मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल

हमारी ‘ब्राइड ऑफ द वीक’ बिस्मा उसामा ने अपनी शादी में एक सुंदर ग्रे कलर का थ्रीडी फ्लोरल लहंगा पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका लुक।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मनीष मल्होत्रा की दुल्हन ने पहना 3डी फ्लोरल कढ़ाई वाला ग्रे लहंगा, बटरफ्लाई बैग संग किया स्टाइल

शादी एक ऐसा समारोह है, जहां न केवल दो आत्माएं, बल्कि उनके दो परिवार भी एक हो जाते हैं। हर लड़की का सपना होता है कि, वह अपने राजकुमार को प्रभावित करने के लिए अपने खास दिन पर सबसे अच्छी दिखे और हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करे। इस बात में कोई शक नहीं है कि, हर दुल्हन हमेशा आकर्षण का केंद्र रहती है। यही कारण है कि, दुल्हन ट्रेंडी लुक के साथ सभी का ध्यान खींचती है।

Bride

(ये भी पढ़ें- इस खूबसूरत दुल्हन ने लहंगे पर लिखवाए अपनों के स्पेशल मैसेज, 'खिड़कीनुमा' पॉकेट ने खींचा ध्यान)

कुछ फैशन डिजाइनर अपने वेडिंग आउटफिट के यूनिक कलेक्शन के लिए समय-समय पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उनमें से एक नाम जो हमेशा सामने आता है, वह है मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) का। उन्हें दुल्हन के आउटफिट को और आकर्षक बनाने के लिए 3डी डिटेलिंग, स्वारोवस्की क्रिस्टल, सीक्विन और विभिन्न पेस्टल कलर्स का उपयोग करने के लिए जाना जाता है। हाल ही में, हमें उनकी एक ऐसी दुल्हन मिली, जिसने ग्रे कलर का 3डी एंब्रॉयडरी वाला लहंगा पहना था।

Bride

दुल्हन बिस्मा उस्मा ने अपनी शादी समारोह के लिए मनीष मल्होत्रा के द्वारा डिजाइन किया हुआ आउटफिट चुना था, जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने एक ग्रे कलर की लहंगा-चोली पहनी थी। उनके आउटफिट में क्रिस्टल, ज़री से की डिजाइन थी और हेमलाइन पर जाली के काम के साथ-साथ 3डी फूलों की कढ़ाई के यूनिक पैटर्न लगे हुए थे। उन्होंने अपने लुक को दुपट्टे के साथ पेयर किया था, जिसमें स्लीक स्कैलप्ड बॉर्डर था और थ्रेड वर्क व क्रिस्टल से एंब्रॉयडरी हुई थी। दुल्हन बिस्मा ने खुद को खूबसूरत गहनों से सजाया था। उन्होंने कोई पॉप रंग नहीं ऐड किया था। उन्होंने मैचिंग इयररिंग्स, मांग टीका और कुछ अंगूठियों के साथ एक खूबसूरत डायमंड नेकपीस चुना था।

Bride

(ये भी पढ़ें- सब्यसाची दुल्हन ने पहना मेहंदी कलर का अनोखा लहंगा, हीरे और पोल्की ज्वेलरी में लगीं राजकुमारी)

मेकअप के लिए दुल्हन ने ग्लैम लुक चुना था। उन्होंने अपने लुक को फाउंडेशन, ब्लश-टोन्ड गाल, हाई-डिफाइन्ड ब्रो, हाइलाइटेड चीकबोन्स, मैटेलिक ग्रे और ब्लैक स्मोकी आईज से निखारा था, जो मोटी लैशेज से सराबोर थे। उन्होंने टिंटेड पिंक लिप्स से अपने लुक को पूरा किया था। बिस्मा ने अपने बालों को एक स्लीक बन में बांधा था, जिसमें ब्रैड डिटेलिंग थी और बालों के कुछ स्ट्रैस को सॉफ्ट कर्ल्स में छोड़ दिया था। बिस्मा ने अपने लुक को एक खूबसूरत नीले रंग के पॉप-कलर बटरफ्लाई मोटिफ हैंडबैग से स्टाइल किया था, जिसने उनके पूरे ग्रेश लुक में जान डाल दी थी। वहीं, उनके दूल्हे ने उन्हें काफी अच्छे से कंप्लीट किया था। उन्हें एक काले रंग की पैंटसूट पहने देखा जा सकता था, जिसे उन्होंने सफेद शर्ट, नीले पेस्टल रंग की टाई और काले जूते के साथ पेयर किया था।

Bride

फिलहाल, हमें तो दुल्हन बिस्मा का ब्राइडल लुक काफी शानदार लगा। वैसे, आपको ये कैसा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.