मनीष मल्होत्रा की इन दुल्हनों ने पहने अलग-अलग ग्रीन शेड्स के लहंगे, दिखीं बेहद खूबसूरत

यहां हम आपको उन 8 दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी शादी में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से हरे रंग का लहंगा पहना था।

img

By Rinki Tiwari Last Updated:

मनीष मल्होत्रा की इन दुल्हनों ने पहने अलग-अलग ग्रीन शेड्स के लहंगे, दिखीं बेहद खूबसूरत

शादी दो आत्माओं का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का भी मिलन होता है और भारतीय शादियां इस बात का प्रमाण हैं। भारत में शादियां सिर्फ एक रस्म या परंपरा नहीं होती है, बल्कि एक सेलिब्रेशन होता है, जिसमें सिर्फ सुंदरता और मिठास होती है, चाहे वह भरपूर रोशनी की बात हो, या फिर टेस्टी खाने की, सबकुछ एकदम खास होता है। हालांकि, शादी में सबसे महत्वपूर्ण दुल्हन और उसका वेडिंग लुक होता है। इसलिए दुल्हनें सुनिश्चित करती हैं कि, उनका वेडिंग लुक सबसे सुंदर हो।

Manish Malhotra Bride

ऐसी कई दुल्हनें हैं, जो अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के आउटफिट में सजना पसंद करती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसी दुल्हनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने न केवल मनीष मल्होत्रा के कलेक्शन से आउटफिट पहने थे, बल्कि उन सभी ने हरे रंग के अलग शेड्स में अपनी ड्रेस को चुना था।

(ये भी पढ़ें- पहली भारतीय दुल्हन क्षमा बिंदु, जिन्होंने खुद से की शादी, अपनी मांग में लगाया सिंदूर)

1. लॉन्ग टेल के साथ टिंटेड ग्रीन

Manish Malhotra Bride

मनीष मल्होत्रा की इस दुल्हन ने अपनी रॉयल्टी से पूरी लाइमलाइट चुरा ली थी। उन्होंने एक अनोखा पेस्टल हरे रंग का लहंगा पहना था, जिसे दुल्हन ने एक चोली के साथ पेयर किया था, जिसमें पावर्ड स्लीव्स थी। उन्होंने एक लॉन्ग दुपट्टे के साथ इसे स्टाइल किया था। दुल्हन ने अपने लुक को पूरा करने के लिए डायमंड और मोतियों से जड़ा नेकपीस और मैचिंग इयररिंग्स पहना था। उन्होंने स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स को अपनाते हुए अपने बालों को एक गेल्ड बन में बांध रखा था।

2. पिस्ता ग्रीन मरमेड-कट लहंगा

Manish Malhotra Bride

दुल्हन सारिका पटेल ने मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक पिस्ता हरे रंग का लहंगा पहना हुआ था, जिस पर ज़री के खूबसूरत कढ़ाई और फूलों के डिज़ाइन बने हुए थे। उन्होंने अपने लुक को हेमलाइन पर कढ़ाई वाले कैस्केड घूंघट के साथ पूरा किया था, जिसने उनके पूरे गेटअप में चार-चांद लगा दिए थे। उन्होंने चोकर, चांदबाली और मांग टीका से अपने लुक को और निखारा था।

3. सिल्वर एम्बेलिशमेंट के साथ मॉस ग्रीन लहंगा

Manish Malhotra Bride

मनीष मल्होत्रा की ​​दुल्हन ल्यूब अपनी शादी में बेहद स्टनिंग लग रही थीं। उन्होंने एक हरे रंग की लहंगा चोली पहनी थी, जिसमें सफेद धागे का काम हुआ था और उसके चारों ओर सिल्वर सीक्विन फ्लोरल कढ़ाई की गई थी। उन्होंने इसे एक लंबे घूंघट और हीरे-पन्ना जड़ित गहनों के साथ जोड़ा था। मेकअप के लिए उन्होंने शैंपेन-शिमरी स्मोकी आईज, ब्लश-टोन्ड चीक्स और पीच कलर का लिप शेड चुना था।

4. अनोखा एक्वा ग्रीन कलर का लहंगा

Manish Malhotra Bride

दुल्हन हरमनदीप ढिल्लों ने एक यूनिक एक्वा ग्रीन-ह्यूड लहंगा चुना था और अपने रिसेप्शन की रात वह बेहद सुंदर लग रही थीं। ट्यूल लहंगे में सीक्विन, क्रिस्टल और स्वारोवस्की के साथ थ्री-डायमेंशनल फैब्रिक फ्लावर एम्बेलिशमेंट थे। उन्होंने इसे विंग्ड स्लीव ब्लाउज़ के साथ पेयर किया था, जिसमें ड्रेप्स लगे हुए थे। दुल्हन ने अपने लुक को डायमंड और रूबी ज्वेलरी से कंप्लीट किया था। मेकअप के लिए उन्होंने कोहल-रिमेड आईज और न्यूड लिप शेड चुना था और अपने बालों को स्लीक बन में खूबसूरती से बांधा दिया था।

5. बोतल हरे रंग का सीक्विन्ड लहंगा

Manish Malhotra Bride

मनीष मल्होत्रा की दुल्हन रेना नौशाद ने बॉटल ग्रीन कलर की सीक्विन्ड लहंगा चोली पहनी थी। उन्होंने मिनिमल मेकअप और खूबसूरत ज्वेलरी सेट के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। उन्होंने ब्रॉड चोकर पीस, मैचिंग इयररिंग्स और मांग टीका का चुनाव किया था। उन्होंने अपने दुपट्टे को अपने सिर पर शान से बांध रखा था।

(ये भी पढ़ें- NRI दुल्हन ने पहना 'बारात यात्रा' की कढ़ाई वाला अनोखा लहंगा, हैवी ज्वेलरी ने बढ़ाई शोभा)

6. मिंट ग्रीन कलर का एम्ब्रॉएडर्ड लहंगा

Manish Malhotra Bride

दुल्हन सनाभ ग्रोवर ने अपनी शादी के दिन के लिए एक भव्य भारी मिंट ग्रीन कलर का कढ़ाई वाला लहंगा चुना था। लहंगा चोली को पत्थरों की बड़ी-बड़ी गुठलियों से सजाया गया था, जिसके चारों ओर सीक्विन और जरी से कढ़ाई की गई थी। इसमें भारी कढ़ाई वाला पैटर्न था, जिसे जटिल रूप से पुष्प और ज्यामितीय रूपांकनों के साथ डिजाइन किया गया था। उन्होंने एक रस्ट कलर केशीर दुपट्टा लिया था, जिसके बॉर्डर पर कट-आउट डिज़ाइन और कढ़ाई के साथ एक लंबी टेल थी। बोल्ड आईज और न्यूड लिप शेड के साथ सनाभ ने अपने लुक को सिंपल रखा था और पोल्की ज्वेलरी से इसे कम्पलीट किया था।

7. ऑलिव ग्रीन कलर का लहंगा

Manish Malhotra Bride

दुल्हन सान्या पुरी ने मनीष मल्होत्रा के ‘Zween’ कलेक्शन से अपनी शादी के रिसेप्शन के लिए एक यूनिक ऑलिव ग्रीन कलर का लहंगा चुना था। लहंगे में मनके और मोती की कढ़ाई के साथ चांदी के धागे का काम किया गया था। इसमें चौड़ी जरी की कढ़ाई वाली हेमलाइन भी थी और दुल्हन ने अपने लुक को इसी तरह के पैटर्न वाले दुपट्टे के साथ पेयर किया था। उन्होंने अपने लुक को शीन मेकअप, डार्क रेड लिपस्टिक और डायमंड ज्वेलरी से पूरा किया था।

8. गहरे हरे रंग का मखमली लहंगा

Manish Malhotra Bride

मनीष मल्होत्रा की दुल्हन सौम्या जैन ने अपने रिसेप्शन में डार्क ग्रीन कलर का वेलवेट लहंगा पहना था और सभी को हैरान कर दिया था। लहंगे में वेलवेट डिटेलिंग के साथ-साथ सिल्वर बीड्स और धागों के साथ जटिल कढ़ाई थी। उन्होंने इसे रफ़ल स्लीव की चोली और मैचिंग दुपट्टे के साथ पेयर किया था। सौम्या ने ब्रॉड गोल्डन चोकर पीस के साथ अपने लुक को पूरा किया था और बीची कर्ल्स में अपने बालों को खुला रखा था। उन्होंने अपने लुक को बोल्ड स्मोकी आईज, डिफाइंड आईब्रोज, ब्लश और ब्राउन लिपस्टिक के साथ उभारा था।

(ये भी पढ़ें- ब्लॉगर दुल्हन ने पहना 'रिम्पल और हरप्रीत' का स्कार्लेट रेड लहंगा, संगीत के आउटफिट ने जीता दिल)

फिलहाल, हमें तो सभी लहंगे बेहद खूबसूरत लगे। वैसे, आपको सबसे ज्यादा सुंदर कौन सा लहंगा लगा? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.