बी-टाउन के सबसे चर्चित कपल्स में से एक मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर एक परफेक्ट जोड़ी हैं। अपने-अपने अतीत और उम्र के अंतर के बावजूद कपल ने साबित कर दिया है कि उनका प्यार सब कुछ जीत सकता है। यह जोड़ी अक्सर अपनी रोमांटिक तस्वीरों से सभी का दिल जीतती है।
21 फरवरी 2023 को अपने इंस्टा हैंडल से मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें साझा कीं, क्योंकि वे अर्जुन के चाचा अनिल कपूर की नई फिल्म 'द नाइट मैनेजर' के प्रीमियर में शामिल हुए थे। दोनों तस्वीरों ने कपल के बीच कैंडिड मोमेंट को कैद किया, जिसमें दोनों खुलकर हंस रहे थे। इस इवेंट में मलाइका ग्रे कलर के पैंटसूट और व्हाइट कलर की हील्स में काफी हॉट लग रही थीं। दूसरी ओर, अर्जुन ग्रे-पैंट के साथ मॉस ग्रीन ओवरसाइज़ शर्ट में डैपर लग रहे थे। मलाइका ने तस्वीरों के साथ एक प्यारा नोट भी लिखा, जिसमें अर्जुन की प्यारी हंसी की सराहना की गई। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''आपकी मुस्कान और हंसी बहुत घातक है। अर्जुन कपूर।''
जहां उनके सोशल मीडिया पोस्ट पर कुछ लोगों ने कपल के प्यार भरे रिश्ते के बारे में बात की। वहीं, समाज के एक वर्ग को यह पसंद नहीं आया और उन्होंने इसके लिए उनकी ट्रोलिंग करनी शुरू कर दी। पोस्ट के कमेंट सेक्शन में नेटिजंस ने कपल को 'एज शेमिंग' करना शुरू कर दिया। जहां किसी ने मलाइका को 'शुगर मॉम' के रूप में टैग किया, वहीं एक यूजर ने लिखा, 'बच्चे को फंसा लिया।' यहां देखें यूजर्स की प्रतिक्रियाएं।
मलाइका अरोड़ा जीवन में अपनी राय व पसंद के बारे में काफी मुखर रही हैं और दुनिया के सामने इस पर बात करने से कभी नहीं झिझकती हैं। उदाहरण के लिए, अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के एक एपिसोड के दौरान अभिनेत्री ने अपनी बहन अमृता अरोड़ा से दूसरी शादी की योजना के बारे में बात की थी। यह बताते हुए कि वह जल्द ही अपनी मां जॉयस अरोड़ा के कंगन के लायक होंगी, मलाइका ने कहा था, ''हम दोनों में से अगर कोई शायद दोबारा शादी करने जा रहा था, तो वह मैं ही थी। इसलिए मुझे लगता है कि मैं मां की चूड़ी के लायक हूं, आप नहीं।'' मलाइका अरोड़ा 'Balenciaga' की ड्रेस पहनने पर हुई थीं ट्रोल, पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
अपने रियलिटी शो 'मूविंग इन विद मलाइका' के एक और एपिसोड में एक्ट्रेस ने अपनी सबसे अच्छी दोस्त और निर्देशक फराह खान के सामने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ घर बसाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की थी और वह जीवन में और बच्चे पैदा करने की योजना भी बना रही हैं। यह खुलासा करते हुए कि कैसे अर्जुन कपूर उन्हें जीवन में खुश रखते हैं, उन्होंने बताया था, ''मुझे नहीं पता कि मेरे लिए भविष्य क्या है। हमने इस बारे में बात की है। आप अपने पार्टनर से ऐसी चीजों के बारे में बात करते हैं। आज जो इंसान मेरी जिंदगी में है, वो मुझे खुश रखता है। मुझे परवाह नहीं है इसके बारे में दुनिया क्या सोचती है।''
फिलहाल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में आप क्या सोचते हैं? हमें कमेंट करके जरूर बताएं।