मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया शानदार खाना, एक्टर ने दिखाई झलक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाया है, जिसकी एक झलक एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए बनाया शानदार खाना, एक्टर ने दिखाई झलक

बॉलीवुड के पॉपुलर लव बर्ड्स में से एक अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इन दिनों गोवा में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। एक्ट्रेस गोवा से लगातार अपनी हॉट तस्वीरों को शेयर करके इंटरनेट पर आग लगा रही हैं। इस बीच, मलाइका ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाया है, जिसकी तस्वीरें अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

दरअसल, नए साल के स्वागत के लिए बॉलीवुड के तमाम सेलिब्रिटी कपल वेकेशन के लिए निकले थे, जिसमें से कुछ तो न्यू ईयर का ​सेलिब्रेशन करके वापस लौट आए हैं तो कुछ अभी वेकेशन को ही एंजॉय कर रहे हैं। इन्हीं में से एक कपल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी हैं। (इसे भी पढ़ें: संजय दत्त की शादी की तस्वीरें: मांग में सिंदूर और सिर पर पल्लू किए पत्नी मान्यता लग रहीं बेहद सुंदर)

हाल ही में, अर्जुन कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर 3 जनवरी 2021 को अपनी लविंग गर्लफ्रेंड मलाइका का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस किसी स्पेशल डिश को तैयार कर रही हैं। हालांकि, वीडियो में मलाइका का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा है, लेकिन अर्जुन ने इस वीडियो में मलाइका अरोड़ा को टैग किया है। अर्जुन कपूर ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'जब वह आपके लिए खाना बनाती है।' इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां देखें वीडियो के स्क्रीनशॉट।

वहीं, मलाइका अरोड़ा ने नए साल के मौके पर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग एक फोटो शेयर करके सभी को न्यू ईयर की बधाई भी दी थी। इस फोटो में मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे की बाहों में बाहें डाले हुए हैं। इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था, ''यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है..... 2021।'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई थी। इस फोटो को भी फैंस ने खूब पसंद किया था।

मलाइका अपना गोवा ट्रिप काफी एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने स्विमिंग करते हुए कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मलाइका ने डार्क ब्लू और ग्रीन कलर का स्पॉटेड स्विम सूट पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह लाइट ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही हैं। (इसे भी पढ़ें: शादी के बिना 15 साल बड़े चेतन के साथ पत्नी बनकर रहीं प्रिया राजवंश, बेटों ने ही कर दी थी हत्या)

ध्यान रहे कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। मलाइका अर्जुन कपूर से उम्र में भी काफी बड़ी हैं लेकिन कहा गया है ना कि, प्यार में उम्र, रूप, रंग, धर्म व जाति नहीं देखी जाती। ऐसा ही ​कुछ इन दोनों ब्यूटीफुल कपल के बीच भी है। दोनों अक्सर एक-दूसरे से प्यार का इजहार करते रहते हैं, इसकी झलक हमें सोशल मीडिया के जरिए देखने को भी मिलती रहती है। (इसे भी पढ़ें: जब बेटी जीवा और पति MS धोनी के लिए साक्षी ने बनवाया था टैटू, 'माही' ने खूब बटोरी थीं सुर्खियां)

शादी का नहीं है अभी कोई प्लान?

मलाइका और अर्जुन कपूर ने करीब एक साल पहले यानी साल 2019 में अपना रिलेशनशिप पब्लिक किया था। दोनों की लव स्टोरी सामने के बाद से उनसे एक सवाल लगातार पूछा जाता है कि दोनों शादी कब करेंगे? इंटरव्यूज़ से लेकर उनके फोटोज पर कमेंट करके लोग ये सवाल पूछ ही लेते हैं कि दोनों शादी कब कर रहे हैं? लेकिन दोनों ही इस सवाल को ये कहकर टाल देते हैं कि अभी उनका शादी का कोई इरादा नहीं है जब करेंगे तब सबको बता देंगे। 

OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह

फिलहाल, ये कपल इन दिनों गोवा में अपनी छुट्टियों को खूब एंजॉय कर रहा है। तो आपको अर्जुन और मलाइका अरोड़ा की जोड़ी कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.