मलाइका अरोड़ा को पसंद है कैसा लड़का, इंटरव्यू में कहा- 'जो अच्छे से किस कर सकता हो'

हाल ही में, एक मीडिया इंटरैक्शन में मलाइका अरोड़ा ने बताया है कि, उन्हें कैसा लड़का पसंद है? आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा को पसंद है कैसा लड़का, इंटरव्यू में कहा- 'जो अच्छे से किस कर सकता हो'

बॉलीवुड की फैशनिस्टा मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) अक्सर अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) के साथ शानदार बॉन्डिंग को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह अपने प्रेमी अर्जुन कपूर पर अपने प्यार की बौछार करने से कभी नहीं कतराती हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल्स में से एक हैं।

Malaika Arora

जब से मलाइका और अर्जुन ने रिलेशनशिप में होने की बात कही थी, तब से उन्हें एज गैप को लेकर नेटिज़न्स द्वारा अक्सर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ता है, लेकिन दोनों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया। इसके बजाय, उन्होंने बार-बार साबित किया है कि, उनके रिश्ते में उम्र सिर्फ एक संख्या है।

arjun kapoor

(ये भी पढ़ें: बिग बॉस 15: करण कुंद्रा से तेजस्वी प्रकाश तक, इन सेलेब्स के बीच होगी टक्कर, देखें पूरी लिस्ट)

हाल ही में, 'सुपरमॉडल ऑफ द ईयर' के नवीनतम एपिसोड के दौरान मलाइका ने अपने को-जज मिलिंद सोमन के साथ एक बातचीत की। इस दौरान मलाइका ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को भेजे गए आखिरी मैसेज के बारे में भी बताया। जब मिलिंद ने उनसे किसी ऐसे व्यक्ति का नाम पूछा, जो उन्हें गहराई से जानता हो, तो उन्होंने तुरंत 'अर्जुन' का नाम लिया।

Malaika Arora

मलाइका ने कहा, "मैं अर्जुन को जरूर कहूंगी। वह मुझे जानता है, मुझे मिलता है, वह मुझे समझता है, वह मुझे परेशान करता है।" उन्होंने आगे खुलासा किया कि, मैंने अर्जुन को जो आखिरी मैसेज भेजा था, वह 'आई लव यू टू' था। इसी बातचीत के दौरान मलाइका ने ये भी बताया कि, उन्हें कैसा लड़का पसंद है? उन्होंने कहा कि, ''मुझे वो लड़के काफी पसंद है जो थोड़े रफ हों। चिकना फेस मुझे नहीं पसंद है। मुझे वो बहुत पसंद है, जो अच्छे से किस कर सकता हो।’ मलाइका ने ये भी बताया कि, वो मर्द उन्हें पसंद नहीं हैं, जो गॉसिप करते हों।''

Arjun Kapoor

(ये भी पढ़ें: ये है सामंथा-नागा चैतन्य के बीच दरार की वजह! तलाक के बाद एलिमनी के लिए मिलेंगे 50 करोड़ रुपए)

अभी हाल ही में, 17 सितंबर 2021 की रात अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था, जहां से दोनों अपनी रोमांटिक डिनर डेट को एंजॉय करके अपने-अपने घर जा रहे थे। इस खास मौके को पैपराजी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया था। सेलिब्रिटी फोटोग्राफर वरिंदर चावला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अर्जुन और मलाइका के इस खूबसूरत पल की फोटोज से बना एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े रेस्टोरेंट से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। लुक की बात करें तो, इस डिनर डेट पर दोनों ने बेहद ही सिंपल लुक अपनाया हुआ था। मलाइका ने डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट शर्ट पहनी हुई थी। इसके साथ उन्होंने बालों का बन बनाया हुआ था और पैरों में व्हाइट स्लीपर पहनी हुई थी। दूसरी तरफ, अर्जुन हमेशा की तरह ऑल ब्लैक आउटफिट में दिख रहे थे, जिसमें वह काफी हैंडसम लग रहे थे।

(ये भी पढ़ें: 'इंडियन आइडल 12' फेम सायली कांबले ने अपने रिलेशनशिप को किया पब्लिक, शेयर की BF संग फोटो)

जानकारी के तौर पर बता दें कि, मलाइका की शादी पहले अरबाज खान से हुई थी, और शादी के अठारह साल के बाद वे अलग हो गए थे। दोनों का एक बेटा अर​हान खान है। बेटे की परवरिश के लिए मलाइका और अरबाज आज भी एक-दूसरे से मधुर संबंध साझा करते हैं। हालांकि, वह करीब 4 सालों से अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं। 

arjun kapoor and malaika

फिलहाल, मलाइका के इन जवाबों पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.