मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद शुरू की नई जिंदगी, नोट शेयर कर खुद को बताया 'सक्षम'

एक्ट्रेस मंदिरा बेदी ने अपने हालिया पोस्ट के जरिए सोशल मीडिया पर बताया कि, वो अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। आइए देखते हैं वो पोस्ट।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मंदिरा बेदी ने पति राज कौशल के निधन के बाद शुरू की नई जिंदगी, नोट शेयर कर खुद को बताया 'सक्षम'

बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) ने कई बार साबित किया है कि, वो एक मजबूत महिला हैं, जो किसी भी मुश्किल घड़ी का सामना कर सकती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में उनकी छवि भी एक मजबूत महिला की ही है। पिछले महीने उनके पति राज कौशल (Raj Kaushal) का अचानक निधन हो गया था, जिसकी वजह से मंदिरा को तगड़ा झटका लगा था। हालांकि, अब उन्होंने मजबूती के साथ अपनी जिंदगी की नई शुरुआत कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद फैंस संग शेयर की है। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

Mandira Bedi

पहले ये जान लीजिए कि, मंदिरा बेदी के पति व फिल्म निर्माता राज कौशल का 30 जून 2021 की सुबह हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया था। इस बात की जानकारी उनके दोस्त सुलेमान मर्चेंट ने एक स्टेटमेंट के जरिए दी थी। उनका कहना था कि, सुबह 4 बजे से ही उन्हें बेचैनी हो रही थी। जब तक उन्हें अस्पताल ले जाया गया, उनका निधन हो चुका था।

(ये भी पढ़ें- मंदिरा बेदी की लव स्टोरी: निर्देशक राज कौशल पर कैसे आया एक्ट्रेस का दिल, पढ़ें इनकी प्रेम कहानी)

Mandira Bedi with husband Raj Kaushal

पति राज कौशल के निधन के 26 दिन बाद मंदिरा बेदी ने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने का फैसला कर लिया है। एक्ट्रेस ने 26 जुलाई 2021 को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर नोट शेयर किया है, जो उनकी मजबूत इच्छा शक्ति को जाहिर करता है। नोट में लिखा है, ‘मैं योग्य हूं। मैं सक्षम हूं। मैं प्यार करने वाली हूं। मैं मजबूत हूं।’ इस नोट को शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन के जरिए अपने आगे बढ़ने की बात कही है। उन्होंने लिखा है, ‘फिर से शुरू करने का समय है।’ इस पोस्ट से साफ है कि, मंदिरा अपने दुख को किनारे करके अपनी जिंदगी की नई शुरुआत करने में भरोसा रखती हैं।

Mandira Bedi Note

इससे पहले, मंदिरा बेदी ने 22 जुलाई 2021 को अपने इंस्टा हैंडल पर एक फैमिली फोटो शेयर की थी। इसमें एक्ट्रेस अपने पेरेंट्स और दोनों बच्चों (वीर कौशल और तारा बेदी कौशल) के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में सभी स्माइल कर रहे हैं, लेकिन मंदिरा की आंखें उनके दुख को बयां कर रहीं हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने फैंस और उन दोस्तों का शुक्रिया किया था, जिन्होंने उनके दुख में साथ और प्यार दिया था।

Mandira Bedi Family

(ये भी पढ़ें- पोर्नोग्राफी केस: पूछताछ के दौरान रोने लगीं शिल्पा शेट्टी, पति राज कुंद्रा से हुई खूब बहस)

पति राज कौशल के निधन के 14 दिन बाद मंदिर बेदी ने उनके साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में कपल एक-दूसरे के साथ काफी प्यारा लग रहा था। इसे शेयर करते हुए मंदिरा ने कैप्शन में लिखा था, ‘एक-दूसरे को जानने के 25 साल। शादी के हर स्ट्रगल से, हर उतार-चढ़ाव से गुजरते हुए 23 साल।’

Mandira Bedi With Husband Raj

Mandira Bedi With Husband Raj

Mandira Bedi With Husband Raj

(ये भी पढ़ें- अनन्या पांडे ने बहन रिसा के बाल नोचकर लिया बचपन का 'बदला', शेयर की पुरानी और नई तस्वीर)

फिलहाल, इसमें कोई शक नहीं है कि, मंदिरा कई महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं, जो अपनी मजबूत इच्छा शक्ति से दूसरों को प्रेरित करती हैं। तो एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर आपकी क्या राय है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

(फोटो क्रेडिट- मंदिरा)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.