By Varsha Kharkhodia Last Updated:
साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) की मां इंदिरा देवी का आज यानी 28 सितंबर 2022 को निधन हो गया। अब एक्टर के पूरे परिवार ने उन्हें अंतिम विदाई दे दी है। इस दौरान महेश बाबू की बेटी सितारा का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
महेश बाबू की मां इंदिरा देवी का 28 सितंबर 2022 को सुबह 4 बजे हैदराबाद में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से उम्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित थीं और उन्हें हैदराबाद के 'एआईजी अस्पताल' में भर्ती कराया गया था। उन्हें कुछ समय के लिए वेंटिलेटर पर रखा गया था। हालांकि, समय के साथ उनकी हालत बिगड़ती गई और उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से अभिनेता का परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
(ये भी पढ़ें- कपिल शर्मा के शो में नहीं पहुंचीं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस ने बताया एक्स BF सलमान खान हैं वजह)
28 सितंबर 2022 को फोटोग्राफर्स ने महेश बाबू को अपनी मां इंदिरा देवी के अंतिम संस्कार के लिए पहुंचते देखा। यह वास्तव में अभिनेता के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है, जिससे वह और उनका पूरा परिवार टूट गया है। इसके साथ साउथ इंडस्ट्री में भी शोक की लहर है।
हमें कुछ तस्वीरें भी मिलीं, जिनमें अभिनेता को अपनी बेटी सितारा को सांत्वना देते हुए देखा जा सकता है, जो उनकी गोद में बैठी रो रही थीं। इस दौरान महेश अपने आंसुओं को रोकने की कोशिश कर रहे थे। देखें तस्वीरें।
हमें महेश बाबू और उनकी पत्नी नम्रता शिरोडकर की भी कुछ तस्वीरें मिली हैं, जिनमें उन्होंने अपनी दिवंगत मां इंदिरा देवी को अंतिम सम्मान देते दिख रहे हैं। कपल को भारी मन से दिवंगत आत्मा को अंतिम अलविदा कहते हुए देखा जा सकता है।
(ये भी पढ़ें- भूपेन हजारिका और लता मंगेशकर का अफेयर: सिंगर की पत्नी ने बेडरूम शेयर करने का लगाया था आरोप)
फिलहाल, हम भी महेश बाबू की मां को नम आखों से श्रद्धांजलि देते हैं।