मलाइका अरोड़ा ने पहनी 1 लाख की मैटेलिक पर्पल बॉडी हगिंग ड्रेस, BF अर्जुन कपूर को किया ट्विन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा रूसो ब्रदर्स के लिए आयोजित पार्टी में एक बेहद महंगी ड्रेस पहनकर बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ ट्विनिंग करती हुई नजर आईं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लेटेस्ट लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने पहनी 1 लाख की मैटेलिक पर्पल बॉडी हगिंग ड्रेस, BF अर्जुन कपूर को किया ट्विन

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) 48 साल की उम्र में भी अपनी खूबसूरती से यंग एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। उनकी ग्लैमरस अदाएं किसी को भी दीवाना बनाने के लिए काफी हैं। वह बी-टाउन की सबसे फिट और हॉट एक्ट्रेसेस में से एक हैं। जब भी एक्ट्रेस कैजुअल आउटिंग या पार्टी में नजर आती हैं, तो अपने चार्मिंग लुक से वह सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती हैं। उनके लुक्स हमेशा चर्चाओं में रहते हैं।

Malaika Arora

26 जून 2022 को अर्जुन कपूर ने पेरिस में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अपनी एक आउटिंग के लिए एक्ट्रेस ने प्लीटेड स्कर्ट के साथ नियॉन कलर की ड्रेस पहनी थी। कमर पर मैचिंग बेल्ट थी। यह ड्रेस ‘ब्रैंडन मैक्सवेल’ ब्रांड की थी और इसकी कीमत 2,35,287 रुपए थी। तस्वीर में अर्जुन और मलाइका अरोड़ा को ‘शार्क टैंक इंडिया’ के जज अशनीर ग्रोवर के साथ पोज देते हुए देखा गया था।

(ये भी पढ़ें- महेश बाबू की बेटी के बर्थडे सेलिब्रेशन से फैमिली फोटोज आईं सामने, मां नम्रता शिरोडकर बनीं फोटोग्राफर)

Malaika Arora with Arjun Kapoor and Ashneer Grover

22 जुलाई 2022 को मलाइका अरोड़ा और उनके डैशिंग बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने निर्माता रितेश सिधवानी द्वारा रूसो ब्रदर्स के लिए आयोजित स्टार-स्टडेड पार्टी में स्टाइलिश अंदाज में एंट्री मारी थी। लव बर्ड्स पार्टी के लिए वायलेट और पर्पल शेड्स में ट्विन करते दिखाई दिए। ब्यूटी क्वीन की बात करें, तो मलाइका मैटेलिक वायलेट कलर की बॉडी हगिंग मिनी ड्रेस में स्टनिंग लग रही थीं, जो सीक्विन से सजी थी। बैक में कटआउट पैटर्न ने उनके लुक में चार-चांद लगा दिए थे।

Malaika Arora with Arjun Kapoor

मलाइका अरोड़ा ने अपने लुक को ग्लैम मेकअप के साथ खुले बालों से पूरा किया था। इसके अलावा उन्होंने हाई हील्स पहनी थी और एक फंकी स्लिंग बैग कैरी किया था। थोड़ी रिसर्च करने के बाद हमें पता चला कि, मलाइका की खूबसूरत मिनी ड्रेस ‘द एटिको’ ब्रांड की थी और इसकी कीमत आधिकारिक वेबसाइट पर 1,19,776 रुपए है। दूसरी ओर अर्जुन एक बैंगनी-ईश शर्ट में डैपर लग रहे थे, जिसे उन्होंने पैंट और कूल शूज के साथ स्टाइल किया था।

सिर्फ पार्टी में ही नहीं, बल्कि नॉर्मल आउटिंग के लिए कई बार एक्ट्रेस को महंगे आउटफिट कैरी करते हुए देखा गया है। एक बार मलाइका अरोड़ा को न्यूयॉर्क से मुंबई लौटते हुए एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान वह 'Gucci x Balenciaga' की जैकेट के साथ हाई-नेक स्वेटशर्ट, ब्लैक लेटेक्स पैंट्स और ब्लैक ग्लॉसी बूट्स पहने कूल लग रही थीं। हालांकि, ये उनकी महंगी जैकेट थी, जिसने हमारा ध्यान खींच लिया था। उनकी इस जैकेट की कीमत 2,69,223.29 रुपए थी।

Malaika Arora

(ये भी पढ़ें- करीना कपूर ने पहनी 50 हजार की प्रिंटेड ड्रेस, नो मेकअप लुक में दिखीं खूबसूरत)

फिलहाल, आपको मलाइका अरोड़ा का लेटेस्ट लुक कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.