मनीष मल्होत्रा की ​​​​दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' ने अपनी शादी में मनीष मल्होत्रा का चेरी लाल रंग का लहंगा पहना था। आइए आपको उनका लुक दिखाते हैं।

img

By Varsha Kharkhodia Last Updated:

मनीष मल्होत्रा की ​​​​दुल्हन ने मेहंदी में पहना सिल्वर लहंगा, शादी के चेरी रेड लहंगे ने खींचा ध्यान

हर दुल्हन का सपना होता है कि, वो अपनी शादी में मशहूर फैशन डिजाइनर्स द्वारा डिजाइन किया गया लहंगा पहने। हाल ही में, हमें एक ऐसी दुल्हन मिली, जो अपनी शादी में फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का चेरी रेड कलर का लहंगा पहने हुए नजर आईं। इस अवतार में वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आइए आपको उनके लुक के बारे में विस्तार से बताते हैं।

bride

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' चांदनी ने मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के कलेक्शन से एक शाही पत्थर से जड़ा लहंगा चुना था। उनके लहंगे में बारीक जरी की कढ़ाई की गई थी, जो जटिल फूलों के पैटर्न में सुनहरे पत्थरों से सजी थी। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग चोली और नेट के दुपट्टे के साथ पेयर किया था, कुल मिलाकर वह किसी रानी से कम नहीं लग रही थीं।

bride

(ये भी पढ़ें- इस दुल्हन ने शादी में पहना तरुण तहिलियानी का रोज पिंक 'काशीदाकारी' लहंगा, दिखीं राजकुमारी)

उन्होंने अपने लुक को अनोखी पोल्की की ज्वेलरी के साथ एक्सेसराइज किया था, जिसमें एक चौड़ा नेकपीस शामिल था। उनके गहनों में एक मैचिंग झुमके, एक स्लीक नथ, एक मैचिंग मांग टीका, कड़ा और चूड़ा भी शामिल था। इसके अलावा, उन्होंने गोल्डन कलर के कलीरों को चुना था। चांदनी अपनी शादी के दिन बहुत सुंदर लग रही थीं।

bride

चांदनी की मेकअप आर्टिस्ट अमृत कौर ने उन्हें क्रीज कट फाउंडेशन बेस और बोल्ड आंखों के साथ खूबसूरत लुक दिया था। इसके अलावा, दुल्हन ने अपने ब्राइडल लुक को हाई डिफाइन्ड आइब्रो, चमचमाते आईशैडो, ब्लश, हाइलाइटेड गाल और न्यूड लिपस्टिक के साथ पूरा किया था।

bride

(ये भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा ​​की दुल्हन ने पहना 'पाइनएप्पल येलो' लहंगा, संगीत के यूनिक ड्रेस ने जीता दिल)

दुल्हन ने मेहंदी में था पहना सिल्वर लहंगा

अपनी मेहंदी सेरेमनी के लिए चांदनी ने सिल्वर कलर का लहंगा पहना था। इसमें मिरर वर्क था। उन्होंने अपने लहंगे को मैचिंग चोली के साथ पेयर किया था, जिसमें प्रिंसेस नेकलाइन और भारी दुपट्टा था। इसके अलावा, उन्होंने अपने पहनावे के साथ हरे रंग की मीनाकारी के आभूषणों को चुना था, जिसमें एक ट्रेंडी नेकपीस, एक मैचिंग झुमके, एक मांग टीका और मैचिंग चूड़ियां शामिल थीं। इसके साथ ही उन्होंने ग्लैम मेकअप से अपने लुक को पूरा किया था।

bride

bride

bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने सगाई में पहना मनीष मल्होत्रा का ​​'नूरानियत' सिल्वर लहंगा, दिखीं राजकुमारी)

फिलहाल, हमें तो दुल्हन का हर लुक बेहद अच्छा लगा। वैसे, आपको दुल्हन का कौन सा लहंगा पसंंद आया? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.