होने वाली मां आलिया भट्ट को माधुरी दीक्षित से मिला खास तोहफा, देखकर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

बॉलीवुड कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। ऐसे में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने कपल को एक प्यारा सा तोहफा दिया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Prerna Mishra Last Updated:

होने वाली मां आलिया भट्ट को माधुरी दीक्षित से मिला खास तोहफा, देखकर इमोशनल हुईं नीतू कपूर

बॉलीवुड का प्यारा कपल आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) जल्द ही बी-टाउन में नए माता-पिता बनने जा रहे हैं। कपल अपनी लाइफ के इस नए फेज में प्रवेश करने के लिए एकदस तैयार है। कपूर फैमिली भी अपने परिवार में एक नन्हे सदस्य का स्वागत करने के लिए काफी एक्साइटेड है और वे बच्चे के आने की तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

alia

(ये भी पढ़ें:ऋषि कपूर और नीतू सिंह की लव स्टोरी: डबल शिफ्ट में काम करते हुए शुरू हुआ था प्यार)

हाल ही में, होने वाली दादी नीतू कपूर (Neetu Kapoor)ने पॉपुलर डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में एक विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। हालांकि, कंटेस्टेंट्स की बेहतरीन परफॉर्मेंस के अलावा जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) होने वाली मां आलिया भट्ट के प्रति बहुत खुश नजर आईं। माधुरी ने आलिया को एक खूबसूरत गिफ्ट भी दिया, क्योंकि वह जल्द ही पहली बार मां बनने वाली हैं।

alia

6 अक्टूबर 2022 को 'कलर्स टीवी' के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर शो के आने वाले वीकेंड एपिसोड का प्रोमो जारी किया गया। वीडियो में शो के जज करण जौहर को शो में नीतू कपूर का स्वागत करते देखा जा सकता है। इस स्पेशल एपिसोड को कपूर फैमिली को डेडीकेट किया गया है। शो की कंटेस्टेंट्स में से एक नीति टेलर ने रणबीर कपूर व आलिया भट्ट की शादी को अपने आइवरी वेडिंग लुक के साथ फिर से प्रेजेंट किया और नीतू कपूर को भावुक कर दिया। परफॉर्मेंस के बाद में नीतू कपूर को कंटेस्टेंट नीति को आशीर्वाद देते देखा गया और उन्होंने नीति को गले भी लगाया। नीति की परफॉर्मेंस को खूबसूरत बताते हुए नीतू कपूर ने कहा, "मैं बहुत इमोशनल हो गई हूं।"

neetu kapoor

(ये भी पढें:जब ऋषि कपूर ने दादा बनने के बारे में की थी बात, बेटे रणबीर को पैरेंटहुड पर दी थी ये सलाह)

नीति टेलर की परफॉर्मेंस के बाद जज माधुरी दीक्षित भी होने वाली मां आलिया को एक विशेष गिफ्ट भेजती हैं, क्योंकि वह अपने पहले बच्चे का जल्द ही वेलकम करने वाली हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जज माधुरी, नीतू कपूर को एक बाल गोपाल दे रही हैं, जिसे देखकर वह सुपर इमोशनल हो जाती हैं। माधुरी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “नीतू जी, अभी उनकी शादी भी हो गई और वे अब माता-पिता बनने जा रहे हैं। आलिया के लिए मैं कुछ लेकर आई हूं...और वो हैं बाल गोपाल।"

5 अक्टूबर 2022 को रणबीर कपूर की फैमिली ने अपने पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ आलिया भट्ट के लिए एक गोद भराई का फंक्शन किया था। बाद में होने वाली मां आलिया ने अपने खूबसूरत गोद भराई फंक्शन की कुछ अंदर की झलकियां इंस्टाग्राम हैंडल के जरिये हम सबके साथ शेयर की थीं।इन तस्वीरों में आलिया के चेहरे पर मदरहुड का प्यारा ग्लो साफ़ देखा जा सकता है। साथ ही फैमिली और फ्रेंड्स सभी एंजॉय करते नजर आए। आलिया ने फोटोज के साथ कैप्शन लिखा था, "सिर्फ प्यार।"

alia

alia

alia ranbir

alia

(ये भी पढ़ें:माधुरी दीक्षित ने मुंबई में खरीदा 48 करोड़ का अपार्टमेंट, बालकनी से दिखेगा समुद्र का सुंदर नजारा)

फिलहाल, हमें होने वाली मां आलिया भट्ट के लिए माधुरी दीक्षित का प्यारा सा तोहफा बहुत पसंद आया। इस बारे में आप क्या कहते हैं? हमें कमेंट कर जरूर बताएं।

(फोटो क्रेडिट:इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.