मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डालकर शेयर की खास फोटो, लिखा- 'यह एक नई सुबह है'

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने नए साल के मौके पर अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के संग एक खास फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर की बाहों में बाहें डालकर शेयर की खास फोटो, लिखा- 'यह एक नई सुबह है'

नए साल का स्वागत करने के लिए बॉलीवुड के कई सितारे अपने खास दोस्तों के साथ वेकेशन पर गए हुए थे, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। इसी क्रम में बी-टाउन के लव बर्ड्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) भी इन दिनों गोवा में एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। वहीं, एक्ट्रेस की बहन अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) भी फैमिली के साथ छुट्टियां मनाने पहले से ही गोवा में मौजूद थे। इस बीच, नए साल के मौके पर मलाइका अरोड़ा ने अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग एक खास फोटो शेयर की है। आइए आपको दिखाते हैं।

तस्वीर देखने से पहले जान लीजिए कि, मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से साल 2017 में तलाक लेने के बाद अभिनेता अर्जुन कपूर को डेट करना शुरू कर दिया था। दोनों अपने रिश्ते को मीडिया के सामने खुले तौर पर स्वीकार करते हैं। अर्जुन और मलाइका साथ में वेकेशन पर जाते हैं, पार्टीज करते हैं। यहां तक कि, लॉकडाउन पीरियड में भी दोनों एक साथ रह रहे थे। वहीं ,अब दोनों क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए गोवा पहुंचे हुए हैं, जहां से दोनों की खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार सामने आ रही हैं। (ये भी पढ़ें: साल 2021 में फैंस को गुड न्यूज़ देने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस, जानें किनके घर गूजेंगी)

OH NO! डिनर डेट पर पहुंचने से पहले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का प्लान हुआ फ्लॉप, ये थी वजह

अब आइए आपको दिखाते हैं वो फोटो। दरअसल, 1 जनवरी 2020 को मलाइका अरोड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की है। इस फोटो में वो अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपर संग नजर आ रही हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे हुए बेहद फ्रेश मूड में दिखाई दे रहे हैं।

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''यह एक नई सुबह है, यह एक नया दिन है, यह एक नया साल है ..... 2021।'' इसके साथ ही उन्होंने दिल की इमोजी भी बनाई है। इस फोटो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं, और इस पर कमेंट करके इस कपल को बेहद खूबसूरत बता रहे हैं। (ये भी पढ़ें: साल 2020 में इन 10 सितारों का हुआ ब्रेकअप, इरा खान से लेकर संजीदा शेख तक इनके नाम हैं शामिल)

यही नहीं, मलाइका ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन अमृता अरोड़ा की फैमिली और अर्जुन कपूर संग एक ग्रुप फोटो शेयर की है। इसे शेयर करते हुए उन्होंने 'हैप्पी न्यू ईयर' लिखा है।

मलाइका अपना गोवा ट्रिप काफी एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर वह अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में, उन्होंने स्विमिंग करती हुई कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में मलाइका ने डार्क ब्लू और ग्रीन कलर का स्पॉटेड स्विम सूट पहन रखा है। इसके अलावा उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वह लाइट ग्रीन ड्रेस में नजर आ रही हैं।

मलाइका लगातार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गोवा से खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर रही हैं। पिछले दिनों मलाइका ने अपनी बहन के साथ खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी, जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'सनशाइन जोड़ी।' इस फोटो में मलाइका जहां येलो आउटफिट में नजजर आ रही हैं, तो वहीं उनकी बहन अमृता रेड कलर के आउटफिट में खूबसूरत लग रही हैं।

एक्ट्रेस ने पिछले दिनों अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया था, जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे योगा करती नजर आई थीं। (ये भी पढ़ें: आलिया-रणबीर से लेकर अर्जुन-मलाइका तक 2021 में ये कपल्स कर सकते हैं शादी, जानें इनके बारे में

फिलहाल, मलाइका अरोड़ा अपने लविंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ वेकेशन पर एंजॉय कर रही हैं। तो आपको मलाइका के द्वारा शेयर की गई ये फोटो कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य बताएं।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.