इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान

आइए आज हम आपको एक ऐसी दुल्हन से मिलवाते हैं, जिसने अपनी शादी में पीले रंग की साड़ी पहनी थी।

img

By Vidushi Gupta Last Updated:

इस महाराष्ट्रियन दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी पीले रंग की साड़ी, संगीत लुक ने खींचा ध्यान

शादियां कई सारी जिम्मेदारियों और ड्यूटी के साथ आती हैं। शादी में वेन्यू तय करने से लेकर, फ़ूड मेन्यू, मेहमानों की लिस्ट, डिज़ाइनर्स, मेकअप आर्टिस्ट तक, कई सारी चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। शादी दूल्हा और दुल्हन की जिंदगी के सबसे स्पेशल दिनों में से एक होती है और एक कपल इस दिन को स्पेशल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता है।

maharashtrian wedding

इस दिन दुल्हनें ब्राइट कलर के गॉर्जियस आउटफिट्स और भारी मेकअप में नजर आती हैं, लेकिन दुल्हन तन्वी अवस्थी ने अपनी शादी के दिन मिनिमल चीजें चुनी थीं। उन्होंने हैवी लहंगा को न पहनते हुए अपनी समुद्र के किनारे हुई शादी में एक सिंपल येलो कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी। तो आइए मिलवाते हैं हमारी दुल्हन से।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस दुल्हन ने पहना ग्रीन कलर का अनोखा लहंगा, रॉयल ज्वेलरी ने लुक में लगाया चार-चांद)

दूल्हा और दुल्हन

maharashtrian wedding

एक दुल्हन अपनी शादी में खुशी, दुःख, नर्वसनेस, प्यार, और कई सारी भावनाएं एक साथ फील करती है। हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ तन्वी अवस्थी ने अपने सपनों के राजकुमार और बेस्ट फ्रेंड अद्वैत परचुरे के साथ शादी की थी। दुल्हन के शब्दों में, “अद्वैत हमेशा मेरे साथ रहे हैं। मुझे डर था कि, इन सब चीजों में मैं अपने बेस्ट फ्रेंड को खो दूंगी, लेकिन हमारी शादी होने के बाद वो अभी भी मेरे बेस्ट फ्रेंड हैं!”

maharashtrian wedding

महामारी के दौरान उन्होंने सगाई करने का फैसला किया था और इस साल 2021 में दोनों ने समुद्र के किनारे अलीबाग में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग की प्लानिंग की थी। दुल्हन की मराठी तरीके से शादी हुई थी और अपनी शादी के दिन वो ब्राइट येलो साड़ी में गॉर्जियस लग रही थीं।

मेहंदी

maharashtrian wedding

कपल की शादी के दौरान चार सेरेमनी हुई थीं। दूल्हा और दुल्हन ने अपना पहला दिन मेहंदी सेरेमनी से शुरू किया था। इस दिन तन्वी पिंक कलर के डुअल टेक्स्चर के साथ पहने गए ऑफ-शोल्डर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इसके ऊपरी हिस्से में चमकदार सीक्विन टॉप की तरह पैटर्न था और इसका निचला हिस्सा लहरा रहा था, जो उनके एटायर को एक लहंगे वाला फील भी दे रहा था। उन्होंने अपने लुक को पिंक आईशैडो, आंखों में काजल, होठों में न्यूड लिपशेड और एक पतले स्टेटमेंट चोकर से पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: सब्यसाची की इस बंगाली दुल्हन ने पहनी लाल रंग की 'बनारसी' साड़ी, गोल्ड ज्वेलरी में दिखीं बेहद खूबसूरत)

maharashtrian wedding

वहीं, दूल्हे राजा अद्वैत ने अपनी पत्नी के एटायर से मैचिंग पिंक कलर का कुर्ता पहना था। उन्होंने अपनी मेहंदी के लिए पिंक कलर की थीम रखी थी, और इसी वजह से उनके आसपास के लोग भी पिंक आउटफिट्स में नजर आए थे।

विधि

maharashtrian wedding

उन्होंने अपनी पिंक थीम को विधि सेरेमनी में भी जारी रखा था। दुल्हन ने इस दिन खूबसूरत पिंक और गोल्डन जरी बॉर्डर की साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने एक ओढ़नी और गोल्डन कलर के ब्रोकेड ब्लाउज से पेयर किया था। उन्होंने अपना लुक एक गोल्ड ज्वेलरी के सेट से पूरा किया था, जिसमें चोकर, एक लंबी चेन, हरे रंग की चूड़ियां, कड़ा, बोरला और स्टड इयररिंग्स शामिल थे। पूजा के दौरान उन्होंने पत्थरों से जड़ा हुआ मुंडावल्य (महाराष्ट्रियन शादियों में दुल्हन और दूल्हे द्वारा पहना जाने वाला एक स्ट्रिंग हेडपीस) पहना था।

maharashtrian wedding

वहीं, दूल्हे राजा भी बेबी पिंक कलर के शेरवानी सूट में समान रूप से हैंडसम लग रहे थे। उन्होंने अपना लुक ब्राइट पिंक दोशाला, एक व्हाइट और पिंक कलर की टोपी, एक स्टेटमेंट नेकपीस और मुंडावल्य से पूरा किया था।

(ये भी पढ़ें: इस मेकअप आर्टिस्ट दुल्हन ने अपनी शादी में पहना था यूनिक घरारा सेट, लग रही थीं बेहद खूबसूरत)

मंगलाष्टक (शादी)

maharashtrian wedding

दुल्हन की बहन के इंस्टाग्राम पोस्ट के मुताबिक, कपल को विधि और मंगलाष्टक के बीच सिर्फ 30 मिनट का गैप मिला था और इसके बावजूद भी उन्होंने अपने वेडिंग वेन्यू में शानदार तरीके से एंट्री ली थी। शादी की थीम के लिए कोई एक कलर नहीं चुना गया था, लेकिन सभी इस दिन चमचमाते रंग के एटायर पहनकर आए थे।

maharashtrian wedding

दुल्हन ने एक गोल्डन येलो कलर की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिसे उन्होंने मैरून कलर के वेलवेट ब्लाउज के साथ पेयर किया था। तन्वी ने अपना लुक खूबसूरत चोकर, मोतियों से जड़े हुए झुमकों, एक प्यारी नथ और एक मुंडावल्य से पूरा किया था। वहीं, दूल्हे अद्वैत ने एक येलो कुर्ता सेट पहना था और इसे व्हाइट और गोल्डन दोशाला, येलो टोपी और मुंडावल्य से पूरा किया था। मराठी शादियों में मुंडावल्य पहनना अनिवार्य होता है। कपल इतना भावुक लग रहा था कि, उनकी ऊर्जा, मुस्कान, हंसी और प्यार ने उस जगह को प्रकाश से एक हजार गुना अधिक रोशन कर दिया था।

संगीत

maharashtrian wedding

किसी भी अन्य शादी के विपरीत, दूल्हा और दुल्हन ने अपनी संगीत सेरेमनी शादी के कुछ दिनों के बाद प्लान की थी। इस दौरान उनके सभी भाई-बहन और दोस्त अपनी डांस परफॉर्मेंस से सेरमनी में चार-चांद लगाते हुए नजर आए थे, लेकिन इस दौरान दूल्हा और दुल्हन की प्यारी मुस्कराहट ने हमारा सारा ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। इस दिन दुल्हन ने एक एक्वा ब्लू कलर की सीक्विन साड़ी पहनी थी और उसे मैचिंग स्लीवलेस ब्लाउज, एक डायमंड चोकर, स्मोकी आईज, न्यूड लिप्स और घुंघराले बालों के साथ पेयर किया था। दूल्हे राजा टक्सीडो सूट में कमाल लग रहे थे, जिसे उन्होंने बो की जगह ग्रे कलर की टाई के साथ अपनी वाइफ के साथ मैचिंग करने के लिए पेयर किया था।

maharashtrian wedding

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, तन्वी और अद्वैत ने अपनी शादी की सभी सेरेमनी को खुलकर एन्जॉय किया था। तो आपको दूल्हा और दुल्हन द्वारा किस सेरेमनी में पहना गया एटायर सबसे ज्यादा पसंद आया? हमें कमेंट में बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.