महीप कपूर ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें, पति संजय कपूर को विश की वेडिंग एनिवर्सरी

हाल ही में, एक्टर संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने अपनी 24वीं वेडिंग एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

महीप कपूर ने शेयर कीं शादी की अनदेखी तस्वीरें, पति संजय कपूर को विश की वेडिंग एनिवर्सरी

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर (Maheep Kapoor) 9 दिसंबर 2022 को अपनी शादी की 24वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 1997 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए थे। इनके दो बच्चे भी हैं, शनाया कूपर और जहान कपूर। हाल ही में, शादी के 24 साल पूरे होने की खुशी में महीप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

(Maheep Kapoor)

दरअसल, 9 दिसंबर 2022 को महीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में महीप और संजय शादी के मंडप में बैठे हैं और पीछे से कोई उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। वहीं, दूसरी तस्वीर में संजय और महीप का हाथ नजर आ रहा है। कपल ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है। वहीं, तीसरी तस्वीर में महीप कैमरे के लिए पोज देती दिख रही हैं। इन तस्वीरों में महीप पिंक कलर के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, व्हाइट शेरवानी में संजय भी काफी हैंडसम लग रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए महीप ने कैप्शन में लिखा, ''24 साल पहले।''

Mahip

mahep

maheep

बता दें कि मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली महीप कपूर ने साल 1994 में इला अरुण के म्यूजिक एल्बम 'निगोड़ी कैसी जवानी है' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। महीप के इस गाने ने उन्हें इंडस्ट्री में नई पहचान दिलाई थी, लेकिन करियर के नए मोड़ पर उनकी मुलाकात संजय कपूर से हुई, जिसने महीप की जिंदगी बदल दी। महीप शादी के बाद परिवार को अपना पूरा समय देना चाहती थीं। इसी कारण से उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला लिया और अपने करियर को पीछे छोड़ते हुए अपने परिवार और बच्चों को अपना पूरा समय दिया।

maheep

हालांकि, शादी के कई सालों बाद एक बार फिर बॉलीवुड में वापसी करते हुए महीप कपूर 'नेटफ्लिक्स' शो 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के दूसरे सीजन का हिस्सा रही थीं। इस शो के दौरान महीप ने अपने पति संजय कपूर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया था और बताया था कि शादी के बाद उनके पति ने उन्हें धोखा दिया था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

maheep

खैर, हम भी महीप और संजय को उनके वेडिंग एनिवर्सरी की ढ़ेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको महीप द्वारा शेयर की गई शादी की अनदेखी तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं। 

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.