OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह

बॉलीवुड के फेमस कपल अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) डिनर डेट पर गए थे, लेकिन जानिए किस वजह से उनकी रोमांटिक डेट हुई फ्लॉप। देखिए इसके बाद क्या करते नजर आए दोनों।

img

By Deepakshi Sharma Last Updated:

OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह

कई फिल्मों सितारों की प्रोफेशलन लाइफ से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ जबरदस्त तरीके से लोगों के बीच छाई रहती हैं। फैंस ये जानने के लिए काफी बेताब रहते हैं कि आखिर उनकी लाइफ में चल क्या रहा है? कौन किसे डेट कर रहा है और किसका किसके साथ लिंकअप है? ऐसी खबरें फैंस जानने में काफी दिलचस्पी रखते हैं। वैसे जिन कपल्स की चर्चा इस वक्त जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में छाई रहती हैं उनमें एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) शामिल हैं। दोनों अपनी तस्वीरों और डिनर डेट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। इस बार भी ये कपल अपने क्वालिटी टाइम को लेकर चर्चा का विषय बना रहा, लेकिन इस बार कहानी में तोड़ा ट्विस्ट दिखा।

हाल ही में एक बार फिर फैंस को अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली। दोनों दूसरे के साथ कुछ खूबसूरत पल बिताने के लिए डिनरे डिट पर गए थे। दोनों मुंबई के एक फेमस रेस्टोरेंट में पहुंचे थे, लेकिन उनकी डिनर डेट शुरु होने से पहले ही फ्लॉप हो गई। दरअसल दोनों डिनर डेट के लिए तो जरुर पहुंचे थे, लेकिन जिस रेस्टोरेंट में वो गए थे वहां बैठने की बिल्कुल भी जगह नहीं थी। जी हां दोनों की डिनर डेट इसलिए फ्लॉप हो गई क्योंकि रेस्टोरेंट में उनके लिए कोई मौजूद नहीं थी। रेस्टोरेंट पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। (ये भी पढ़ें: शाहरुख खान के बेटे अबराम ने बनाया उनका स्केच, देखिए कैसे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये पोस्ट )

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

भले ही उन्हें रेस्टोरेंट में बैठने के लिए जगह नहीं मिली, लेकिन उन्होंने अपनी डिनर डेट खराब होने से बचा ली। ऐसे मौके पर उन्होंने अपना खाना पैक करवा लिया। आप इन वायरल हो रही तस्वीरों में देख सकते हैं कि मलाइका के हाथ में एक पार्सल मौजूद है, जिसमें उनका खाना पैक हो रखा है। इन तस्वीरों में जहां अर्जुन नेवी ब्लू कलर की टीशर्ट में नजर आ रहे हैं। वहीं, मलाइका व्हाइट कलर के आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। दोनों एकसाथ काफी अच्छे लग रहे हैं।

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब ये कपल अपने फैंस के बीच इस तरह से छाया हो। अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पर्सनल सवाल किए गए थे, जिनके जवाब उन्होंने बखूबी दिए थे। अर्जुन ने बताया था कि मलाइका से शादी को लेकर उनके घरवाले भी दबाव बनाते हैं। मगर वो सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं। उन्होंने बताया था कि अब तो उनके परिवार वाले भी शादी के लिए उनको फॉर्स नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें ये बात मालूम है कि इसको सब कुछ अपने मन का करना है। अर्जुन ने ये भी कहा था कि मेरे घरवालों को मालूम है कि ये कभी गलत नहीं करेगा, इसलिए वो मुझे जरुरी बात के लिए फॉर्स करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं। (ये भी पढ़ें: दृष्टि धामी ने दुल्हन के लिबास में शेयर की ननद शिवानी खेमका की पहली झलक, शेयर किया ये इमोशनल पोस्ट)

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अर्जुन कपूर ने ये भी कहा था कि मेरे परिवार वालों को ये बात अच्छे से पता है कि मैं जो भी निर्णय लेता हूं, वो काफी सोच-समझकर लेता हूं। ऐसे में वो एक पॉइंट तक मुझे किसी बात के लिए बोलते और फॉर्स करते हैं, उसके बाद वो कुछ भी नहीं कहते और निर्णय मेरे ऊपर ही छोड़ देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर मैं शादी को लेकर कोई निर्णय लूंगा तो अपनी फैमिली को ध्यान में रखकर ही लूंगा। यही नहीं, जब इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से बताया गया कि उनके फैंस चाहते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएं और सेटल हो जाएं। इस पर अर्जुन ने कहा था कि जब भी हमारा कुछ भी ऐसा प्लान बनता है तो हम इसे फैंस से छुपाएंगे नहीं। 

(फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

इस बात में कोई शक नहीं है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों एकसाथ काफी अच्छे लगते हैं। ऐसे में फैंस के साथ-साथ हम भी ये उम्मीद करते हैं कि दोनों जल्द शादी करके अपने फैंस को एक बड़ी खुशी देंगे। आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.