मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में दोबारा बनने वाले हैं पापा, शेयर की पत्नी की 'गोद भराई' की झलकियां

हाल ही में, भोजपुरी एक्टर व पॉलिटिशियन मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी पत्नी की गोद भराई का वीडियो शेयर किया है। आइए आपको दिखाते हैं।

img

By Ruchi Upadhyay Last Updated:

मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में दोबारा बनने वाले हैं पापा, शेयर की पत्नी की 'गोद भराई' की झलकियां

भोजपुरी एक्टर मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। कोई उन्हें एक्टर, तो कोई उन्हें नेता के तौर पर जानता है। अपने काम के साथ-साथ मनोज तिवारी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। एक बार फिर एक्टर व पॉलिटिशियन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल, दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में एक बार फिर पिता बनने जा रहे हैं। जी हां, इस बात की जानकारी उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा की है।

Mnoj tiwari

बता दें कि मनोज तिवारी ने साल 1999 में रानी तिवारी से शादी की थी और दोनों की रीती तिवारी नाम की एक बेटी भी है। हालांकि, साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके कुछ समय बाद मनोज तिवारी ने सुरभि तिवारी से शादी कर ली थी, जिससे उन्हें एक बेटी है। अब दो बेटियों के पिता मनोज तिवारी के घर एक बार फिर नन्हा मेहमान आने वाला है।

mnoj

21 नवंबर 2022 को एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा कर इस बात की जानकारी अपने फैंस को दी है। यह वीडियो मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी सुरभि तिवारी की गोद भराई का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि इस फंक्शन के लिए मनोज तिवारी ने घर को बेहद खूबसूरती से सजवाया है। वीडियो में जहां मनोज तिवारी ने बेज कलर का कुर्ता पहना हुआ है। वहीं, उनकी पत्नी और बेटी ने मैचिंग रेड कलर का लहंगा पहना है, जिसमें दोनों मां-बेटी बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वीडियो में सुरभि अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक्टर ने 'शुभारंभ' गाना लगाया है और वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''कुछ खुशियों को हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। बस महसूस कर सकते हैं।''

 

(पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें)

इससे पहले, 21 दिसंबर 2020 को मनोज तिवारी ने अस्पताल के कमरे से अपनी बेटी की पहली तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में मनोज अपनी बच्ची को गोद में लिए दिख रहे थे। तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने एक नोट भी लिखा था और खुलासा किया था कि उन्हें एक बच्ची का आशीर्वाद मिला है। तस्वीर देखने के लिए यहां क्लिक करें

mnoaj

खैर, हम मनोज तिवारी को ढेरों बधाइयां देते हैं। फिलहाल, आपको एक्टर द्वारा शेयर किया गया वीडियो कैसा लगा? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.