महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इस बात की जानकारी दी है कि मुंबई में उनके सपनों का घर बन रहा है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

महेंद्र सिंह धोनी मुंबई में बना रहे आलीशान बंगला, पत्नी साक्षी ने शेयर की तस्वीरें

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की पत्नी साक्षी धोनी (Sakshi Dhoni) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, और अपने फैंस के साथ अपनी हर-छोटी बड़ी खुशी को साझा करती हैं। जिन्हें फैंस भी खुलकर प्यार देते हैं। इसी कड़ी में साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने नए घर की तैयारियों की झलक दिखाई है।

MS Dhoni with wife, Sakshi Dhoni and Daughter, Ziva Singh Dhoni

दरअसल, साक्षी धोनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दो वीडियो शेयर किए हैं, जिनके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। इनमें साक्षी ने अपने सपनों के नए घर को बनते हुए दिखाया है। देखा जा सकता है कि कैसे कुछ लोग घर को बनाने में लगे हैं। इस पर एक जगह लिखा है, 'मेरा नया घर'। वहीं साक्षी ने बताया है कि ये उनका और उनके पति महेंद्र सिंह धोनी के सपनों का घर है, जो कि मुंबई में तैयार हो रहा है। (ये भी पढ़ें: पति गौतम संग हनीमून के लिए मालदीव गईं हैं काजल अग्रवाल, सामने आई कपल की रोमांटिक तस्वीरें)

Home

Home

Home

क्या मुंबई शिफ्ट हो सकता है कपल?

मौजूदा समय में महेंद्र सिंह धोनी अपने पिता पान सिंह धोनी, मां देवकी देवी, पत्नी साक्षी धोनी और अपनी बेटी जीवा धोनी के संग रांची में रहते हैं। यहां उनका आलीशान घर 'कैलाशपति' है, जहां वो साल 2017 में शिफ्ट हुए थे। इससे पहले तक वो रांची के ही 'हार्मु हाउसिंग' के एक तीन मंजिला मकान में रहते थे। लेकिन जिस तरह से साक्षी ने अपने मुंबई वाले घर की बात फैंस के साथ शेयर की है, तो ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल भी जन्म ले रहा है कि क्या ये कपल रांची से मुंबई शिफ्ट हो जाएगा? हालांकि, इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

चेन्नई के बाहर होने पर इमोशनल हुई थी साक्षी

01 नवंबर 2020 को 'आईपीएल-2020' के अहम मुकाबले में 'चेन्नई सुपर किंग्स' की भिड़ंत 'रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर' से हुई थी, जहां विराट कोहली की टीम ने चेन्नई के शेरों को 8 विकेट से मात दे दी थी। जिसके बाद चेन्नई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई थी। ऐसे में सीएसके के फैंस काफी दुखी और निराश हुए थे। वहीं, चेन्नई के हार जाने का दुख धोनी की पत्नी साक्षी को भी हुआ था। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो भावुक नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: पति शाहिद कपूर का नया लुक देख मीरा राजपूत करने लगी फ्लर्ट, भाई ईशान ने दिया भाभी का साथ)

साक्षी ने अपने नोट में एक कविता लिखी थी। जिसमें उन्होंने लिखा था, ''ये सिर्फ एक खेल है। कोई भी हारना नहीं चाहता, लेकिन सभी जीत नहीं सकते। कुछ लोग जीतते हैं तो कुछ लोग हार जाते हैं, कुछ लोग कुछ खो देते हैं, लेकिन ये सिर्फ एक खेल है। जहां एक ओर एक दिल जीत का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरा टूट रहा है। इतने साल गुजर गए हमने कुछ बहुत बड़ी जीत भी देखी और हार भी। अपनी भावनाओं को खेल भावना पर हावी मत होने देना। आप तब भी विजेता थे, आप आज भी विजेता हैं। असली योद्धा लड़ने के लिए ही पैदा होते हैं। वो हमारे दिमाग और दिल में हमेशा सुपरकिंग्स बनकर रहेंगे।'

फिल्मी पर्दे पर माही मचाएंगे धमाल

महेंद्र सिंह धोनी ने 15 अगस्त को 2020 को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था, जिसके बाद माही के फैंस काफी दुखी हुए थे क्योंकि वो अपने फेवरेट खिलाड़ी को ग्राउंड पर खेलते हुए देखना चाहते थे। वहीं, धोनी के संन्यास के बाद इस बात पर भी चर्चा तेज होने लगी थी कि माही रिटायर होने के बाद क्या करेंगे? तो ऐसे में उनकी पत्नी साक्षी ने इस राज से पर्दा उठाया था।

Mahi and Sakshi

साक्षी के मुताबिक एम एस धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने का फैसला किया है। माही एक्टर के तौर पर नहीं बल्कि बतौर निर्माता फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहे हैं। बीते दिनों साक्षी धोनी ने इस नए प्रोजेक्ट के बारे में सारे राज खोले थे। साक्षी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी थी। (ये भी पढ़ें: गौहर खान की सास ने किया अपनी होने वाली बहू का स्वागत, ननद ने कमेंट कर कही ये बात)

Mahi and Sakshi

धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने 'मिड-डे' से बात करते हुए बताया था कि, 'उन्होंने एक युवा लेखक से उनकी अप्रकाशित किताब के राइट्स हासिल किए हैं।' साक्षी ने कहा था, 'हम इस किताब को लेकर एक वेब सीरीज बनाएंगे, जिसमें एक पौराणिक विज्ञान की कहानी होगी, इस सीरीज में एक अघोरी साधु की यात्रा के बारे में दिखाया जाएगा।'

साक्षी ने ये भी बताया था कि, 'प्रोडक्शन हाउस में धोनी आंशिक तौर पर ही शामिल रहेंगे। कंपनी के रोजाना वाले काम को मैं ही देखती हूं। हालांकि, किसी को भी लेकर आखिरी निर्णय माही और मैं ही करते हैं और इसमें हमारी टीम के सुझाव और इनपुट भी शामिल रहते हैं। हमारा लक्ष्य है कि अच्छी कहानियों का प्रोडक्शन करना।'

Mahi and Sakshi

फिलहाल, महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम सीएसके के साथ यूएई से भारत लौट चुके हैं। तो आपको कपल के नए घर के बारे में जानकर कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

Images courtesy: Sakshi Dhoni
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.