अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की फैमिली संग सेलिब्रेट किया ईस्टर, सामने आईं झलकियां

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने पेरेंट्स के घर पर 'ईस्टर डे' सेलिब्रेट किया। आइए देखते हैं वो तस्वीरें व वीडियोज...

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

अर्जुन कपूर ने गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा की फैमिली संग सेलिब्रेट किया ईस्टर, सामने आईं झलकियां

बी-टाउन के सेलिब्रिटीज सभी फेस्टिवल और ऑकेजन को बहुत खास तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। कोविड-19 की वजह से भले ही बॉलीवुड स्टार्स बड़ी पार्टी होस्ट नहीं कर पा रहे हैं, लेकिन छोटी पार्टी के जरिए अपने खास दोस्तों और फैमिली के साथ हर ऑकेजन को फुल मस्ती में सेलिब्रेट कर रहे हैं। बीते दिन 4 अप्रैल 2021 को देशभर में ‘ईस्टर डे’ मनाया गया। इस खास मौके पर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) के पेरेंट्स के घर पर एक छोटी सी पार्टी रखी गई, जहां एक्ट्रेस अपने लविंग बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) संग पहुंचीं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

पहले ये जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। यही नहीं, मलाइका और अर्जुन की फैमिलीज ने भी दोनों के रिश्तों को स्वीकार कर लिया है। मलाइका जहां, कपूर फैमिली में नजर आती हैं, तो वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के पेरेंट्स के साथ अक्सर टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। (ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत की मां बेला ने अपनी बेटी के लिए बनाई स्पेशल डिश, शाहिद कपूर की वाइफ ने शेयर की झलक)

हाल ही में, मलाइका की फैमिली ने अपने घर ‘ईस्टर डे’ के मौके पर लंच पार्टी होस्ट की, जिसमें एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। मलाइका ने अर्जुन के साथ अपने घर में एंट्री ली। इसके वीडियो व तस्वीर मशहूर फोटोग्राफर मानव मंगलानी ने अपने इंस्टा हैंडल से शेयर की है। लुक की बात करें तो, मलाइका येलो एटायर में बेहद स्टनिंग लग रही हैं, वहीं, चॉकलेटी टी-शर्ट के साथ ब्लैक जींस, बूट और कैप में अर्जुन बेहद हैंडसम दिख रहे हैं। इस दौरान दोनों ने कोरोना महामारी से बचने के लिए अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। वहीं, फोटोग्राफर वरिंदर चावला के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो में मलाइका अपनी बहन अमृता व उनके बच्चों संग पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

‘ईस्टर डे’ की लंच पार्टी की तस्वीरें मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर भी शेयर की हैं। इनमें से एक तस्वीर में वो अपनी बहन अमृता अरोड़ा और फ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं। वहीं, बाकी की तस्वीरों में मलाइका अपने ‘M’ नाम के नेकलेस को फ्लॉन्ट करती हुई दिख रही हैं। (ये भी पढ़ें- शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता व बेटे वियान संग मनाया ईस्टर, चॉकलेट के मजे लेते दिखी फैमिली)

इससे पहले, 24 मार्च 2021 को अमृता अरोड़ा ने अपने खास दोस्तों को डिनर पार्टी दी थी, जिसमें अर्जुन और मलाइका ने खूब धमाल मचाया था। इस पार्टी में अर्जुन और मलाइका के अलावा करण जौहर, मनीष मल्होत्रा, गौरी खान, करिश्मा कपूर, नताशा पूनावाला, संजय कपूर, महीप कपूर समेत कई सितारे नजर आए थे, जिसकी तस्वीरें सेलेब्स और उनके फैन पेज द्वारा शेयर की गई थीं। लुक की बात करें तो, मलाइका रेड आउटफिट में काफी सुंदर लग रही हैं, वहीं उनके लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन ब्लैक आउटफिट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। (ये भी पढ़ें- हसबैंड हार्दिक-बेटे अगस्त्य संग मस्ती करती दिखीं नताशा स्टेनकोविच, शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें)

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि अर्जुन कपूर मलाइका अरोड़ा की फैमिली से काफी अटैच हो गए हैं, इसीलिए तो उनकी फैमिली अक्सर उन्हें लंच व डिनर पार्टी में इनवाइट करती है। वैसे, आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मलाइका अरोड़ा, मानव मंगलानी, वरिंदर चावला)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.