महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी कृष्णा का 79 की उम्र में निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के पिता व एक्टर घट्टामनेनी कृष्णा का 15 नवंबर 2022 की सुबह को निधन हो गया है, जिससे पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आइए आपको इस बारे में बताते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

महेश बाबू के पिता घट्टामनेनी कृष्णा का 79 की उम्र में निधन, 2 महीने पहले मां ने ली थी अंतिम सांस

साउथ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) के पिता और मेगास्टार कृष्णा (Krishna) का 79 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें 13 नवंबर 2022 को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिसके बाद उन्हें हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उन्होंने आज यानी 15 नवंबर 2022 को सुबह करीब 4 बजे अंतिम सांस ली।

ghattamneni krishna

कृष्णा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर थे, उन्हें सुपरस्टार कृष्णा के नाम से जाना जाता था। 13 नवंबर की रात करीब 12.30 बजे कृष्णा को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल लाया गया था। यहां लाने के बाद उन्हें तुरंत सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और उन्हें इलाज के लिए आईसीयू में भर्ती कर दिया गया था। हालांकि, डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद, आज उनका निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फैंस और परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। 

ghattamneni krishna

महेश बाबू के पूरे परिवार के लिए ये बेहद दुख की घड़ी है, क्योंकि 2 महीने पहले एक्टर ने अपनी मां इंदिरा देवी को खोया था। 28 सितंबर 2022 को सुबह 4 बजे हैदराबाद में इंदिरा देवी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। घट्टामनेनी परिवार इस दुख से उबरा भी नहीं था कि अब एक्टर के सिर से पिता का साया भी उठ गया है। यह महेश बाबू के लिए बेहद दुख की घड़ी है, क्योंकि वह अपने पैरेंट्स के काफी करीब थे। 

krishna

सुपरस्टार कृष्णा का करियर

ghattamneni krishna

सुपरस्टार कृष्णा का पूरा नाम घट्टामनेनी शिव राम कृष्ण मूर्ति था। उन्होंने साल 1965 में अदुर्ति सुब्बा राव के निर्देशन में बनी फिल्म 'थीने मनसुलु' से एक प्रमुख अभिनेता के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म व्यावसायिक रूप से सफल साबित हुई थी। उन्होंने अपने 5 दशक के लंबे करियर में 350 से अधिक फिल्मों में काम किया था। उनकी कुछ ब्लॉकबस्टर फिल्में 'गुडाचारी 116', 'मारपुरानी कथा', 'मांची कुटुंबम', 'अथागारु कोट्टाकोडालु', 'उंडम्मा बोट्टू पेड़ा' हैं। उन्होंने अपने बेटे महेश बाबू के साथ लगभग 25 फिल्मों में भी काम किया था। पिता और पुत्र की जोड़ी ने 'नीडा', 'अन्ना थम्मुडु' और 'पोरटम' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया।

ghattamneni krishna

फिलहाल, हम भी सुपरस्टार कृष्णा को नम आंखों से ऋद्धांजलि देते हैं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.