बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वार्डरॉब शेयर करती हैं मलाइका अरोड़ा, यकीन नहीं होता तो देख लीजिए ये सबूत

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) ने जिम सेशन के लिए बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की वार्डरॉब से कैप उधार ली है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

img

By Manali Rastogi Last Updated:

बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वार्डरॉब शेयर करती हैं मलाइका अरोड़ा, यकीन नहीं होता तो देख लीजिए ये सबूत

कहते हैं अपने करीबियों के साथ सामान शेयर करने से आपस में प्यार बढ़ता है। आमतौर पर हम सभी अपनी कुछ न कुछ फेवरेट चीजें घरवालों, दोस्तों या फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के साथ शेयर करते हैं। ठीक ऐसे ही बॉलीवुड स्टार्स भी करते हुए नजर आते हैं। अक्सर कई सेलेब्रिटीज को अपना सामान शेयर करते हुए स्पॉट किया जाता है। कुछ ऐसी ही स्थिति बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की भी है। मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) की बॉन्डिंग के बारे में तो सब जानते हैं। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर चर्चा का विषय बने रहते हैं। दोनों अपने फैंस को कपल गोल्स देने में पीछे नहीं हटते। ऐसे में एक बार फिर मलाइका और अर्जुन सुर्ख़ियों में बने हुए हैं।

वैसे ये तो सब जानते हैं कि मलाइका अरोड़ा को फिटनेस फ्रीक भी कहा जाता है क्योंकि वो जिम जाना कभी नहीं छोड़ती हैं। यही नहीं, जब भी मलाइका जिम जाती हैं तो हमेश एक परफेक्ट जिम लुक कैरी करती हैं। इस बार भी मलाइका ने जिम के लिए परफेक्ट लुक कैरी किया हुआ था। मगर इस बार मलाइका ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की वार्डरॉब से एक ड्रेस उधार ले रखी थी, जिसे पैपराजी ने तुरंत पहचान लिया। मलाइका ने जो ड्रेस अर्जुन की वार्डरॉब से ली थी, वो उसे शो करती हुई भी नजर आईं। ऐसे में अब मलाइका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। (ये भी पढ़ें: सैफ अली खान की 'जवानी जानेमन' का ट्रेलर देखकर यूजर्स ने सारा-तैमूर को किया ट्रोल, यहां देखिए मीम्स)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

इस वीडियो में मलाइका वाइट कलर की टी-शर्ट और ग्रे कलर के शॉट्स पहने हुई नजर आ रही हैं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने एक ब्लैक कैप लगाई हुई है। ये ब्लैक यैंकीज़ कैप और किसी की नहीं बल्कि अर्जुन कपूर की है। यही नहीं, मलाइका तो इस कैप को शो-ऑफ करती हुईं नजर आईं। मलाइका की ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है। वहीं, मलाइका का ऐसा अंदाज में देखकर ये पता चल रहा है कि उनके अर्जुन के बीच में अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों एक-दूसरे से काफी प्यार करते हैं। 

मलाइका को इस अंदाज में देखने के बाद आप भी यही कहेंगे कि ये कपल कभी-कभी एक-दूसरे के साथ अपनी वार्डरॉब जरुर शेयर करता है। वैसे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की पॉपुलर और सबसे पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। फैंस दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते हैं। मालूम हो, दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहते हैं और दोनों ही एक-दूसरे के लिए काफी गंभीर हैं। अर्जुन और मलाइका फैंस को रिलेशनशिप और कपल गोल्स देते भी नजर आते हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को अब सार्वजनिक कर दिया है। (ये भी पढ़ें: रघु राम-नताली डी लुसियो ने शेयर की बेटे रिदम की पहली झलक, तस्वीरों के जरिए कही दिल की बात)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

आपको बता दें कि हाल ही दोनों को साथ में न्यू ईयर के लिए रोमांटिक वेकेशन मनाकर लौटते हुए एयरपोर्ट पर देखा गया था। दोनों अपनी वेकेशन गोवा में मनाने के लिए गए थे। वैसे मलाइका और अर्जुन ने जब से अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया है, तब से दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर कही न कही नजर आ जाते हैं। यही नहीं, मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एकसाथ तस्वीरें भी पोस्ट करते हैं। वैसे अब तो दोनों खुलेआम अपने प्यार का इजहार भी करते हैं। हाल ही में मलाइका ने अर्जुन के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो उनके गाल पर किस करती हुईं नजर आईं। (ये भी पढ़ें: तलाक की खबरों के बीच आमिर अली-संजीदा शेख की 4 महीने की बेटी का भी हुआ खुलासा, यहां जाने डिटेल्स)

(फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

फिलहाल, फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। वैसे आपको अर्जुन और मलाइका की केमिस्ट्री कैसी लगती है, हमें इस बारे में बताना ना भूलें। साथ ही, हमारे हमारे लिए कोई सलाह है तो जरूर दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.