बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित नेने (Madhuri Dixit Nene) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने परिवार के साथ बिताए खूबसूरत पलों को अपने फैंस के साथ शेयर करना कभी नहीं भूलती हैं। फैंस भी उनके द्वारा शेयर किए गए हर एक पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाते हैं। यही नहीं, एक्ट्रेस के पति डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Shri Ram Nene) भी इस मामले में पीछे नही हैं। श्रीराम नेने भी सोशल मीडिया पर अपनी सक्रियता बनाए रखते हैं और अक्सर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, श्रीराम नेने ने अपने पेरेंट्स के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।
पहले ये जान लीजिए कि, 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जब बॉक्स ऑफिस पर राज करती थीं, तो उन्होंने अपनी बहन (जोकि अमेरिका में रहती हैं) के कहने पर वहीं के रहने वाले हार्ट सर्जन डॉ. श्रीराम नेने से एक्ट्रेस ने 21 साल पहले 1999 में विवाह कर लिया, और फिल्म इंडस्ट्री को छोड़कर अमेरिका चली गई थीं। हालांकि, कई सालों बाद वो भारत लौट आई थीं। माधुरी अब दो बच्चों एरिन और रियान की मां हैं। (ये भी पढ़ें- अभी पैरेंट्स नहीं बनना चाहते हैं एक्टर आशीष शर्मा और उनकी वाइफ अर्चना, इंटरव्यू में कही ये बात)
अब आपको दिखाते हैं श्रीराम नेने का वो पोस्ट। दरअसल, माधुरी दीक्षित के हसबैंड डा. नेने ने 19 अप्रैल 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में नेने अपने माता-पिता के साथ बैठे हैं और उनके दो अंकल पीछे की ओर खड़े हैं। इस तस्वीर में सभी कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं, जिसमें नेने काफी क्यूट लग रहे हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए डा. नेने ने कैप्शन में लिखा है, ‘जब मैं छोटा था, तब मेरे दादा-दादी और चाचा मेरा ध्यान रखते थे। एक साथ आए हमारे परिवारों का सभी का आभार। एक बच्चे को पूरा गांव पालता है... और यही वो प्यार है, जो हमें जिंदा रखता है, है ना!’ डा. नेने की इस थ्रोबैक फोटो पर उनके फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। (ये भी पढ़ें- टीना अंबानी ने जेठ मुकेश अंबानी को विश किया 64वां बर्थडे, तस्वीरें शेयर कर लिखा नोट)
इसके पहले, 2 मार्च 2021 को श्रीराम नेने ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी फैमिली की एक थ्रोबैक व अनसीन फोटो शेयर की थी। इस फोटो में जहां माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने काफी खूबसूरत और जवां दिख रहे हैं। वहीं, कपल के दोनों छोटे-छोटे बच्चे एरिन और रियान काफी क्यूट लग रहे हैं। ये फोटो किसी के बर्थडे सेलिब्रेशन की है। सामने मेज पर केक रखा हुआ है, जिसे एरिन काटने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'माय ओह माय, वे कैसे बढ़ते जा रहे हैं...।'
श्रीराम नेने अक्सर अपनी फैमिली की फोटो शेयर करते रहते हैं। 13 फरवरी 2021 को उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनकी पूरी फैमिली दिखाई दे रही है। इसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित भी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'परिवार और दोस्त मिलकर जीवन को अद्भुत बनाते हैं! आप सभी को प्यार! (ये भी पढ़ें- गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन के साथ लूडो खेलते दिखे अली गोनी, एक्टर की बहन ने शेयर किया वीडियो)
फिलहाल, डा. नेने अक्सर अपनी फैमिली को थ्रोबैक तस्वीरों के जरिए याद करते रहते हैं। तो आपको नेने के द्वारा शेयर किया गया पोस्ट कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।