अर्जुन कपूर व उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने संजय कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर की ये फोटोज

बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर आज यानी 17 अक्टूबर 2020 को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर उनके भतीजे अर्जुन कपूर ने बर्थडे विश किया है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में।

img

By Prakash Joshi Last Updated:

अर्जुन कपूर व उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने संजय कपूर को विश किया बर्थडे, शेयर की ये फोटोज

'औजार', 'सिर्फ तुम', 'राजा' जैसी अनेकों हिट फिल्म देने वाले बॉलीवुड एक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) आज यानी 17 अक्टूबर 2020 को अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पत्नी व उनके फैंस से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक उन्हें बर्थडे विश कर रहे हैं। इसी कड़ी में उनके भतीजे व बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर करते हुए संजय कपूर को बर्थडे विश किया है, ये तस्वीरें फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।

दरअसल, मलाइका के बॉयफ्रेंड व संजय कपूर के भतीजे अर्जुन कपूर ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर संजय कपूर (चाचा) की केक काटती हुई एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके चेहरे पर एक प्यारी सी स्माइल साफ नजर आ रही है। उनके सामने कई सारे बर्थडे केक रखे हुए हैं, और बगल में कुछ और लोग भी खड़े हुए देखे जा सकते हैं। अपने चाचा संजय कपूर को उनके 55 वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए अर्जुन ने लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो चाचू, आप हमेशा ही ऐसे हंसते रहें और चुटकुले सुनाते रहें, और हमेशा ही ऐसे मुस्कुराते रहें जैसे कि आप इस फोटो में मुस्कुरा रहे हैं।' (ये भी पढ़ें: कपूर खानदान में जल्द बजेगी शहनाई, रणबीर से पहले तारा सुतारिया संग आदर जैन की होगी शादी!)

अर्जुन की गर्लफ्रेंड ने ऐसे किया विश

मलाइका अरोड़ा ने संजय कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। अपनी इंस्टा स्टोरी पर उन्होंने संजय संग दो फोटो शेयर की हैं, और ये दोनों ही तस्वीरें काफी रोमांटिक हैं। जहां पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को पकड़े हुए कैमरे के लिए पोज देते हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में भी दोनों बेहद प्यारे लग रहे हैं। पहली फोटो पर मलाइका ने लिखा है, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं डार्लिंग संजय कपूर।' वहीं, दूसरी तस्वीर पर संजय के लिए मलाइका ने लिखा है, 'सबसे अच्छे दिखने वाले और एनर्जी से भरे संजय कपूर को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'  

संजय की पत्नी ने वीडियो किया शेयर

वहीं, संजय की पत्नी महीप संधू ने बॉलीवड एक्टर अनिल कपूर के साथ संजय कपूर का एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा, 'परिवार।' वीडियो में संजय और अनिल दोनों ही कूल अंदाज में नजर आ रहे हैं। जहां संजय ग्रे जैकेट के साथ काले रंग की टीशर्ट और गॉगल्स में देखे जा सकते हैं, तो वहीं अनिल कपूर ने फंकी टाइप प्रिंटेड शर्ट के साथ लाल गॉगल्स पहने हुए हैं। (ये भी पढ़ें: 72 साल की हुईं 'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी, बेटी ईशा व अहाना ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें)

एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं मलाइका-अर्जुन

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर के साथ रिलेशनशिप में हैं, और कई मीडिया रिपोर्ट्स में ये कहा गया है कि दोनों शादी करने के बारे में भी प्लान कर रहे हैं। कई मौकों पर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता रहा है। हाल ही में मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने कोरोना वायरस को मात दी है। वहीं, ठीक होने के बाद दोनों पहली बार मुंबई में साथ देखे गए। मलाइका सलून सेशन के लिए गई थीं। जहां से अर्जुन कपूर उन्हें उनके घर पर छोड़ते हुए नजर आए। (ये भी पढ़ें: स्मृति खन्ना ने मनाया बेटी अनायका का बर्थडे, मैचिंग ड्रेस में नजर आई मां-बेटी की जोड़ी)

मलाइका अरोड़ा से शादी करने को लेकर अर्जुन कपूर ने किया बड़ा खुलासा, कहा- घरवाले बना रहे हैं दबाव

बात अगर संजय कपूर के वर्कफ्रंट की करें तो वो आखिरी बार बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म 'द जोया फैक्टर' में नजर आए थे। ये फिल्म पिछले साल सितंबर 2019 में रिलीज हुई थी।

फिलहाल, हम भी संजय कपूर को उनके जन्मदिन के मौके पर ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। तो आपको मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर द्वारा शेयर की गई फोटोज कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.