माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता के बर्थडे पर शेयर किया यादों से भरा वीडियो, लिखा-'मेरी प्रेरणा स्रोत'

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपनी मां के बर्थडे पर उनकी यादों से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने मां स्नेहलता के बर्थडे पर शेयर किया यादों से भरा वीडियो, लिखा-'मेरी प्रेरणा स्रोत'

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्होंने अपने करियर के पीक पर अमेरिका के डॉक्टर श्रीराम नेने (Dr. Shriram Nene) संग शादी रचाई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने दो बच्चों को जन्म दिया था। इन दिनों वह मुंबई में अपनी फैमिली के साथ एंजॉय कर रही हैं। माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हर खास मौकों पर अपनी फैमिली के लिए पोस्ट शेयर करना नहीं भूलती हैं। हाल ही में, उन्होंने अपनी मां के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

Madhuri Dixit Family

दरअसल, माधुरी दीक्षित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी मां स्नेहलता दीक्षित के बर्थडे पर एक स्पेशल वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के जरिए एक्ट्रेस ने अपनी मां की सुनहरी यादों को दिखाया है।

(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित का आलीशान महल है बेहद शानदार, यहां देखें अंदर की तस्वीरें)

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है, 'मेरी प्रेरणा स्रोत और सभी उतार-चढ़ाव के दौरान मेरी ताकत... आप मेरे और हमारे परिवार के लिए कितना मायने रखती हैं, इसे व्यक्त करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं। हैप्पी बर्थडे आई, वाढदिवसच्य हॉर्ट शुभेच्छा आई'

madhuri dixit

माधुरी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं और नियमित रूप से अपने काम और पारिवारिक जीवन की झलकियां साझा करती रहती हैं। पति, डॉ नेने के साथ रसोई में समय बिताने और स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने से लेकर अपने बेटों और पालतू कुत्ते कार्मेलो के साथ समय बिताने तक, उनका इंस्टाग्राम फीड तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है। 'फादर्स डे' के मौके पर 20 जून 2021 को माधुरी ने अपनी फैमिली फोटो शेयर करते हुए लिखा था, 'सभी डैड्स और मेरे जीवन के तीन खास लोगों को हैप्पी फादर्स डे। आज का दिन उन दिनों में से एक है, जब मुझे आपकी याद आती है। डैड और मैं सबसे प्यारे ससुर को पाकर धन्य महसूस करती हूं। राम ने लड़कों के साथ जो रिश्ता साझा किया, उसे देखकर मेरा दिल भर आया। आज और हर दिन पितृत्व का जश्न मनाने के लिए हैं।'

Madhuri Dixit Family Photo

Madhuri Dixit Father

(ये भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित की बहन की फोटो देखकर पहचान लगा पाना है मुश्किल, जानें इनके फैमिली के बारे में)

यही नहीं, श्रीराम नेने भी अक्सर अपनी फैमिली की फोटोज शेयर करते रहते हैं। 13 फरवरी 2021 को उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इस फोटो में उनकी पूरी फैमिली दिखाई दे रही है। इसमें एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित भी हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था, 'परिवार और दोस्त मिलकर जीवन को अद्भुत बनाते हैं! आप सभी को प्यार!'

Madhuri Dixit Family

(ये भी पढ़ें: पति श्रीराम नेने के लिए फिर धड़का धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का दिल, खास अंदाज में कही दिल की बात)

वर्कफ्रंट की बात करें तो, माधुरी दीक्षित को आखिरी बार 'कलंक' में देखा गया था जिसमें वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और संजय दत्त भी मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद अब वह 'फाइंडिंग अनामिका' से अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी। यह एक रहस्यमय पारिवारिक ड्रामा सीरीज़ है, जिसमें संजय कपूर, मानव कौल, लक्षवीर सरन, सुहासिनी मुले और मुस्कान जाफ़री, करिश्मा कोहली, बिजॉय नांबियार भी दिखाई देंगे।

Madhuri Dixit

फिलहाल, हम भी माधुरी दीक्षित की मां को उनके जन्मदिन की बधाई देते हैं। तो आपको एक्ट्रेस द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.