MS धोनी के कंधे पर बैठकर जीवा ने की स्पेशल राइड, सामने आई पिता-बेटी के खास मोमेंट की तस्वीर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी बेटी जीवा के साथ स्पेशल 'राइड' पर गए, जिसकी तस्वीर सामने आई है। आइए देखते हैं वो फोटो..

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

MS धोनी के कंधे पर बैठकर जीवा ने की स्पेशल राइड, सामने आई पिता-बेटी के खास मोमेंट की तस्वीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से हमेशा के लिए संन्यास ले लिया हो, लेकिन उनकी शानदार बल्लेबाजी के दीवाने फैंस के दिलों पर वह हमेशा राज करते रहेंगे। धोनी ने क्रिकेट से तो ब्रेक ले लिया है, लेकिन वह अब भी अपने फैंस के बीच अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। धोनी और उनकी फैमिली फोटोज सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल होती रहती हैं। हाल ही में शेयर की गई धोनी और उनकी बेटी जीवा (Ziva) की फोटो पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। आइए उस फोटो पर डालते हैं एक नजर।

आपको धोनी की फोटो दिखाएं, उससे पहले जान लीजिए कि, फेमस कपल्स में से एक टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी 4 जुलाई 2010 को शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल बाद दोनों ने अपने घर में एक प्यारी सी बेटी जीवा धोनी (Ziva Dhoni) का स्वागत किया था। जीवा के आने के बाद साक्षी और धोनी की जिंदगी खुशियों से भर गई। कपल अक्सर बेटी जीवा की खूबसूरत तस्वीरें शेयर करता रहता है। (ये भी पढ़ें- अभिनव शुक्ला को डेट करना चाहती हैं राखी सावंत, रुबीना दिलैक के तलाक पर कही ये बात)

अब आपको दिखाते हैं धोनी की वो फोटो, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। दरअसल, ये फोटो धोनी की बेटी जीवा के साथ एक स्पेशल 'राइड' की है। इस 'राइड' में क्रिकेटर की बेबी गर्ल अपने पापा के साथ हैं, लेकिन बाइक पर नहीं, बल्कि कंधे पर। फोटो में जीवा अपने पापा के कंधे पर बैठकर 'राइड' करती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को जीवा के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है।

अन्य स्टार किड्स की तरह जीवा धोनी का भी इंस्टाग्राम अकाउंट है। जीवा के इस ऑफिशियल अकाउंट पर 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जिसे उनकी मां साक्षी सिंह धोनी और पापा एमएस धोनी संभालते हैं। (ये भी पढ़ें- जल्द पेरेंट्स बनने वाले अनुष्का-विराट क्लीनिक के बाहर किए गए स्पॉट, कैजुअल लुक ने खींचा अटेंशन)

कुछ दिन पहले दुबई से लौटी थी धोनी फैमिली

‘IPL 2020’ खत्म होने के बाद एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और जीवा धोनी के साथ नवंबर के महीने में दुबई वेकेशन पर गए थे। करीब दो महीने तक छुट्टी मनाने के बाद धोनी अपनी फैमिली के साथ 4 जनवरी 2021 को भारत लौट आए थे। इसकी जानकारी साक्षी ने कुछ वीडियोज और फोटो के जरिए दी थी। साक्षी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो और कुछ वीडियोज शेयर की थीं, जिसमें से पहला बूमरैंग वीडियो दुबई एयरपोर्ट का था। ये वीडियो साक्षी ने फ्लाइट में बैठकर शूट किया था। इसके बाद उन्होंने एमएस धोनी और जीवा की तस्वीर शेयर की थी, जिसमें क्यूट जीवा फेस शील्ड पहन कर कुछ पढ़ती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ साक्षी ने एक वीडियो भी शेयर किया था, जो फ्लाइट लैंडिंग का था। इस वीडियो के साथ साक्षी ने कैप्शन में ‘गुड मॉर्निंग’ लिखा था। इसके स्क्रीनशॉट आप नीचे देख सकते हैं। (ये भी पढ़ें- सिजेन खान पर विदेशी महिला ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘ग्रीन कार्ड के लिए मुझसे शादी की’)

फिलहाल, ये तो साफ है कि धोनी अपनी बेटी जीवा से बहुत प्यार करते हैं। तो आपको धोनी और जीवा की ये राइड कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.