सुबह 5:30 बजे उठकर पति श्रीराम नेने के लिए खाना बनाती हैं माधुरी दीक्षित, इंटरव्यू में कही थी ये बात

एक इंटरव्यू में माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) ने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए थे। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

img

By Ritu Singh Last Updated:

सुबह 5:30 बजे उठकर पति श्रीराम नेने के लिए खाना बनाती हैं माधुरी दीक्षित, इंटरव्यू में कही थी ये बात

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) अनगिनत दिलों पर राज करती हैं, लेकिन उनके दिल पर उनके पति डॉ. श्रीराम नेने (Shriram Nene) राज करते हैं। यही कारण है कि वह जब भी अपने पति के साथ होती हैं तो उनके साथ हर पल को खूब एंजॉय करती हैं। इतना ही नहीं, वह अपने हाथों से उनके लिए खाना बनाती हैं। उन्होंने एक थ्रोबैक इंटरव्यू में कहा था कि, वह जब यूएसए में होती हैं तो सुबह जल्दी उठकर अपने पति के लिए नाश्ता जरूर बनाती हैं। उन्हें एक हाउसवाइफ की तरह रहना बहुत पसंद है।

90 के दशक में माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस थीं, जिनकी हर फिल्म हिट हुआ करती थी। बॉक्स ऑफिस पर वह राज करती थीं। अपने करियर के पीक पर उन्होंने 21 साल पहले शादी का फैसला लिया था। ग्लैमर की दुनिया को छोड़कर उन्होंने अपने सपनों की दुनिया बसाने के लिए ‘हार्ट सर्जन’ डॉ. श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। खास बात ये है कि उन्हें कभी भी अपने इस फैसले पर कोई पछतावा नहीं हुआ, बल्कि वह इस पर आज भी नाज़ करती हैं। (इसे भी पढ़ें: गौतम किचलू संग शादी के बंधन में बंधी काजल अग्रवाल, सामने आई ये खूबसूरत तस्वीरें)

माधुरी दीक्षित फिल्मी बैकग्राउंड से नहीं थीं, लेकिन फिल्मों में जो मुकाम उन्होंने हासिल किया वह इंस्पायरिंग रहा है। लंबे समय तक उन्होंने बॉलीवुड पर राज किया और आज भी वह रियलिटी शो में अपनी मौजूदगी से लोगों के दिलों में छाई हुई हैं। उनकी मुस्कराहट और दिलकश अदा के दीवाने आज भी बहुतेरे हैं, लेकिन माधुरी दीक्षित एक सामान्य जीवन जीना ज्यादा पसंद करती हैं। वह एक आम हाउसवाइफ की तरह घर में रहना और अपने परिवार के लिए काम करना बहुत पसंद करती हैं। यही कारण है कि फिल्मी करियर को छोड़कर वह डॉ. श्रीराम नेने के साथ शादी कर अमेरिका चली गईं थीं। हालांकि, वहां कई साल रहने के बाद अब वह वापस भारत लौट आई हैं। (इसे भी पढ़ें: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'सुल्तान' के डायरेक्टर बक्कीराज ने चेन्नई में रचाई शादी, तस्वीरें आईं सामने)

माधुरी दीक्षित अपने चाहने वालों की कद्र करती हैं और यही कारण है कि वह समय-समय पर अपने परिवार की झलक उन्हें दिखाती रहती हैं। वह अपने पति श्रीराम पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं चूकती हैं। कई इंटरव्यूज और मीडिया के सामने उन्होंने फख्र से बताया है कि, 21 साल पहले लिया शादी का फैसला उन्हें आज भी सही लगता है और वह बॉलीवुड के करियर को छोड़ कर बहुत खुश हैं।

हाल ही में एक थ्रोबैक इंटरव्यू में माधुरी ने अपनी मैरिड लाइफ के बारे में बात की और बताया था कि वह एक हाउसवाइफ की तरह रहना पसंद करती हैं। सिमी ग्रेवाल (Simi Grewal) के शो ‘'रेन्जेव्यू विद सिमी ग्रेवाल'  में माधुरी दीक्षित ने बताया था कि, वह जब भी यूएसए में होती हैं तो एक हाउसवाइफ की तरह ही रहती हैं। वह अपने पति के लिए खाना बनाने के लिए सुबह जल्दी उठती हैं। उन्होंने बताया था कि, “मेरे पति कार्डियक सर्जन हैं और मुझे उनके लिए नाश्ता या खाना बनाना बेहद पसंद है। इसके लिए मुझे सुबह 5:30 बजे उठना भी अच्छा लगता है। क्योंकि जब वह काम पर चले जाते थे तो मेरे पास सोने का भरपूर मौका रहता था। मैंने उनके साथ हर एक पल को जिया है।”

इसी इंटरव्यू में माधुरी ने बताया था कि कैसे वह अपने पति डॉ. श्रीराम नेने के प्यार में पड़ी थीं। उन्होंने बताया कि, उनके पति उनके सुपरस्टारडम के बारे में कुछ नहीं जानते थे। माधुरी बताती हैं कि, "जब आप अपने साथी से मिलते हैं तो उसमें कुछ समानताएं पाते हैं। उन्होंने मेरे अंदर शायद ये देखा कि मैं कुछ करने के लिए अलग राह भी चुन सकती हूं। जैसे, मैंने कभी माउंटेन बाइकिंग नहीं की थी, लेकिन उनके साथ मैं ये करने को भी तैयार हो गई।" (इसे भी पढ़ें: पूनम बाजवा निर्देशक सुनील रेड्डी को कर रही हैं डेट, बॉयफ्रेंड के बर्थडे पर शेयर की रोमांटिक फोटोज)

17 अक्टूबर, 2020 को माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने ने अपनी शादी के 21 साल पूरे किए और इस मौके पर माधुरी दीक्षित ने एक बहुत ही प्यारा सा नोट लिखा था। उन्होंने लिखा था, "आज एक और नए साल की शुरुआत है, जो मेरे ड्रीममैन के साथ रोमांच से भरा हुआ है। हम अभी तक बहुत अलग हैं और मैं शुक्रगुजार हूं आपकी। आपको और हमें सालगिरह मुबारक राम।"

डॉ. श्रीराम नेने ने भी माधुरी के साथ एक खूबसूरत थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, "21 साल पहले मैं अपनी सोलमेट से मिला और हमारा सफर साथ में शुरू हुआ। हर दिन अद्भुत है और मैं साथ-साथ जीवन के कई और रोमांच देखने के लिए उत्सुक हूं। 21वीं सालगिरह की शुभकामनाएं!"

माधुरी और डॉ. श्रीराम नेने की ये लव स्टोरी बेहद खास और यूनिक है। तो आपको हमारी ये स्टोरी कैसी लगी? जरूर बताएं और कोई सुझाव हो तो वह भी अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.