महीप कपूर ने दिखाई सोनम कपूर के बेटे वायु के कमरे की झलक, मंकी टॉयज से सजा दिखा रूम

हाल ही में, एक्ट्रेस सोनम कपूर की आंटी व अभिनेता संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर ने एक्ट्रेस के बेटे वायु के कमरे की झलक दिखाई है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

महीप कपूर ने दिखाई सोनम कपूर के बेटे वायु के कमरे की झलक, मंकी टॉयज से सजा दिखा रूम

बॉलीवुड के पैरेंट्स क्लब में अब एक्ट्रेस सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और उनके पति आनंद आहूजा (Anand Ahuja) भी शामिल हो गए हैं। 20 अगस्त 2022 को सोनम और आनंद ने अपने बेटे का स्वागत किया था। अभी तक कपल ने अपने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया है। ऐसे में फैंस न्यू बोर्न बेबी की एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अब, सोनम की चाची और संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर (Maheep Kapoor) ने सोनम के बेबी के रूम की एक झलक दिखाई है। 

SONAM KAPOOR

पहले ये जान लीजिए कि सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने मई 2018 में शादी की थी। ये उस साल की सबसे चर्चित और हाई प्रोफाइल शादी थी। शादी के 4 साल बाद कपल ने पैरेंटहुड को अपनाया है। 20 अगस्त 2022 सोनम ने बेबी बॉय को जन्म दिया था, जिसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक नोट के जरिए साझा की थी। अब बेटे के एक महीने के होने पर कपल ने बताया है कि उन्होंने अपने बेटे का नाम 'वायु' रखा है।

SONAM KAPOOR

(ये भी पढ़ें- अली फजल और ऋचा चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, जोरों-शोरों से चल रही तैयारियां)

20 सितंबर 2022 को महीप कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी से सोनम कपूर और आनंद आहूजा के बेटे वायु कपूर आहूजा के कमरे की एक झलक साझा की। इस तस्वीर में एक लकड़ी का दरवाजा देखा जा सकता है, जिस पर काफी सारे मंकी टॉयज दिख रहे हैं। इसके दोनों ओर दो बड़े शीशे भी लगे थे। तस्वीर को साझा करते हुए महीप ने लिखा, "वायु कपूर आहूजा रूम #socute।"

SONAM KAPOOR SON ROOM

(ये भी पढ़ें- महेश भट्ट के बर्थडे से फैमिली फोटो आई सामने, ब्लैक ड्रेस में ट्विनिंग करते दिखे आलिया-रणबीर)

इससे पहले, 20 सितंबर 2022 को सोनम कपूर आहूजा और आनंद आहूजा का बेटा एक महीने का हो गया था और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए कपल ने अपने बेटे संग पहली तस्वीर शेयर की थी, साथ ही उसके नाम 'वायु' का भी खुलासा किया था। इस दौरान सोनम और आनंद अपने बेटे संग डिजाइनर अनामिका खन्ना द्वारा डिजाइन किए गए येलो आउटफिट में ट्विनिंग करते नजर आ रहे थे। इस तस्वीर को साझा करते हुए सोनम ने अपने बेटे के नाम का अर्थ भी समझाया था। उन्होंने साझा किया था कि हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक है। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''उस शक्ति की भावना में, जिसने हमारी जिंदगी को एक नया अर्थ दिया है। हनुमान और भीम की भावना में, जो अपार साहस और शक्ति का प्रतीक हैं। पवित्र और जीवनदायिनी भावना के रूप में हम अपने बेटे वायु कपूर आहूजा के लिए आशीर्वाद चाहते हैं। हिंदू शास्त्रों में वायु पंच तत्वों में से एक हैं। वह सांस के देवता हैं, हनुमान, भीम और माधव के आध्यात्मिक पिता हैं और वे हवा के अविश्वसनीय रूप से शक्तिशाली स्वामी हैं। वायु और उनके परिवार के लिए आपकी निरंतर शुभकामनाओं और आशीर्वाद के लिए धन्यवाद।''

SONAM KAPOOR WITH SON

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर के 42वें बर्थडे पर ननद सबा-बहन करिश्मा ने शेयर कीं तस्वीरें, आंटी नीतू ने भी दी बधाई)

फिलहाल, आपको वायु के कमरे की झलक कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.