मानसी श्रीवास्तव ने अभी अपना हनीमून डेस्टिनेशन नहीं किया है फाइनल, शादी को बताया- 'अच्छा एहसास'

टीवी एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव ने बॉयफ्रेंड कपिल तेजवानी के साथ शादी करने के बाद हाल ही में, अपने हनीमून प्लान के बारे में बात की है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या है।

img

By Shivakant Shukla Last Updated:

मानसी श्रीवास्तव ने अभी अपना हनीमून डेस्टिनेशन नहीं किया है फाइनल, शादी को बताया- 'अच्छा एहसास'

टीवी शो 'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेत्री मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava) 22 जनवरी 2022 को मुंबई में फूड एंड ट्रैवल फोटोग्राफर कपिल तेजवानी (Kapil Tejwani) के साथ शादी के बंधन में बंधकर हमेशा के लिए उनकी हो गई हैं। मेहंदी और संगीत सहित शादी से पहले की सभी रस्में 21 जनवरी 2022 से शुरू हुई थीं। हाल ही में, एक्ट्रेस ने अपने हनीमून प्लान के बारे में बात की है। आइए आपको इसके बारे में बताते ​हैं।

Mansi Srivastava Engagement

दरअसल, लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने सोलमेट को खोजने के बारे में बात करते हुए मानसी ने कहा कि, “यह एक बहुत अच्छा एहसास है। कपिल जैसे व्यक्ति को अपने साथी के रूप में पाना वाकई बहुत अच्छा है।”

Mansi Srivastava Engagement

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने अपने हल्दी सेरेमनी में दिखाया स्वैग लुक, नर्वस दिखे दूल्हे राजा, देखें वीडियो)

नवविवाहित जोड़े ने अभी तक अपने हनीमून डेस्टिनेशन को फाइनल नहीं किया है। मानसी ने साझा किया कि, “कपिल और मैंने अभी तक अपने हनीमून के बारे में बात नहीं की है। आप कल्पना कर सकते हैं! हम दोनों पूरी तरह से शादी की योजना बनाने में लगे हुए थे, जो अंतिम समय तक चला। लेकिन, एक विकल्प के तौर पर मैं हनीमून के लिए देश के उत्तर-पूर्वी हिस्से में जाना चाहूंगी, शायद सिक्किम और दार्जिलिंग। मुझे यकीन है कि, कपिल भी मेरी पसंद को नहीं मना करेंगे। हालांकि, हनीमून डेस्टिनेशन के बारे में हम बाद में फैसला करेंगे।'

Mansi Srivastava With Kapil Tejwani

(ये भी पढ़ें- शादी के बंधन में बंधीं 'इश्कबाज' फेम मानसी श्रीवास्तव, ब्राइडल एंट्री से वरमाला तक की देखें झलकियां)

मानसी श्रीवास्तव ने अपनी शादी में भारी कढ़ाई वाला सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसके साथ उन्होंने डबल दुपट्टा और हाफ स्लीव्स ब्लाउज पेयर किया था। एक दुपट्टा अभिनेत्री ने अपने सिर पर रखा था और ड्रेस से मैचिंग करते दूसरे दुपट्टे को दुल्हन ने साइड पिन किया था। उन्होंने डायमंड की ज्वेलरी, कलीरे और चूड़ों से खुद को निखारा था। ये कहना गलत नहीं होगा कि, मानसी दुल्हन के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, दूल्हे राजा ने गोल्डन दोशाला और साफा के साथ गोल्ड प्रिंट वाली नेवी ब्लू शेरवानी पहनी थी, जिसमें वह बेहद हैंडसम लग रहे थे।

mansi

मानसी की शादी में उनकी इंडस्ट्री के दोस्त श्रेनु पारिख, सुरभि चंदना, कुणाल जयसिंह और भारती कुमार, नेहा और अधविक महाजन, मुनिशा खतवानी, रिद्धिमा तिवारी और जसकरण गांधी, मृणाल देशराज, चारुल मलिक और पारुल चौधरी जैसे सेलेब्स शामिल हुए थे।

mansi

मानसी और कपिल की लव स्टोरी की बात करें तो, उनकी मुलाकात सालों पहले एक कमर्शियल शूट के दौरान हुई थी, लेकिन आखिरकार उनका संपर्क टूट गया था। वे सात साल बाद फिर से कनेक्ट हुए और 2019 में डेटिंग शुरू की। यह दोनों के लिए पहली नजर का प्यार नहीं था। उनका अपने रिश्ते के प्रति काफी परिपक्व दृष्टिकोण था और उन्होंने एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने के लिए अपना समय लिया।

mansi

(ये भी पढ़ें- मानसी श्रीवास्तव ने इंगेजमेंट रिंग दिखाते हुए फोटोज कीं शेयर, सफेद लहंगे में दिखीं खूबसूरत)

मानसी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, उन्होंने 'दो दिल बंधे एक डोरी से', 'ससुराल सिमर का', 'इश्कबाज़', 'दिल बोले ओबेरॉय', 'दिव्य दृष्टि' और 'विद्या' सहित कई टीवी शोज में अभिनय किया है।

mansi

फिलहाल, मानसी श्रीवास्तव और कपिल तेजवानी की जोड़ी आपको कैसी लगती है? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।

BollywoodShaadis.com © 2024, Red Hot Web Gems (I) Pvt Ltd, All Rights Reserved.