मनीष मल्होत्रा की सिल्वर सीक्विन साड़ी में अप्सरा लगीं दुल्हन, लंबे पल्लू ने लुक में लगाया चार-चांद

हमारी 'ब्राइड ऑफ द वीक' आयशा अब्बासी ने अपनी शादी में फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन की हुई सिल्वर सीक्विन साड़ी को चुना था। आइए आपको दिखाते हैं उनका खूबसूरत लुक।

img

By Pooja Shripal Last Updated:

मनीष मल्होत्रा की सिल्वर सीक्विन साड़ी में अप्सरा लगीं दुल्हन, लंबे पल्लू ने लुक में लगाया चार-चांद

शादी हर लड़की की जिंदगी का एक अहम और बड़ा फैसला होता है। इसके बाद लड़की की जिंदगी की एक नई शुरुआत होती है। इस नई शुरुआत के लिए लड़की जितनी एक्साइटेड होती है, उतनी ही नर्वस भी। शादी के दिन का इंतजार तो हर लड़की को रहता है, ऐसे में अपने इस खास दिन को और खास बनाने के लिए लड़की सबसे सुंदर और अलग दिखना चाहती है। इसके लिए वो शादी के जोड़े से लेकर ज्वेलरी तक, सब खास और यूनिक ही चुनती है।

bride

अब शादी के जोड़े को लेकर दुल्हनों की पसंद बदल रही है। दुल्हनें अपनी शादी पर अब पारंपरिक लाल रंग के बजाय अलग-अलग रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं। रंग ही नहीं, अब दुल्हनें लहंगे की जगह साड़ी को भी अहमियत देने लगी हैं। ऐसी ही एक दुल्हन हैं आयशा अब्बासी, जिन्होंने अपनी शादी के मौके पर बॉलीवुड सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की डिजाइन की हुई आइवरी और सिल्वर कलर की एलिगेंट सीक्विन साड़ी को चुना था। इस साड़ी में दुल्हन किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। 

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास)

Manish Malhotra Bride

Manish Malhotra Bride

(ये भी पढ़ें- दुल्हन ने शादी में पहना फाल्गुनी-शेन पीकॉक का क्रिस्टल जड़ित लहंगा, सफेद चूड़े ने खींचा ध्यान)

आयशा ने इस खूबसूरत साड़ी के साथ ड्रेप स्लीव्स ब्लाउज को कैरी किया था, जो उन्हें काफी अलग और अट्रैक्टिव लुक दे रहा था। ब्लाउज के ओपन बॉर्डर पर क्रिस्टल, सीक्विन और जरदोजी से शानदार फ्लोरल डिजाइन बनाया गया था। आयशा का ये आउटफिट मनीष मल्होत्रा के 'तबन' कलेक्शन से लिया गया है। अपने इस लुक को उन्होंने एक रॉयल लंबे घूंघट के साथ कंप्लीट किया था। इस घूंघट ने आयशा के लुक में चार-चांद लगा दिए थे। वहीं, इस आउटफिट को उन्होंने डायमंड नेकपीस, मैचिंग इयररिंग्स और स्लीक चूड़ियों के साथ पेयर किया था।

Manish Malhotra Bride

(ये भी पढ़ें- पाकिस्तानी दुल्हन ने शादी में पहना मनीष मल्होत्रा का लैवेंडर गाउन, लंबा घूंघट था बेहद खास)

मेकअप की बात करें, तो दुल्हन ने इस मौके पर ड्रेस के अनुसार ग्लैमरस लुक चुना था। उन्होंने लाइट फाउंडेशन, विंग्ड लाइनर के साथ ब्राउन स्मोकी आईज, मस्कारा लैशेज, कंटूरेड चीकबोन्स, हाई डिफाइन्ड ब्रो और ब्राउन न्यूड ग्लॉसी लिपस्टिक से अपने लुक में ओम्फ फैक्टर जोड़ दिया था। वहीं, हेयर स्टाइल की बात करें, तो उन्होंने चिक बन बनाया था, जिस पर उन्होंने अपने दुपट्टे को टिकाया हुआ था। इन सबके अलावा, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वो था उनका मिनी बैग, जो शाइनी सिल्वर सीक्विन से बना हुआ था। 

Manish Malhotra Bride

दुल्हन के साथ-साथ उनके दूल्हे ने भी अपने लुक को शानदार बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी थी। उन्होंने दुल्हन के आउटफिट को मैच करते हुए काले रंग का टक्सीडो सूट पहना था, जो काफी सुंदर लग रहा था। इसके साथ उन्होंने व्हाइट शर्ट और काले रेशम की टाई को मैच किया था। कैमरे के सामने दूल्हा और दुल्हन दोनों बेहद खूबसूरत और 'मेड फॉर इच अदर' लग रहे थे।

Manish Malhotra Bride

फिलहाल, ये बात तो साफ है कि, सिल्वर सीक्विन साड़ी में लंबे राजसी घूंघट के साथ आयशा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं। उनका ये लुक हमें तो बहुत पसंद आया। तो आपकी इस पर क्या राय है? कमेंट करके जरूर बताइए।

(photo credit: instagram)
BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.