मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मनाया अपनी मां का जन्मदिन, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) एक बार फिर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। देखिए कैसे उन्होंने अर्जुन संग अपनी मां का जन्मदिन मनाया।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

मलाइका अरोड़ा ने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग मनाया अपनी मां का जन्मदिन, कुछ इस अंदाज में आईं नजर

खुदा की इबादत की तरह ही प्यार, इश्क और मोहब्बत भी है। प्यार एक ऐसा एहसास है जोकि पतझड़ के मौसम की तरह है, जिसमें दो प्यार करने वालों को इस दौरान चलने वाली हवा ठंडक देती है। प्यार में पागल हुए जोड़ों के लिए गर्मी की तपन भी बारिश की बूंदों की तरह लगने लगती है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे का खास ख्याल रखना शुरू कर देते हैं। कुछ ऐसा ही आलम बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) का भी है। दोनों अपनी लव लाइफ को काफी अच्छे से एंजॉय कर रहे हैं। यही वजह है कि ऐसा कोई दिन नहीं जाता जब दोनों के चर्चे ना होते हों। हाल ही में दोनों एक बार फिर सुर्खियां बटोरते हुए नजर आए थे।

दरअसल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए डिनर डेट पर गए थे, लेकिन उनकी ये रोमांटिक डेट फ्लॉप हो गई। ऐसा इसलिए क्योंकि जिस रेस्टोरेंट में दोनों डिनर लेने पहुंचे थे, वहां बैठने की बिल्कुल भी जगह नहीं थी। ऐसी स्थिति में उनका डिनर डेट का प्लान पूरी तरह से फ्लॉप हो गया। मगर जब दोनों को टेबल नहीं मिली तो उन्होंने अपना खाना पैक करवा लिया। यही नहीं, अर्जुन और मलाइका की कुछ तस्वीरें भी साथ में वायरल हुईं, जिसमें मलाइका के हाथ में एक पार्सल नजर आया। इन तस्वीरों में जहां अर्जुन नेवी ब्लू कलर की टीशर्ट में दिखाई दिए तो वहीं मलाइका व्हाइट कलर के ऑउटफिट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। (ये भी पढ़ें: अंगद बेदी ने शेयर की नेहा धूपिया संग शानदार वीडियो, देखिए कैसे पत्नी को कहा- आई मिस यू)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

वहीं, एक बार फिर मलाइका और अर्जुन चर्चा का विषय बने हुए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि कल रात मलाइका अरोड़ा अपनी मम्मी का जन्मदिन मनाने पहुंची थीं। यही नहीं, इस दौरान उनके साथ अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। मां की बर्थडे पार्टी में मलाइका येलो कलर की ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। अर्जुन कपूर और बेटे के साथ अपनी मां का जन्मदिन मनाने के लिए पहुंची मलाइका पीली रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनके साथ बहन अमृता अरोड़ा भी थीं। अमृता अरोड़ा ने काले रंग की पोल्का डॉट ड्रेस पहनी थी। सबसे पहले तो आप देखिए ये तस्वीरें। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी और टीना अंबानी देती दिखीं बेस्ट देवरानी-जेठानी के गोल्स, यहां देखिए वायरल तस्वीरें)

वैसे ये पहला मौका नहीं है जब ये कपल अपने फैंस के बीच इस तरह से छाया हो। अर्जुन कपूर से एक इंटरव्यू के दौरान कुछ पर्सनल सवाल किए गए थे, जिनके जवाब उन्होंने बखूबी दिए थे। अर्जुन ने बताया था कि मलाइका से शादी को लेकर उनके घरवाले भी दबाव बनाते हैं। मगर वो सुनते सबकी हैं और करते अपने मन की हैं। उन्होंने बताया था कि अब तो उनके परिवार वाले भी शादी के लिए उनको फॉर्स नहीं करते हैं, क्योंकि उन्हें ये बात मालूम है कि इसको सब कुछ अपने मन का करना है। अर्जुन ने ये भी कहा था कि मेरे घरवालों को मालूम है कि ये कभी गलत नहीं करेगा, इसलिए वो मुझे जरुरी बात के लिए फॉर्स करते हैं, लेकिन कुछ समय बाद ऐसा करना छोड़ देते हैं।

अर्जुन कपूर ने ये भी कहा था कि मेरे परिवार वालों को ये बात अच्छे से पता है कि मैं जो भी निर्णय लेता हूं, वो काफी सोच-समझकर लेता हूं। ऐसे में वो एक पॉइंट तक मुझे किसी बात के लिए बोलते और फॉर्स करते हैं, उसके बाद वो कुछ भी नहीं कहते और निर्णय मेरे ऊपर ही छोड़ देते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि अगर मैं शादी को लेकर कोई निर्णय लूंगा तो अपनी फैमिली को ध्यान में रखकर ही लूंगा। यही नहीं, जब इंटरव्यू के दौरान अर्जुन से बताया गया कि उनके फैंस चाहते हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा जल्द ही शादी के बंधन बंध जाएं और सेटल हो जाएं। इस पर अर्जुन ने कहा था कि जब भी हमारा कुछ भी ऐसा प्लान बनता है तो हम इसे फैंस से छुपाएंगे नहीं। (ये भी पढ़ें: नीता अंबानी ने किया खुलासा, बताया बचपन में ईशा, आकाश और अनंत को कितनी मिलती थी पॉकेट मनी)

फिलहाल जो भी हो, ये तो कहना पड़ेगा कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की ये तस्वीरें बेहतरीन हैं। वैसे आपको दोनों की जोड़ी कैसी लगती है हमें कमेंट करके बताइए। साथ ही हमारे लिए कोई सलाह है तो जरुर दें।

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.