मलाइका ने BF अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, रोमांटिक होता दिखा कपल

हाल ही में, एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड व एक्टर अर्जुन कपूर के साथ पेरिस वेकेशन का एक थ्रोबैक रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो वीडियो।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मलाइका ने BF अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन का थ्रोबैक वीडियो किया शेयर, रोमांटिक होता दिखा कपल

बॉलीवुड के फेमस स्टार कपल मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) हमेशा अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं, जो अक्सर उनकी तस्वीरों में नजर आता रहता है। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने जीवन के प्यार अर्जुन कपूर के साथ नजर आ रही हैं। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

arjun

पहले ये जान लीजिए कि, अर्जुन कपूर ने 26 जून 2022 को अपना 37वां बर्थडे मनाया था। एक्टर ने अपना जन्मदिन अपनी लेडीलव मलाइका के साथ पेरिस में सेलिब्रेट किया था। वहां से उनकी कई तस्वीरें और वीडियोज सामने आए थे। 

arjun

arjun

(ये भी पढ़ें- अली गोनी और जैस्मिन एयरपोर्ट पर किए गए स्पॉट, कैजुअल लुक में दिखे बेहद क्यूट)

अब 5 जुलाई 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपने इंस्टा हैंडल से पेरिस में अपनी छुट्टियों की फोटोज का कलेक्शन एक वीडियो के जरिए शेयर किया है। ये फोटोज उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के बर्थडे बैश की थीं। इस वीडियो में एक साथ शहर घूमने से लेकर एफिल टॉवर के सामने फोटोज क्लिक करने तक और रोमांटिक डेट्स नाइट्स में स्वादिष्ट भोजन का स्वाद लेने से लेकर, अपने जन्मदिन का जश्न मनाने तक, मलाइका ने अर्जुन के साथ कई यादगार और रोमांटिक पल बिताए हैं। 

वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, ''मौसम कितना रोमांटिक है.... थ्रोबैक तो बनता है….. मुझे पेरिस से प्यार है।'' इसके साथ उन्होंने अर्जुन कपूर को टैग भी किया है। एक्ट्रेस के इस वीडियो पर कई सेलेब्स और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है और लवबर्ड्स पर अपना प्यार भी लुटाया है।

arjun

arjun

arjun

इससे पहले, 24 जून 2022 को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अर्जुन कपूर की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें एक्टर पेरिस की गलियों में पोज देते हुए दिख रहे थे। वह अपने कैजुअल अवतार में काफी कूल लग रहे थे। उन्होंने एक ग्रे हुडी, ब्लैक जॉगर्स और ग्रे स्नीकर्स पहने थे। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने लिखा था, "स्किनी"। बाद में अर्जुन ने इस पोस्ट को रीशेयर भी किया था।

ोीरहल

(ये भी पढ़ें- पायल रोहतगी से संग्राम की हो गई थी लड़ाई, फिर जो हुआ, खुद संग्राम ने किया खुलासा [Exclusive])

फिलहाल, आपको मलाइका और अर्जुन का ये रोमांटिक वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.