ज्यादा नजर नहीं आती हैं, लेकिन वह रियलिटी शोज में जज की भूमिका के लिए हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। हालांकि, इस बार वह अपनी प्रोफेशनल नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने मुंबई में एक बेहद महंगा घर खरीदा है। 

madhuri

(ये भी पढ़ें: ऋचा चड्ढा-अली फजल ने रिसेप्शन में की सगाई, 3 टियर केक काटने में करनी पड़ी मशक्कत)

पहले तो ये जान लीजिए कि नब्बे के दशक में अपने शानदार अभिनय और जबरदस्त डांस मूव्स से तहलका मचाने वाली माधुरी दीक्षित अपने करियर के पीक पर डॉ. श्रीराम नेने से शादी करके अमेरिका में बस गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड से लंबा ब्रेक लिया और इस दौरान वह दो बच्चों अरिन और रेयान की मां बनीं। माधुरी ने कई सालों बाद एक्टिंग की दुनिया में कमबैक किया। इन दिनों माधुरी अपनी आने वाली फिल्म 'मजा मा' के लिए चर्चा में हैं। 

madhuri family

अब आइए आपको एक्ट्रेस के घर के बारे में बताते हैं। दरअसल, माधुरी अब मुंबई के वर्ली इलाके में एक अपार्टमेंट की मालकिन हो गई हैं। उन्होंने यहां एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। यह 'इंडियाबुल्स ब्लू' के टावर सी की 53वीं फ्लोर पर स्थित है और अपार्टमेंट का क्षेत्रफल लगभग 5,384 वर्ग फुट है। इसमें सात कार पार्किंग स्लॉट भी हैं। दस्तावेजों के अनुसार, अपार्टमेंट का विक्रेता 'कैलीस लैंड डेवलपमेंट प्राइवेट लिमिटेड' है। यहां से समुद्र का सुुदर नजारा देखने को मिलेगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी दीक्षित ने यह घर 48 करोड़ रुपए में खरीदा है। माधुरी दीक्षित का यह घर मुंबई की सबसे पॉश सोसाइटी है। इस सोसाइटी में हर सुख-सुविधा मौजूद है।

madhuri

(ये भी पढ़ें: अंकिता लोखंडे पति विक्की जैन संग दशहरा मनाने के लिए हैं उत्साहित, बेबी प्लानिंग का किया खुलासा)

पिछले साल, इसी सोसाइटी में माधुरी ने तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये प्रति माह के किराए पर एक घर लिया था। उन्होंने जो संपत्ति किराए पर ली थी, वह इसी बिल्डिंग की 29वीं मंजिल पर 5,500 वर्ग फुट में फैली हुई है। माधुरी दीक्षित के किराए वाले घर को अपूर्वा श्रॉफ ने डिजाइन किया था। एक्ट्रेस ने डिपॉजिट के तौर पर करीब 3 करोड़ रुपए चुकाए थे।

madhuri

madhuri

madhuri

madhuri

(ये भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा बेटी वामिका की फोटो क्लिक करने के लिए पैपराजी पर हुईं नाराज, यूजर ने कहा- 'घमंडी')

वर्क फ्रंट की बात करें, तो माधुरी दीक्षित को वर्तमान में सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में जज के रूप में देखा जा रहा है। उनके साथ करण जौहर और नोरा फतेही भी जज हैं। शो के 10वें सीजन की पांच साल के अंतराल के बाद वापसी हुई है। इसके अलावा, माधुरी दीक्षित ​अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मजा मा’ में नजर आने वाली हैं, जो 6 अक्टूबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

madhuri

(ये भी पढ़ें- नीता अंबानी ने बेटी ईशा के प्री-वेडिंग फंक्शन में देवर अनिल संग खेला था डांडिया, देखें वीडियो)

फिलहाल, हम भी माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने को नए घर के लिए बधाई देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.