मंदिरा बेदी पति राज कौशल के बर्थडे पर हुईं भावुक, पोस्ट शेयर कर कहा- 'आशा है आप बेहतर जगह पर हैं'

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने पति राज कौशल के बर्थडे पर एक इमोशनल नोट लिखा है। आइए आपको बताते हैं इसके बारे में।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मंदिरा बेदी पति राज कौशल के बर्थडे पर हुईं भावुक, पोस्ट शेयर कर कहा- 'आशा है आप बेहतर जगह पर हैं'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) के लिए 15 अगस्त का दिन दो वजहों से बेहद खास रहता था, लेकिन इस बार उनके लिए ये दिन हर बार की तरह खास नहीं है। इसका कारण ये है कि, एक्ट्रेस के पति राज कौशल (Raj Kaushal) का इसी दिन बर्थडे होता था, लेकिन दुर्भाग्यवश 30 जून 2021 को मंदिरा बेदी के पति इस दुनिया को अलविदा कहकर चले गए थे। ऐसे में अब एक्ट्रेस अपने पति के निधन के सदमे से उबर रही हैं। मंदिरा ने पति के बर्थडे और स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर अपने पतिदेव को याद किया है, और उनके लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं वो पोस्ट।

mandira bedi with raj kaushal photo

पहले तो ये जान लीजिए कि, 30 जून 2021 का दिन मंदिरा बेदी की लाइफ का सबसे मनहूस दिन था। एक्ट्रेस ने इसी दिन अपने पति राज कौशल (Raj Kaushal) को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया था। राज और मंदिरा ने 14 फरवरी 1999 को शादी की थी। दोनों बेटे वीर के पेरेंट्स हैं और साल 2010 में कपल ने एक बेबी गर्ल तारा को गोद लिया था। पति के निधन ​के बाद पहली बार 5 जुलाई 2021 को एक्ट्रेस ने पहला ट्वीट किया था। उन्होंने अपने पति के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें दोनों मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा था, ‘RIP मेरे राज।’

madira bedi son

(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी की लव स्टोरी: निर्देशक राज कौशल पर कैसे आया एक्ट्रेस का दिल, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

अब आइए आपको दिखाते हैं एक्ट्रेस का अपने पति राज के बर्थडे पर किया गया पोस्ट। दरअसल, 15 अगस्त 2021 को मंदिरा बेदी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पति राज कौशल के साथ एक फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

Mandira Bedi

इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ''15 अगस्त: हमेशा एक उत्सव का दिन था। इस दिन स्वतंत्रता दिवस और राज का जन्मदिन ​होता है। ️हैप्पी बर्थडे राजी। हम आपको याद करते हैं और आशा करते हैं कि, आप हमें देख रहे हैं और हमेशा हमारी ढाल की तरह हैं। खाली जगह को कभी नहीं भरा जा सकेगा, उम्मीद है कि, आप एक शांतिपूर्ण और प्यार से घिरी बेहतर जगह पर हैं।'' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर सेलेब्स से लेकर फैंस तक हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है।

Mandira Bedi

(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी ने बेटी तारा के पांचवें बर्थडे पर शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें, लिखा स्पेशल नोट)

मंदिरा बेदी ने अपने पति राज के निधन के पूरे 22 दिन बाद 21 जुलाई 2021 को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जो एक्ट्रेस की फैमिली फोटो है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि, मंदिरा बेदी अपने माता-पिता और अपने दोनों बच्चों तारा व वीर के साथ कैमरे के लिए पोज दे रही हैं। इस दौरान सभी लोग कैमरे के लिए स्माइल कर रहे हैं, लेकिन इस पूरी फैमिली के चेहरे पर राज को खोने का दर्द भी साफ झलक रहा है। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा था, ‘सिर्फ प्यार। मेरे परिवार के लिए आभारी और बहुत सारा प्यार, सपोर्ट व दया। #gratitude #love #thanks।’

mandira bedi family photo

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, एक्ट्रेस अपने पति को बेहद प्यार करती थीं, और उनके जाने से उन्हें तगड़ा झटका लगा है। खैर! अब एक्ट्रेस इस दुख से उबर रही हैं। तो एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर आप क्या कहना चाहते हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट: इंस्टाग्राम)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.