मलाइका अरोड़ा 'स्ट्रेच मार्क्स' फ्लॉन्ट करने पर हुईं ट्रोल, यूजर बोला- 'इसका पेट कितना घिनौना है'

हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद उन्हें उनके स्ट्रेच मार्क्स के लिए ट्रोल किया जा रहा है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मलाइका अरोड़ा 'स्ट्रेच मार्क्स' फ्लॉन्ट करने पर हुईं ट्रोल, यूजर बोला- 'इसका पेट कितना घिनौना है'

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) बी-टाउन की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने सही मायनों में उम्र को एक नंबर के तौर पर साबित किया है। अपने फैशन स्टेटमेंट, ड्रेसिंग सेंस और फिटनेस से उन्होंने हमेशा फैंस को इंप्रेस किया है। हालांकि, कई बार वह अपने इसी स्टाइल और फैशन के चलते ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ जाती हैं।

malaika

पहले ये जान लीजिए कि मलाइका अरोड़ा 48 साल की हैं। उन्होंने साल 1998 में बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से शादी की थी। हालांकि, 2017 में दोनों का तलाक हो गया था। मलाइका एक बेटे अरहान खान की मां भी हैं।

malaika

हाल ही में, मलाइका अरोड़ा का एक वीडियो सामने आया है, जिसके बाद अब एक्ट्रेस को ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, मलाइका को बांद्रा में स्पॉट किया गया, जहां वह ओपन व्हाइट शर्ट, स्पोर्ट्स ब्रा और मैचिंग शॉर्ट्स में नजर आईं। इस लुक में वह हमेशा की तरह कंफर्टेबल और सुपर स्टाइलिश लग रही थीं, लेकिन नेटिजन्स ने उन्हें स्ट्रेच मार्क्स को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया। कुछ ने उन्हें 'बुड्ढी', तो एक ने तो उन्हें 'सीनियर सिटीजन' तक कह दिया। यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

(ये भी पढ़ें- सोनम कपूर-आनंद आहूजा अपने बेटे के लिए रखेंगे भव्य नामकरण समारोहः रिपोर्ट)

malaika

malaika

malaika

malaika

वैसे, यह पहली बार नहीं है, जब मलाइका को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले उन्हें उनकी बोल्ड ड्रेस के लिए ट्रोल किया गया था। दरअसल, बीते दिनों एक्ट्रेस एक इवेंट में सुपर बोल्ड लुक में नजर आई थीं। उन्होंने येलो कलर की एक ओपन फ्रंट ड्रेस पहनी हुई थी। इस रिवीलिंग ड्रेस में मलाइका काफी गॉर्जियस लग रही थीं। उन्होंने अपने इस लुक को नेकपीस, न्यूड मेकअप और पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया था। अपने ओवरऑल लुक में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 

(ये भी पढ़ें- शहनाज गिल भाई शहबाज के हाथ में बने सिद्धार्थ शुक्ला के टैटू को पकड़े आईं नजर, भावुक हुए फैंस)

नेटिजन्स को मलाइका का ये लुक बिल्कुल पसंद नहीं आया था और उन्होंने एक्ट्रेस को ट्रोल करना शुरू कर दिया था। एक यूजर ने लिखा था, 'मेकअप अच्छा है, लेकिन हेयरस्टाइल बहुत खराब है।' वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा था, 'वह इस ड्रेस में बिल्कुल भी कंफर्टेबल नहीं हैं।' यहां देखें कमेंट्स के स्क्रीनशॉट्स।

malaika arora

malaika

malaika

malaika arora

(ये भी पढ़ें- आलिया-रणबीर 'ब्रह्मास्त्र' की स्क्रीनिंग में हुए शामिल, बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं एक्ट्रेस)

फिलहाल, मलाइका की ट्रोलिंग पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.