माधुरी दीक्षित ने बेटों की परवरिश के बारे में की बात, बताया- वे स्टारडम पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं

हाल ही में, एक साक्षात्कार में एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने अपने बच्चों अरिन और रयान की सामान्य परवरिश के बारे में बताया और खुलासा किया कि, वे उनके सुपरस्टारडम पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

माधुरी दीक्षित ने बेटों की परवरिश के बारे में की बात, बताया- वे स्टारडम पर कैसी प्रतिक्रिया देते हैं

बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि उन्होंने पहले ही लाखों लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई हुई है। उन्हें उनके समय की 'मधुबाला' के रूप में जाना जाता था। माधुरी दीक्षित का स्टारडम किसी से पीछे नहीं है और इन वर्षों में उन्होंने कई दिल जीते हैं।

madhuri dixit

एक्ट्रेस ने 1999 में अपने पति डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी और वह मीडिया की चकाचौंध से दूर रहना पसंद करते हैं। कपल के दो बच्चे अरिन नेने और रयान नेने हैं। अब एक मीडिया पोर्टल के साथ साक्षात्कार में माधुरी ने अपने स्टारडम पर अपने बच्चों की प्रतिक्रिया के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Madhuri Dixit Nene

(ये भी पढ़ें- ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन फ्रांस में गए डिनर डेट पर, ट्विनिंग करते आए नजर)

'बॉलीवुड बबल' के साथ एक साक्षात्कार में माधुरी दीक्षित ने याद किया कि, वह पहली बार कब अपने पति डॉ श्रीराम नेने से मिली थीं। उन्होंने साझा किया कि, वह उनसे अपने भाई के घर एक पार्टी में मिली थीं और उन्होंने खुलासा किया कि, उन्हें इस बात का कोई अनुमान नहीं था कि, उन्होंने किस तरह की फिल्में की हैं। उन्होंने कहा कि, श्रीराम को पता था कि, वह एक अभिनेत्री हैं और उन्होंने उस पल के बारे में बताया, जब उन्हें एहसास हुआ कि, वह वही हैं। माधुरी ने कहा कि, "वह ठीक से नहीं जानते थे। क्योंकि वह वहीं पले-बढ़े हैं। कार्डियोथोरेसिक सर्जरी में विशेषज्ञता के लिए डॉक्टर बनने के लिए आपको 17 साल अध्ययन करना होगा। और इसलिए, वह बहुत व्यस्त थे, उन्होंने वास्तव में मेरी फिल्में नहीं देखी थीं। जब मैं उनसे मिली, तो हम सामान्य लोगों की तरह ही विभिन्न चीजों के बारे में बात कर रहे थे। तो, उन्हें देखना और उनसे बात करना बहुत अच्छा था और इसके बाद हम फिर मिले। मुझे लगता है कि, हमने बहुत बात करना शुरू कर दिया और हम मिले और फिर धीरे-धीरे, मुझे 'हां, तू है मेरा' का एहसास होने लगा।"

madhuri

माधुरी दीक्षित और डॉ श्रीराम नेने के बच्चे अरिन नेने और रयान नेने लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं। इसी साक्षात्कार में 'धक धक गर्ल' ने साझा किया कि, उन्होंने अपने बच्चों को एक बहुत ही सामान्य परवरिश दी है और हमेशा उन्हें सिखाया है कि, उनके कर्म निर्धारित करते हैं कि, वे कौन हैं। इसी के बारे में बात करते हुए माधुरी ने कहा, "बिल्कुल। अच्छे लोगों को बनाने के लिए यह महत्वपूर्ण है, जैसे उनके पास उनकी आजी, आजा, जीजी, जीजा हैं। वह हर समय उनके पास हैं। वे उनके साथ बातचीत करते हैं, वे उन्हें और दोस्तों से प्यार करते हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं, यह निर्धारित करता है कि, आप कौन हैं। वह नहीं जो आप बनते हैं या आप इससे क्या प्राप्त करते हैं। लेकिन आप जो कर रहे हैं वही आपको परिभाषित करता है और यही मैंने उन्हें सिखाया है।"

madhuri dixit

(ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने बेटे वियान के 10वें बर्थडे पर शेयर किया क्यूट वीडियो, लिखा स्पेशल नोट)

साक्षात्कार में आगे माधुरी दीक्षित ने इस बारे में बात की कि, कैसे उनके स्टारडम ने उनके बच्चों रयान और अरिन को कभी प्रभावित नहीं किया और साझा किया कि, उनके बच्चे इस बारे में बहुत ही लापरवाह हैं। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि, जब कोई उनसे पूछता है कि, उनकी मां कौन हैं, तो उनके बेटे कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और उन्होंने बताया कि, वे उन्हें अपनी मां मानते हैं न कि अभिनेत्री। उन्होंने कहा कि, "मेरी प्रसिद्धि ने उन्हें कभी छुआ नहीं है और वे इसके बारे में बहुत अडिग हैं। दोस्तों के माध्यम से वे कभी-कभी ऐसा महसूस करते हैं, आप जानते हैं, वे कहते हैं, 'ओह, तुम्हारी मां कौन है? उनका नाम क्या है?' और अगर वह कहता है कि 'मेरी मां मेरी मां हैं' तो वे कहते हैं 'ओह, हम जानते हैं कि, वह माधुरी दीक्षित हैं और तुम इसके लिए बहुत भाग्यशाली हो'। तो वह कहता है, 'मां, तुम सिर्फ मेरी मां हो।'

madhuri

(ये भी पढ़ें- कान्स 2022: दीपिका पादुकोण ने पहना 44,800,000 रुपए का अनोखा हार, लगीं बेहद आकर्षक)

वर्क फ्रंट की बात करें तो, माधुरी दीक्षित आखिरी बार वेब सीरीज 'द फेम गेम' में नजर आई थीं। तो एक्ट्रेस के इस इंटरव्यू के बारे में आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.